बिहार विधान परिषद के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जेडीयू उम्मीदवार नीरज कुमार की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मेदांता अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया है. इस बीच मंगलवार को मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह ने कहा कि नीरज कुमार को न कोई बीमारी है और न ही बुखार. यह सब बस नाटक और खेल है.
मीडिया से अनंत सिंह ने कहा, “कुछ लोग बता रहे हैं कि नीतीश कुमार उनसे मिलने अस्पताल गए थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. उन्होंने कहा, “नीतीश कुमार सभी के गुरु और उस्ताद हैं. और इस एमएलसी चुनाव से उनका कोई मतलब नहीं है. इस चुनाव को लेकर नीतीश कुमार न को नीरज कुमार की ओर हैं और न ही मेरी ओर. उनकी ओर.”
नीरज कुमार के बीमार होने पर अनंत सिंह ने अपने अंदाज में कहा, “ये पुरानी आदत है.बूथ पर पैसा भेजना होगा तो वो बीमार हो जाएंगे. अस्पताल में भर्ती हो जाएंगे फिर दो घंटा बाद ठीक होकर आ जाएंगे.”
गौरतलब है कि 23 अक्टूबर को बिहार में एसएलसी के चुनाव हैं. सोमवार की रात नीरज कुमार की पहले तबीयत बिगड़ने से उनके समर्थक चिंतित हैं.
उधर अनंत कुमार ने नीरज कुमार के खिलाफ इस चुनाव में अलग ही मोर्चा खोल रखा है. अनंत कुमार जनसुराज के उम्मीदवार अनुज सिंह का समर्थन कर रहे हैं. वे उनका नामांकन दाखिल कराने भी पहुंचे थे. बाद में पार्टी उम्मीदवार की मुश्किलों को देखते हुए अनंत सिंह को समझाने- मनाने का प्रयास भी किया. लेकिन अब भी उनके तेवर बरकरार हैं.
अनंत सिंह का कहना है, “पार्टी से उनकी कोई शिकायत नहीं है. नीरज कुमार को हराना ही एक मात्र मकसद है. वह इसलिए कि मेरे चुनाव में नीरज सिंह ने कई मौके पर साजिशें की हैं.”
