Browsing: CID JHARKHAND
रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग और जेएसएससी-सीजीएल में गड़बड़ी की जांच कर रही अपराध अनुसंधान विभाग ने चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इनमें दो आरोपी जेपीएससी प्रतियोगिता परीक्षा मामले में, जबकि दो आरोपी को सीजीएल मामले में गिरफ्तार गया है. यह कार्रवाई जेपीएससी की परीक्षा को लेकर दर्ज सीआईडी थाना कांड संख्या 16/2026 और जेएसएससी-सीजीएल को लेकर थाना कांड संख्या 01/2025 के तहत की गई है. शिवांगन पाठशाला से जुड़े हैं तार जांच एजेंसी ने सुंदर नगर गार्डन मानगो, जमशेदपुर निवासी ऋतिक और शिव भवन, कमलाकांत रोड, सुखदेवनगर, रांची निवासी प्रसून को गिरफ्तार किया है. सीआईडी के अनुसार,…
रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएसी) की परीक्षाओं में गड़बड़ियों के मामले में राज्य सरकार की ओर से मंगलवार को सीआईडी जांच से जुड़ी स्टेटस रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में हाईकोर्ट को सौंप दी गई है. हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की जांच की रफ्तार पर गंभीर चिंता जताई है. साथ ही कोर्ट ने सख्त रुख दिखाया. जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने स्पष्ट किया कि यह मामला 2500 से ज्यादा अभ्यर्थियों के भविष्य से जुड़ा है, इसलिए जांच केवल तेज नहीं, बल्कि लगातार प्रभावी गति से आगे बढ़नी चाहिए. अदालत ने मौखिक…
रांची– झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा में अनियमतता की जांच कर रही सीआईडी की एसआईटी ने शिवांगन कोचिंग के संचालक संजीत कुमार को गिरफ्तार किया है. यह कोचिंग रांची में सर्कुलर रोड में है. जांच एजेंसी ने सीआईडी में दर्ज कांड संख्या 16/2026 के तहत यह कार्रवाई की है. हालांकि सजीत अप्राथमिक अभियुक्त है. जांच एजेंसी को जानकारी मिली है कि संजीत एजेंट के तौर पर सेटिंग का काम कर रहा था. इसके अलावा झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित झारखंड स्नातक योग्यता धारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 में कथित अनियमितता के संबंध में दर्ज सीआईडी थाना कांड संख्या 01/2025…
JSSC-CGL नियुक्ति घोटालाः सीआईडी ने देवघर से एक क्लर्क को उठाया, बताया, बड़े पैमाने पर हुई है धांधली
रांची- झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित झारखंड स्नातक योग्यता धारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 में कथित अनियमितता के संबंध में दर्ज सीआईडी थाना कांड संख्या 01/2025 में एसआईटी ने देवघर से एक क्लर्क सुधाकर कुमार को उठाया है. फिलहाल वह दुमका में पोस्टेड है. इससे पहले रांची में पशुपालन विभाग में कार्यरत था. सीआईडी की टीम उसे लेकर रांची आई है. उससे अलग-अलग बिंदुओं पर पूछताछ की जा रही है. सुधाकर मूल रूप से बिहार के बांका जिले के जयपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है. सीआईडी ने उसे देवघर के रिखिया थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर बंधा इलाका स्थित एक…
रांचीः झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ने स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (JSSC-CGL )-2023 के जरिए विभिन्न विभागों में नियुक्त सरकारी सेवकों ने शनिवार को अपनी पीड़ा जाहिर करते हुए सफाई दी और कहा कि जो परीक्षा में गड़बड़ी और कथित तौर पर पैसे देकर नौकरी लेने के आरोपों से वे आहत हैं. जिन्होंने गलत तरीके से नौकरी हासिल की है, उनके खिलाफ कार्रवाई हो, लेकिन सभी को एक तराजू में तौलना ठीक नहीं. रांची में एक प्रेस कांफ्रेंस में कई सरकारी सेवकों ने कहा, “उन्होंने वर्षों की मेहनत और प्रतियोगी परीक्षा के बाद नौकरी हासिल की है. उन पर…
