भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियन गेम्स के हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल में चीन को हराकर स्वर्ण पदक जीता. भारत ने चीन को खिताबी मुकाबले में 1-0 से हराया.
इसके साथ ही भारतीय टीम ने 44 साल बाद स्वर्ण पदक पर कब्जा करते हुए इतिहास रच दिया है.
एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतकर भारतीय महिला हॉकी टीम ने लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 के लिए भी क्वालीफाई कर लिया.
पेरिस ओलंपिक रजत पदक विजेता चीन के खिलाफ भारत ने दसवें मिनट में ही लालरेम्सियामी के गोल के दम पर बढ़त बना ली जो अंत तक कायम रही. अपना 200वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रही लालरेम्सियामी ने गोल के दाहिने ओर मिली गेंद को सीधे गोल के भीतर डाला.
दूसरे क्वार्टर में सविता ने अपने बायीं ओर डाइव लगाकर पेनल्टी स्ट्रोक बचाया. चीन को रजत पदक मिला, जबकि जापान ने शूटआउट में कोरिया को हराकर कांस्य पदक जीता.
