देवघर के विश्व प्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेला 2026 का विधिवत शुभारंभ झारखंड-बिहार सीमा स्थित दुम्मा प्रवेश द्वार पर किया गया. इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की गई.
राज्य के पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार, ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ मेले का शुभारंभ किया और तैयारियों की जानकारी ली. इस मौके पर, देवघर, सारठ एवं जरमुंडी के विधायक, अन्य कई जनप्रतिनिधि तथा पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे.
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए पर्यटन मंत्री ने ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं श्रावणी मेले की तैयारियों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं. उन्होंने कहा कि इस वर्ष मेले को पिछले वर्ष की तुलना में अधिक भव्य और सुव्यवस्थित बनाने का प्रयास किया गया है.
उन्होंने श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से मेले को स्वच्छ, पवित्र और भक्तिमय मैहाल बनाने में सहयोग की अपील की.
गुरुवार से पवित्र सावन मास शुरू हो रहा है. देवघर में पूजा अर्चना तथा जलाभिषेक के लिए लाखों श्रद्धालु कांवड़ यात्रा के साथ पहुंचते हैं.
सरकार ने सुरक्षा, चिकित्सा के साथ नागरिक सुविधाओं की व्यापक तैयारी की है. बाबा धाम के अलावा बासुकीधाम में भी तैयारियां की गई है.
