रांचीः झारखंड में शराब घोटाले को लेकर सरकार के खिलाफ मुखर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आठ सवाल सामने किए हैं. इसके साथ ही कही है कि राज्य सरकार की एजेंसी एंटी करप्शन ब्यूरो को अगर इस घाटोले में लच उजागर करना है, तो रिमांड पर लिए गए आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे से ये सवाल पूछे जाने चाहिए.
बीजेपी नेता लगातर कहते रहे हैं कि इस घोटाले के तार सरकार से जुड़े हैं और जनता सच जानना चाहती है.
गौरतलब है कि बीस मई को तत्कालीन उत्पाद सचिव और वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे और संयुक्त उत्पाद आयुक्त गजेंद्र सिंह को एसीबी ने गिरफ्तार किया है. आगे की कार्रवाई के लिए गुरुवार से एसीबी ने दोनों अधिकारियों को रिमांड पर लिया है.
मरांडी ने कहा कि शराब घोटाला मामले में जेल में बंद पूर्व उत्पाद सचिव विनय चौबे से दो दिनों के रिमांड पर ACB पूछताछ कर रही है. अगर इरादा सच में सच्चाई जानने का और घोटाले की तह तक जाने का हो तो उनसे ये सवाल ज़रूर पूछे जाने चाहिए।
1. छत्तीसगढ़ शराब घोटाले से पहले जो पत्र मैंने मुख्यमंत्री को लिखा था, क्या वो विनय कुमार चौबे को प्राप्त हुआ?
2.अगर मिला, तो क्या उस पत्र को आपने पढ़ा भी या सिर्फ अलामारी में रख दिया गया?
3.यदि पढ़ा, तो उस पर आपने क्या कार्रवाई की?
4. क्या आपके पास मुख्यमंत्री कार्यालय से कोई निर्देश आया उस पत्र के संबंध में?
5.जब झारखंड के विधायक रायपुर भ्रमण पर गए थे, तो क्या वहाँ की व्यवस्था और गाड़ियों में भरकर उस होटल में शराब पंहुचवाने के लिये आपकी ओर से किसके आदेश पर किसी को कहा गया था?
6.उस दौरान रायपुर के किन-किन लोगों से आपकी बातचीत हुई थी?
7. क्या Marshan Securities और Vision Hospitality जैसी कंपनियों का चुनाव मुख्यमंत्री/मुखयमंत्री कार्यालय के हस्तक्षेप के बिना संभव था?
8. सत्ता शीर्ष पर बैठे लोगों की भूमिका इस पूरे घोटाले में कितनी रही और छत्तीसगढ़ सिंडिकेट आगमन से जो काली कमाई हुई उसमें किसकी कितने की हिस्सेदारी थी?
सरकार ने सस्पेंड किया
इस बीच झारखंड सरकार ने शराब घोटाले में गिरफ्तार किए गए सीनियर आईएएस विनय चौबे सहित चार अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है. जिन अफसरों को सस्पेंड किया गया है, उनमें उत्पाद विभाग के संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह, झारखंड राज्य बीवरेज कॉरपोरेशन लिमिटेड रांची के महाप्रबंधक सुधीर कुमार दास और पूर्व महाप्रबंधक सुधीर कुमार शामिल हैं.
