रांचीः झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की भर्ती परीक्षाओं में खासकर सीजीएल में कथित अनियमितता और पेपर लीक से जुड़े मामलों की जांच कर रही सीआईडी की एसआईटी ने शुक्रवार को अचानक नामकुम स्थित आयोग के कार्यालय में पहुंची.
जानकारी के मुताबिक टीम ने आयोग के सचिव सुधीर गुप्ता से पूछताछ की और परीक्षा से जुड़े कई दस्तावेजों की जांच की.
जांच के दौरान टीम ने आयोग के रिकॉर्ड रूम और अन्य संबंधित शाखाओं में रखे दस्तावेजों को खंगाला. सूत्रों के अनुसार, जांच टीम को कुछ ओएमआर शीट और अन्य महत्वपूर्ण कागजात भी मिले हैं, जिन्हें जांच के लिए अपने कब्जे में लिया गया है.
टीम ने वहां मौजूद दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच की. हालांकि आवास पर हुई कार्रवाई और बरामदगी को लेकर आधिकारिक स्तर पर फिलहाल कोई विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है.
इसके बाद टीम आयोग मुख्यालय पहुंची और सचिव से परीक्षा प्रक्रिया, रिकॉर्ड और कथित गड़बड़ियों से जुड़े बिंदुओं पर जानकारी ली.
इससे पहले 17 अगस्त को सीआईडी की टीम ने सचिव सुधीर गुप्ता के घर में छानबीन की थी.
