कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में शनिवार को कांग्रेस मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस को संबोधित करते हुए बीजेपी और आरएसएस पर तीखा हमला बोला.
इस दौरान उन्होंने कहा, “देश में इस समय दो विचारधाराओं के बीच लड़ाई चल रही है. एक तरफ भारत का संविधान है, बाबा साहेब आंबेडकर, महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और सरदार पटेल का संविधान और दूसरी तरफ है बीजेपी और आरएसएस की विचारधारा.”
राहुल गांधी ने देश में दलितों के साथ होने वाले भेदभाव का मुद्दा भी उठाया.
राहुल ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि खरगे जी हमारे अध्यक्ष जब हल्द्वानी में जाते है वहां शुद्धिकरण होता है . ये बीजेपी और आरएसएस के लोग करते है.
उन्होंने कहा, ”संविधान ने दलितों के ख़िलाफ़ भेदभाव और अत्याचार को गैरकानूनी बनाया है, लेकिन आज भी कई जगह दलित बच्चों से स्कूलों में शौचालय साफ कराने और झाड़ू-पोंछा लगाने जैसे काम कराए जाते हैं.”
राहुल गांधी ने कहा, ”बच्चों के मन पर गहरा असर पड़ता है. कुछ बच्चे अपने साथियों को सफाई करते देखते हैं, जबकि सफाई करने वाले बच्चे देखते हैं कि उनके कुछ साथी ऐसे काम नहीं करते.”
राहुल गांधी ने गांवों में भी भेदभाव होने का आरोप लगाया.
उन्होंने कहा कि कुछ जगह दलितों को सार्वजनिक कुएं से पानी लेने की इजाज़त नहीं होती और उन्हें अपने लिए अलग कुआं खोदना पड़ता है.
उन्होंने चाय की दुकानों पर अलग-अलग कप इस्तेमाल किए जाने का भी दावा किया.
राहुल ने कहा, “कुछ जगह दलितों को चाय देने के लिए कागज या प्लास्टिक के कप इस्तेमाल किए जाते हैं, जबकि दूसरे लोगों को कांच के कप दिए जाते हैं.”
उन्होंने कहा, “यही भारत की हकीकत है. यही उत्तर प्रदेश और उत्तर भारत की हकीकत है. यह समस्या शहरों और गांवों दोनों में दिखाई देती है.”
राहुल गांधी ने कहा, ‘शुद्धिकरण करना एक क्राइम है, क्रिमनल ऑफेंस है. दस अगस्त को शुद्धिकरण हुआ 13 अगस्त को खरगे जी ने सदन में कहा कि उनका अपमान हुआ है. अभी तक कोई एक्शन लिया गया है. हमारी मांग है कि जिन लोगों ने ऐसा किया है उन पर जल्दी से जल्दी एफआईआर हो. यह हरकत SC/ST एक्ट का उल्लंघन है. ‘शुद्धिकरण’ की रस्म निभाना एक अपराध है, फिर भी, कोई कार्रवाई नहीं की गई है.’
ये भारत के हर दलित का मुद्दा – राहुल
उन्होंने कहा, ‘ये सिर्फ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी का मुद्दा नहीं है, बल्कि ये हिंदुस्तान के हर दलित व्यक्ति से जुड़ा मुद्दा है. अगर हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ खुलेआम, बिना झिझक के ऐसा व्यवहार किया जा सकता है तो सोचिए, स्कूल में बच्चे के साथ क्या हो रहा होगा? ये हमारे लिए स्वीकार्य नहीं है. हमारी लड़ाई बीजेपी-आरएसएस की विचारधारा के खिलाफ है, जो भेदभाव और असमानता को बढ़ावा देती है.’
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में खड़गे को न्याय दिलाना राज्य और केंद्र सरकार, दोनों की जिम्मेदारी है.
उत्तराखंड में ‘शुद्धिकरण’ पर एफ़आईआर की मांग
राहुल गांधी ने उत्तराखंड में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से जुड़े एक कथित ‘शुद्धिकरण’ कार्यक्रम का भी मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि ऐसा करना एससी/एसटी एक्ट का उल्लंघन है और ‘शुद्धिकरण’ की रस्म करना अपराध है.
उन्होंने मांग की कि इस मामले में तुरंत एफ़आईआर दर्ज की जाए.
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में खड़गे को न्याय दिलाना राज्य और केंद्र सरकार, दोनों की जिम्मेदारी है.
