भारत की विथ्या रामराज ने सोमवार को एशियाई खेलों की महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ में 54.75 सेकेंड के अपने सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत प्रदर्शन के साथ कांस्य पदक जीता.
इसके साथ ही महान धाविका पीटी उषा के चार दशक से अधिक पुराने राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़ दिया. उषा वर्तमान में भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष हैं और एशियाई खेलों के लिए यहां मौजूद हैं.
वह यूएई की मरियम करीम (54.31 सेकंड) और कजाकिस्तान की एडेलिना जेम्स (54.58 सेकंड) के बाद रहीं, जिन्होंने क्रमशः स्वर्ण और रजत पदक जीते.
इस दौड़ में विथ्या रामराज ने पीटी उषा का राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी तोड़ा और 55 सेकंड से कम समय में दौड़ पूरी करने वाली पहली भारतीय महिला बन गईं.
जापान में चल रहे एशियन गेम्स में भारत ने अब तक 40 मेडल जीते हैं. इनमें 4 गोल्ड, 17 सिल्वर और 19 ब्रान्ज़ मेडल शामिल हैं.
इन खेलों में चीन पहले पायदान पर हैं. उसने 127 गोल्ड के साथ कुल 224 मेडल अपने नाम किए हैं.
वहीं जापान 39 गोल्ड और कुल 164 मेडल्स के साथ दूसरे स्थान पर है.
