रांचीः भारत और वेस्टइंडीज के बीच नौ अक्टूबर को होने वाले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में शामिल होने के लिए बुधवार को दोनों टीमों के खिलाड़ी बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे.
एयरपोर्ट से कड़ी सुरक्षा के बीच खिलाड़ियों को अलग-अलग बसों से होटल ले जाया गया.
खिलाड़ियों के आगमन को देखते हुए एयरपोर्ट परिसर और बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे.
खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए एयरपोर्ट के आसपास मौजूद क्रिकेट प्रेमियों में भी उत्साह दिखा।
दोनों टीमों के रांची पहुंचने के साथ ही नौ अक्टूबर को होने वाले मुकाबले को लेकर सरगर्मी और बढ़ गई है. मैच में भारतीय टीम और वेस्टइंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है।
गुरुवार को दोनों टीमों के खिलाड़ी मैच से पहले JSCA स्टेडियम में अभ्यास सत्र में हिस्सा लेंगे.
