Browsing: JDU

बिहार विधान परिषद के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जेडीयू उम्मीदवार नीरज कुमार की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मेदांता अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया है. इस बीच मंगलवार को मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह ने कहा कि नीरज कुमार को न कोई बीमारी है और न ही बुखार. यह सब बस नाटक और खेल है. मीडिया से अनंत सिंह ने कहा, “कुछ लोग बता रहे हैं कि नीतीश कुमार उनसे मिलने अस्पताल गए थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. उन्होंने कहा, “नीतीश कुमार सभी के गुरु और उस्ताद हैं. और इस एमएलसी चुनाव से उनका कोई मतलब…

Read More

पटनाः नौ लोगों के मर्डर वाले बयान पर सियासी बयानबाजी के बाद मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह ने यू टर्न ले लिया है. अनंत सिंह ने मीडिया से अपनी सफाई में कहा, “मैंने नीरज कुमार को जवाब दिया है कि मैंने कितनी कुर्बानियां दी हैं. जब लालू यादव की सरकार सत्ता में थी, तब हमारे 9 लोग मारे गए थे और मुझे भी गोली मारी गई थी. हमने नीतीश कुमार का साथ दिया, इसलिए लालू यादव ने उन लोगों को मरवा दिया. हमें बहुत नुकसान उठाना पड़ा। यहाँ तक कि मेरे पिता की भी हार्ट अटैक से मौत हो…

Read More

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर सियासी गर्माहट के बीच गुरुवार को मोकामा से जदयू के विधायक अनंत सिंह प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज के प्रत्याशी डॉ. अनुज सिंह के नामांकन कार्यक्रम में शामिल दिखे. अनंत सिंह एक खुली जीप में अनुज सिंह के साथ नजर आए. अपने समर्थकों के हुजूम के साथ अनुज सिंह नामांकन करने पहुंचे थे. गौरतलब है कि अनंत सिंह पहले ही जदयू के नीरज कुमार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं. उन्होंने पहले ही नीरज कुमार पर अपने साथ कथित विश्वासघात का आरोप लगाते हुए हुंकार भरी थी कि इस बार नीरज कुमार को एमएलसी…

Read More

बिहार में मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह ने विधान परिषद चुनाव को लेकर अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार नीरज कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. उन्होंने खुला ऐलान कर दिया है कि नीरज को हराने में पूरी ताकत झोंक देंगे. अनंत सिंह के बयान पर नीरज कुमार ने भी पलटवार किया है. पटना में पत्रकारों से बात करते हुए अनंत सिंह ने कहा, “नीरज कुमार ने चारों विधानसभा चुनाव में मेरा विरोध किया. 2015 में नीरज कुमार के कारण ही मुझे निर्दलीय चुनाव लड़ना पड़ा. वे ललन सिंह का भी विरोध करते हैं. जब जब पार्टी ने मुझे…

Read More

बिहार में होने वाले द्विवार्षिक एमएलसी चुनावों के लिए जनता दल (यूनाइटेड) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. जेडीयू ने पटना जिले से निशांत कुमार को एमएलसी उम्मीदवार बनाया है. नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार अभी सम्राट चौधरी की सरकार में स्वास्थ्य मंत्री हैं. निशांत के अलावा पार्टी ने मधुबनी से भारती मेहता, पश्चिम चंपारण से शिवरानी देवी प्रजापति और शेखपुरा से ललन प्रसाद को उम्मीदवार बनाया है. वहीं, बीजेपी ने भोजपुरी गायक पवन सिंह, डॉ. संजय मयूख, अनिल कुमार ठाकुर और शीला पंडित को एमएलसी चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है.…

Read More

सम्राट चौधरी ने पटना में बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है. इसकेसाथ ही पहली बार बिहार में बीजेपी के नेता के सिर मुख्यमंत्री का ताज सजा है. पटना स्थित लोकभवन में सैयद अता हसनैन ने सम्राट चौधरी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई है. मुख्यमंत्री के अलावा जदयू के विजय चौधरी और विजेंद्र प्रसाद यादव ने मंत्री पद की शपथ ली है. दोनों के पास डिप्टी सीएम का दर्जा रहेगा. शपथ ग्रहण समारोह में नीतीश कुमार, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और चिराग पासवान समेत एनडीए के कई बड़े…

Read More

नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा दे दिया है. इससे पहले उन्होंने कैबिनेट की बैठक की. फिर लोक भवन में गवर्नर लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (रिटार्यड) को अपना इस्तीफा सौंपा. नीतीश कुमार ने इस्तीफे के बाद एक्स पर जारी संदेश में 2005 से अब तक के विकास कार्यों का जिक्र किया है. उन्होंने कहा कि कानून का राज और सभी वर्गों का विकास उनकी प्राथमिकता रही. उन्होंने यह भी कहा कि लंबे समय तक सेवा करने के बाद पद छोड़ने का फैसला खुद लिया है. इसके साथ ही सभी का धन्यवाद किया है. उन्होंने कहा…

Read More

पटनाः तेजी से बदलते राजनीतिक घटनाक्रमों के बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार रविवार, आठ मार्च को जनता दल यूनाइटेड की सदस्यता लेंगे. जेडीयू ज्वाइन करने के बाद वो बिहार की यात्रा पर निकलेंगे. जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने निशांत कुमार के पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने पर कहा, “कल के बारे में अभी औपचारिक सूचना नहीं आई है. इसकी जानकारी आपको दी जाएगी. आज का महत्वपूर्ण फैसला ये था कि नीतीश कुमार ने जो फैसला लिया उसका समर्थन हमारे दल के लोगों ने किया. हम नेता के साथ खड़े हैं और इसी स्थिति में विधायकों…

Read More

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू नेता नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने को लेकर जारी अटकलों को विराम लग गया है. थोड़ी देर पहले नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने का एलान कर दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया के अपने एक्स अकाउंट पर कहा है, “पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास एवं समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है. उसी के बल पर हमने बिहार की और आप सब लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की है. आपके विश्वास और समर्थन की ही ताकत थी कि बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर…

Read More

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जदयू ने 44 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की. इससे पहले 57 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए थे. एनडीए में जदयू के हिस्से 101 सीटें हैं. और पार्टी ने सभी 101 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं. जदयू की दूसरी सूची में वाल्मीकिनगर से धीरेंद्र प्रताप सिंह, गोपालपुर से बुलो मंडल, कहलगांव से शुभानंद मुकेश, करगहर से वशिष्ठ सिंह और काराकाट से महाबली सिंह और चकाई से सुमित सिंह को टिकट दिया है. 2020 का चुनाव सुमित सिंह निर्दलीय जीते थे. अभी वे बिहार सरकार में मंत्री हैं. कैबिनेट मंत्री बिजेंद्र प्रसाद…

Read More