रांचीः भाकपा माओवादियों के सेंट्रल कमिटी मेंबर असीम मंडल ने बंगाल के मिदनापुर में सरेंडर कर दिया है.
पुलिस के मुताबिक असीम पर झारखंड में एक करोड़ और ओडिशा में 1.20 करोड़ का इनाम था. उसके खिलाफ 55 नक्सल कांड दर्ज है.
झारखंड पुलिस को मंडल की लंबे समय से तलाश थी. उसके सरेंडर करने के साथ ही झारखंड में माओवादियों की जड़ें लगभग उखड़ गई है. .
हाल ही में मंडल के दस्ते के तीन प्रमुख सदस्य, 15 लाख का इनामी रामप्रसाद मार्डी, उसकी पत्नी दस लाख की इनामी मीता उर्फ नयनतारा और एक अन्य महिला माओवादी बुलु उर्फ गौरी ने बंगाल के बांकुड़ा में सरेंडर किया है. इन तीनों के सरेंडर करने के बाद माना जा रहा था कि मंडल भी बंगाल में सरेंडर कर सकता है.
सुरक्षा बलों के लिए मंडल का आत्मसमर्पण इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि वह संगठन के सिर्फ नेतृत्व में शामिल बताया जाता है . झारखंड पुलिस बंगाल पुलिस के संपर्क में है. एक टीम जल्दी ही वहां जा सकती है.