रांचीः झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की संयुक्त स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा (जेएसएसी-सीजीएल 2023) से जुड़े मामले में अपराध अनुसंधान विभाग ने एक और आरोपी राजन को गिरफ्तार किया है. वह बिहार के पटना जिले के नेवरा थाना क्षेत्र के श्री चंद्रपुर गांव का रहने वाला है. जांच एजेंसी ने जेएसएसी-सीजीएल प्रतियोगिता परीक्षा के संबंध में दर्ज कांड संख्या 01/2025 में यह कार्रवाई की है. जांच में ये पता चला है कि राजन कुमार JSSC-CGL परीक्षा में शामिल होने वाले कई अभ्यर्थियों को पश्चिम बंगाल के नियमतपुर स्थित एक होटल में लेकर गया था. वहां उसने अभ्यर्थियों को परीक्षा के प्रश्न…
रांचीः झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की संयुक्त स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा (जेएसएसी-सीजीएल 2023) से जुड़े मामले में अपराध अनुसंधान विभाग ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है. जांच एजेंसी ने जारी बयान में बताया है कि पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र निवासी कुंदन कुमार को गिरफ्तार किया गया है. सीआईडी के अनुसार, जेएसएसी-सीजीएल प्रतियोगिता परीक्षा के संबंध में दर्ज कांड संख्या 01/2025 में यह कार्रवाई की गई है. खबरों के मुताबिक आरोप है कि कुंदन ने परीक्षा एजेंसी से मिलकर खुद और कम से कम 20 अभ्यर्थियों को जेएसएसी की परीक्षाओं में सफल कराया है. सीआईडी को…
रांचीः झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की भर्ती परीक्षाओं में खासकर सीजीएल में कथित अनियमितता और पेपर लीक से जुड़े मामलों की जांच कर रही सीआईडी की एसआईटी ने शुक्रवार को अचानक नामकुम स्थित आयोग के कार्यालय में पहुंची. जानकारी के मुताबिक टीम ने परीक्षा से जुड़े कई दस्तावेजों की जांच की. जांच के दौरान टीम ने आयोग के रिकॉर्ड रूम और अन्य संबंधित शाखाओं में रखे दस्तावेजों को खंगाला. सूत्रों के अनुसार, जांच टीम को कुछ ओएमआर शीट और अन्य महत्वपूर्ण कागजात भी मिले हैं, जिन्हें जांच के लिए अपने कब्जे में लिया गया है. टीम ने वहां मौजूद…
रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की झारखंड स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (जेएसएसी-सीजीएल) 2023 में कथित पेपर लीक मामले में शुक्रवार को धनबाद और बोकारो से गिरफ्तार चारों सफल अभ्यर्थियों को सीआईडी की विशेष अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में रांची के होटवार जेल भेज दिया गया है. ये चारों अभी नौकरी में थे. आरोप है कि चारों कथित तौर पर रिश्वत देकर जेएसएससी सीजीएल की परीक्षा में सफल हुए हैं. खबरों के मुताबुक सीआईडी की एसआईटी ने अब तक करीब 150 संदिग्धों, अभ्यर्थियों को नोटिस जारी किया और उनसे पूछताछ जारी है. अनुसंधान के क्रम में…
रांचीः झारखंड हाइकोर्ट ने झारखंड कर्मचारी की कक्षा 9 से 12 के माध्यमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा में हुई अनियमितताओं को लेकर अहम फैसला सुनाया है. जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने राज्य के मुख्य सचिव को तत्काल अज्ञात आरोपियों के खिलाफ सीआईडी में एफआईआऱ दर्ज कराने का आदेश दिया है. अदालत ने स्पष्ट कहा कि परीक्षा में पहले दौर के पेपर-2 में गड़बड़ी होना स्वीकार किया जा चुका है, लेकिन केवल ठेकेदार एजेंसी की रिपोर्ट के आधार पर फैसला लेना न्यायसंगत नहीं है. 2819 अभ्यर्थियों की दोबारा परीक्षा पर सवाल यह फैसला कई रिट याचिकाओं की संयुक्त सुनवाई में आया,…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us