Browsing: jssc-cgl
रांचीः झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की स्नातकधारी योग्यता परीक्षा अनियमितता मामले में जेल में बंद अभय तिवारी की पत्नी सुषमा देवी और भाई अक्षय तिवारी की जमानत याचिका खारिज कर दी गई है. इससे पहले सीआईडी की विशेष कोर्ट ने अभय तिवारी की जमानत याचिका खारिज कर दी थी. यह मामला JSSC-CGL परीक्षा में कथित अनियमितता को लेकर दर्ज कांड संख्या 1/2025 से जुड़ा है. जांच एजेंसी ने अभय तिवारी को जुलाई में गिरफ्तार किया था, जबकि सुषमा देवी और अक्षय तिवारी की गिरफ्तारी अगस्त महीने में हुई थी. तीनों फिलहाल इसी मामले में न्यायिक प्रक्रिया का सामना कर रहे…
JSSC-CGL नियुक्ति घोटालाः सीआईडी ने देवघर से एक क्लर्क को उठाया, बताया, बड़े पैमाने पर हुई है धांधली
रांची- झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित झारखंड स्नातक योग्यता धारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 में कथित अनियमितता के संबंध में दर्ज सीआईडी थाना कांड संख्या 01/2025 में एसआईटी ने देवघर से एक क्लर्क सुधाकर कुमार को उठाया है. फिलहाल वह दुमका में पोस्टेड है. इससे पहले रांची में पशुपालन विभाग में कार्यरत था. सीआईडी की टीम उसे लेकर रांची आई है. उससे अलग-अलग बिंदुओं पर पूछताछ की जा रही है. सुधाकर मूल रूप से बिहार के बांका जिले के जयपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है. सीआईडी ने उसे देवघर के रिखिया थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर बंधा इलाका स्थित एक…
रांचीः झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की संयुक्त स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा (जेएसएसी-सीजीएल 2023) से जुड़े मामले में अपराध अनुसंधान विभाग ने एक और आरोपी राजन को गिरफ्तार किया है. वह बिहार के पटना जिले के नेवरा थाना क्षेत्र के श्री चंद्रपुर गांव का रहने वाला है. जांच एजेंसी ने जेएसएसी-सीजीएल प्रतियोगिता परीक्षा के संबंध में दर्ज कांड संख्या 01/2025 में यह कार्रवाई की है. जांच में ये पता चला है कि राजन कुमार JSSC-CGL परीक्षा में शामिल होने वाले कई अभ्यर्थियों को पश्चिम बंगाल के नियमतपुर स्थित एक होटल में लेकर गया था. वहां उसने अभ्यर्थियों को परीक्षा के प्रश्न…
रांचीः विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने जेएसएससी-सीजीएल की परीक्षा में हुई गड़बड़ी के सिलसिले में एक बार फिर पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता को निशाने पर लिया है. इसके साथ ही उन्होंने सरकार से मांग की है कि पूर्व डीजीपी की भूमिका की भी निष्पक्ष जांच हो. मरांडी ने एक्स पर कहा है, JSSC-CGL मामले की जांच को प्रभावित करने, उसे गलत दिशा में ले जाने और डिजिटल साक्ष्यों को नष्ट कराने के आरोपों से घिरे पुलिस अधिकारी अनुराग गुप्ता पर कार्रवाई करने से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की हिचकिचाहट कई सवालों को जन्म दे रहा है. आखिर ऐसी क्या…
रांचीः झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की भर्ती परीक्षाओं में खासकर सीजीएल में कथित अनियमितता और पेपर लीक से जुड़े मामलों की जांच कर रही सीआईडी की एसआईटी ने शुक्रवार को अचानक नामकुम स्थित आयोग के कार्यालय में पहुंची. जानकारी के मुताबिक टीम ने परीक्षा से जुड़े कई दस्तावेजों की जांच की. जांच के दौरान टीम ने आयोग के रिकॉर्ड रूम और अन्य संबंधित शाखाओं में रखे दस्तावेजों को खंगाला. सूत्रों के अनुसार, जांच टीम को कुछ ओएमआर शीट और अन्य महत्वपूर्ण कागजात भी मिले हैं, जिन्हें जांच के लिए अपने कब्जे में लिया गया है. टीम ने वहां मौजूद…
रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की झारखंड स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (जेएसएसी-सीजीएल) 2023 में कथित पेपर लीक मामले में शुक्रवार को धनबाद और बोकारो से गिरफ्तार चारों सफल अभ्यर्थियों को सीआईडी की विशेष अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में रांची के होटवार जेल भेज दिया गया है. ये चारों अभी नौकरी में थे. आरोप है कि चारों कथित तौर पर रिश्वत देकर जेएसएससी सीजीएल की परीक्षा में सफल हुए हैं. खबरों के मुताबुक सीआईडी की एसआईटी ने अब तक करीब 150 संदिग्धों, अभ्यर्थियों को नोटिस जारी किया और उनसे पूछताछ जारी है. अनुसंधान के क्रम में…
JSSC-CGL पेपर लीक मामलाः सीआईडी ने चार सफल अभ्यर्थियों को किया गिरफ्तार, नौकरी करने वालों में हड़कंप
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित झारखंड स्नातक योग्यता धारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 में कथित अनियमितता के संबंध में दर्ज सीआईडी थाना कांड संख्या 01/2025 में एसआईटी ने चार सफल अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभ्यर्थियों धनबाद के नवाडीह थाना क्षेत्र में सनशाइन अपार्टमेंट में रहने वाला दीपक कुमार और धनबाद के ही राजगंज थाना क्षेत्र के धड़कीड़ के विजय तिवारी शामिल हैं. इनके अलावा बीसीसीएल कॉलोनी दुग्दा, बोकारो से उमेश कुमार राय तथा रिवरसाइड सुदामडीह धनबाद से आनंद कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया है. ये दोनो मूल तौर पर बिहार के रहने वाले हैं. उधर गुरुवार…
रांचीः झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएसी) की कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (सीजीएल) परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक मामले में सीआईडी की एसआईटी ने दिल्ली से दो लोगों को गिरफ्तार किया है. दोनों मूल तौर पर बिहार के रहने वाले हैं. उधर सीजीएल मामले में ही सीआईडी की टीम ने गिरिडी जिले के बेंगाबाद से गलत तरीके से परीक्षा पास करने के संदेह में एक एएसओ को हिरासत में लिया है. वह अभी सचिवालय में कार्यरत है. दिल्ली से जिन दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें सोमांश प्रकाश और राहुल शामिल हैं. दोनों आरोपी परीक्षा प्रक्रिया के तकनीकी और प्रबंधकीय…
रांचीः विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को एक पत्र लिखा है. इसमें सरकार द्वारा 25 अगस्त को जेपीएससी और जेएसएसी की परीक्षाओं में सुधार और निगरानी के लिए गठित एक कमेटी पर सवाल उठाया है. मरांडी ने कहा है कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और आपत्तिजनक है कि फरवरी 2024 से JSSC के अध्यक्ष पद पर आसीन वित्त सचिव प्रशांत कुमार को ही इस समिति में शामिल कर दिया गया है. उन्होंने कहा है, “सितंबर 2024 की विवादित JSSC-CGL परीक्षा प्रशांत कुमार के कार्यकाल में आयोजित हुई. परीक्षा रद्द करनी पड़ी. JSSC कार्यालय में छापेमारी हुई. आयोग के…
रांचीः जेएसएससी-सीजीएल समेत चार परीक्षाओं और नियुक्तियों को सरकार के द्वारा रद्द करने के फैसले को झारखंड हाईकोर्ट से रोक के बाद सरकार के रवैये के खिलाफ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन करने के दौरान शुक्रवार को रांची में हुए हंगामे और मारपीट के मामले को लेकर कोतवाली थाना में तीन एफआईआर दर्ज करवाई गई है. इन मामलों में कुल 14 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है, जबकि करीब 200 अन्य लोगों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है. इनमें कई अज्ञात लोग भी शामिल हैं. पुलिस के अनुसार, पूरा मामला जेपीएससी-जेएसएससी रिफार्म मंच के बैनर तले…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us