रांचीः एंटी करप्शन ब्यूरो ने चाईबासा जिले के बंदगांव थाना प्रभारी मनीष कुमार को 15 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है.
यह कार्रवाई जमशेदपुर एसीबी की टीम ने की है.
जानकारी के अनुसार, बंदगांव थाना क्षेत्र में अफीम तस्करी से जुड़े एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में आरोपी का नाम हटाने और उसे केस में राहत देने के एवज में थाना प्रभारी ने 15 हजार रुपये की घूस मांगी थी.
घूस देने से इनकार करते हुए पीड़ित ने इसकी शिकायत जमशेदपुर एसीबी से की. शिकायत के बाद एसीबी ने मामले का गुप्त सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई.
इसके बाद गुरुवार को एसीबी की टीम ने गुरुवार को कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की. जैसे ही पीड़ित ने थाना प्रभारी मनीष कुमार को 15 हजार रुपये दिए, टीम ने मौके पर छापेमारी कर उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम मनीष कुमार को अपने साथ जमशेदपुर ले गई.
