प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह उज्बेकिस्तान की यात्रा पर रवाना हुए. यह उनका दो दिवसीय दौरा है. उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव के निमंत्रण पर ताशकंद की यात्रा करेंगे.
इस दौरान वह दोनों देशों के नेताओं से मुलाक़ात करेंगे और शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे.
विदेश मंत्रालय ने प्रेस रिलीज़ जारी कर बताया कि प्रधानमंत्री मोदी 29 से 30 अगस्त को उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में रहेंगे.
उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शवकत मिर्जियोयेव के निमंत्रण पर यह उनकी स्टेट विजिट है.
दौरे में नेताओं के बीच व्यापार और निवेश, डिजिटल कनेक्टिविटी, रक्षा और ऊर्जा समेत कई मुद्दों पर बातचीत होगी.
पीएम मोदी ने कहा है कि वह ‘विकसित भारत’ और ‘यांगी उज्बेकिस्तान’ के साझा विजन को आगे बढ़ाने पर भी चर्चा करेंगे.
पीएम मोदी ताशकंद में शास्त्री मेमोरियल और ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडीज में महात्मा गांधी सेंटर का भी दौरा करेंगे.
इसके बाद पीएम मोदी किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक जाएंगे, जहां वह 26वें एससीओ शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. यह सम्मेलन एससीओ के 25 साल पूरे होने के मौके पर हो रहा है. भारत 2017 से एससीओ का सक्रिय सदस्य रहा है.
