Browsing: JSSC
रांचीः कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव और बड़कागांव से पूर्व विधायक अंबा प्रसाद मंगलवार को रांची के सदर अस्पताल में भर्ती अनशनकारियों और प्रदर्शन के दौरान घायल छात्रों से मिलने पहुंचीं. स दौरान वे दस दिनों से भूख हड़ताल कर रहे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो से भी मिले, जिनकी सोमवार की शाम तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है. छात्रों से मिलने के बाद पूर्व विधायक ने कहा कि छात्र यदि पूरे मामले की सीबीआइ जांच की मांग कर रहे हैं, तो सरकार को इससे पल्ला नहीं झाड़ना चाहिए. उन्होंने सरकार से मामले की गंभीरता को देखते…
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित कनीय अभियंता (डिप्लोमा) परीक्षा के पेपर लीक घटना में परीक्षा संचालन एजेंसी के संचालक अरूण कुमार को मुंबई से गिरफ्तार किया गया है. मूल रूप से वह बिहार के नालंदा जिले में एक गांव खोखुना का रहने वाला है. यह परीक्षा साल 2022 में 3 जुलाई को कनीय अभियंता(डिप्लोमा) के 1279 पदों के लिए ली गई थी. परीक्षा की तारीख को प्रथम पाली की परीक्षा प्रारम्भ होने के पूर्व ही उत्तरमाला वायरल होने एवं पेपर लीक होने का मामला प्रकाश में आया था. इसके बाद आयोग ने परीक्षा को रद्द कर दिया था. रांची…
झारखंड विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, सीएम बीजेपी पर गरम, बोले-‘परजीवी हैं ये लोग’
रांचीः झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन मंगलवार को भोजनावकाश के बाद विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने सदन में हो रहे शोर-शराबे का हवाला देकर सत्र के लिए निर्धारित समय से एक दिन पहले ही सभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित कर दी. विधानसभा जिध्यक्ष ने सदन में कहा कि यह पहली बार है जब भारी मन से वे सभा की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर रहे हैं. वहीं इससे पूर्व सदन नेता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जेपीएसएससी-जेएसएससी परीक्षा विवाद को लेकर सदन में सरकार की बातों को रखा. मुख्यमंत्री ने सदन के अंदर…
रांचीः जेपीएससी और जेएसएसी की परीक्षाओं में गड़बड़ियों के खिलाफ रांची में जारी छात्रों के धरना, प्रदर्शन को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि ऐसे किसी भी राजनीतिक नैरेटिव के बहकावे में न आएं. छात्रों के शांतिपूर्ण आंदोलन के बीच विपक्ष के कुछ लोगों ने राजनीतिक लाभ के लिए माहौल बिगाड़ने और छात्रों को भटकाने की कोशिश की है. छात्रों के विधानसभा घेराव के बाद उत्पन्न तनावपूर्ण हालत के बीच एक्स पर हेमंत सोरेन ने कहा है, लोकतंत्र में अपनी बात रखने का आपका अधिकार है. और आपकी आवाज़ का सम्मान करना सरकार की जिम्मेदारी है. सरकार ने…
रांचीः जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षाओं में हुई अनियमितता और भ्रष्टाचार को लेकर नौ दिनों से अनशन कर रहे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की तबीयत बिगड़ गई है. वे सोमवार को अनशन के हालत में ही छात्रों के विधानसभा घेराव कार्यक्रम में शामिल होने पहुंच गए थे. शाम में उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई. चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें सोमवार की देर शाम इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. इससे पहले वे स्ट्रेचर पर विधानसभा घेराव कर रहे छात्रों के समर्थन में भी पहुंचे थे. देवेंद्र महतो 17 दिनों से आंदोलन कर रहे. आज उनकी…
रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में गड़बड़ियों की जांच कर रही सीआइडी की एसआईटी ने पूर्व चेयरमैन एल ख्यांग्ते को गिरफ्तार कर लिया है. अब तक इस मामले में कुल 20 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं. एल ख्यांग्ते के खिलाफ जांच एजेंसी को परीक्षा लेने वाली एजेंसी टीडीपीएल से करोड़ों रुपए लेने और कमीशन, करप्शन में संलिप्तता की जानकारी मिली है. गिरफ्तारी के बाद सीआइडी की टीम उन्हें अपने कार्यालय लेकर गई है. बताया जा रहा है कि पूछताछ की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें शाम में न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा. 1988 बैच के आईएएस अधिकारी रहे…
रांचीः झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन विपक्ष के हंगामे के बीच वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का 8,399.31 करोड़ का प्रथम अनुपूरक बजट सदन में पेश किया. इससे पहले झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में गड़बड़ी के खिलाफ रांची में जारी छात्रों के आंदोलन को लेकर विपक्ष के विधायकों ने सदन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी विधायक परीक्षाओं की सीबीआइ जांच की मांग को लेकर वेल में पहुंच गये और सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी. ‘नौकरी के दुश्मन गद्दी…
रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग तथा झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में गड़बड़ियों के खिलाफ रांची में जारी छात्रों के आंदोलन के बीच वार्ता के लिए सरकार की पेशकश पर छात्रों ने प्रतिनिधिमंडल की नयी सूची भेज दी है. वार्ता रांची स्थित स्टेट गेस्ट हाउस में होगी. गुरुवार को इस प्रतिनिधिमंडल में दो पत्रकारों और एक सीनियर वकील का नाम भी शामिल किया गया था. अब इस प्रतिनिधमंडल की सूची से इन तीनों के नाम हटा लिए गए हैं. छात्रों द्वारा तय प्रतिनिधिमंडल में नामों को लेकर सरकार सहमत नहीं हुई सरकार का तर्क है कि वह छात्रों से बातचीत…
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार छात्रों से बातचीत के लिए पूरी तरह तैयार है और इसके लिए पहले ही संवाद का एक माध्यम तय किया जा चुका है. विधानसभा के मानसून सत्र में भाग लेने के दौरान छात्र आंदोलन पर उन्होंने मीडिया को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि सरकार हर छात्र की समस्याओं को समझना चाहती है और उसी के आधार पर आगे का रास्ता तय करेगी. हेमंत सोरेन ने कहा, “हम पहले ही संवाद का एक माध्यम तय कर चुके हैं. हम बातचीत के लिए तैयार हैं. सरकार हर छात्र की…
झारखंड लोक सेवा आयोग तथा झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में गड़बड़ियों के खिलाफ भर्ती प्रक्रिया में सुधार की मांग को लेकर रांची में जारी छात्रों के आंदोलन के बीच शुक्रवार को आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा पर रांची में मार्च के दौरान स्याही फेंकी गई. मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत स्याही फेंकने वाले छात्र को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस अब उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है कि छात्र ने ऐसा क्यों किया और क्या यह उसका व्यक्तिगत फैसला था या इसके पीछे कोई और वजह थी. स्याही फेंकने वाले…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us