Author: Fact File
रांचीः पश्चिम अफ्रीकी देश नाइजर से अगवा किए गए झारखंड के पांच प्रवासी मजदूरों का अब तक पता नहीं चला है. सभी प्रवासी मजदूर गिरिडीह जिले के बगोदर प्रखंड के रहने वाले हैं. इधर प्रवासी मजदूरों के परिजन बेहाल हैं और मजदूरों की सुरक्षित वापसी को लेकर उनकी निगाहें सरकार पर टिकी है. इस बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भारत के विदेश मंत्री से मदद मांगी है. जिन मजदूरों का हथियारबंद हमलावरों ने अपहरण किया गया है, उनमें बगोदर प्रखंड के दोंदलो पंचायत के संजय महतो, चंद्रिका महतो, राजू महतो, फलजीत महतो एवं मुंडरो के उतम महतो शामिल है. सभी…
रांचीः सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव ने आरोप लगाया है कि बिहार और बंगाल में आगामी चुनावों को देखते हुए भाजपा एक बार फिर सांप्रदायिक राजनीति को हवा देने का प्रयास कर रही है. झारखंड में घुसपैठ के मुद्दे पर भाजपा द्वारा मचाए जा रहे शोर को पांडेय ने चुनावी प्रोपेगेंडा करार दिया है. उन्होंने कहा कि जब केंद्र में भाजपा की सरकार पिछले दस-ग्यारह वर्षों से है, तो अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी उनकी है. इसके बावजूद अगर घुसपैठ की घटनाएं हो रही हैं, तो इसका जवाब केंद्रीय गृह मंत्रालय को देना चाहिए. विनोद पांडेय…
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शनिवार को कहा कि उनका देश पहलगाम आतंकी हमले की किसी भी “तटस्थ और पारदर्शी” जांच में भाग लेने के लिए तैयार है. मीडिया रिपोट्स के मुताबिक शरीफ ने कहा, “शांति हमारी इच्छा है, लेकिन इसे हमारी कमज़ोरी नहीं समझा जाना चाहिए.” शहबाज़ शरीफ़ ने कहा कि पाकिस्तान हर क़ीमत पर अपनी संप्रभुता और सुरक्षा की रक्षा करेगा. इससे एक दिन पहले पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो-जरदारी ने कहा था कि “या तो हमारा पानी इस सिंधु नदी में बहेगा या फिर यह उनका खून होगा.” उन्होंने सिंधु जल संधि (आईडब्ल्यूटी)…
रांचीः झारखंड एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) ने धनबाद में छापेमारी कर कथित तौर पर राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में संलिप्त चार लोगों को हथियार और अन्य सामान के साथ गिरफ्तार किया है. इनमें एक महिला भी शामिल है. सभी की उम्र 20-21 साल है. इनके पास से दो पिस्टल, 12 कारतूस, कई इलेक्ट्रोनिक्स डिवाइस जैसे-मोबाइल, लैपटॉप, भारी मात्रा में प्रतिबंधित संगठनों से संबंधित दस्तावेज/पुस्तक बरामद किए गए हैं. एटीएस को सूचना मिली थी कि प्रतबंधित आंतकवादी संगठन हिज्ब-उत-तहरीर, अलकायदा इन इंडियन सब-कांटिनेंट (एक्यूआईएस), आइएसआइएस (ISIS) से जुड़े कुछ लोग राज्य के अन्य युवकों को अपने नेटवर्क से जोड़कर सोशल मीडियम और अन्य माध्यमों से गुमराह कर रहे हैं…
रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में उनकी पत्नी और विधायक कल्पना सोरेन समेत 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल स्पेन और स्वीडेन यात्रा पर निकल गए हैं. शनिवार को यह प्रतिनिधमंडल स्पेन के मेड्रिड पहुंच रहा है. 19 से 27 अप्रैल की इस आधिकारिक यात्रा का मकसद झारखंड को एक प्रमुख निवेशक डेस्टीनेशन के तौर पर बढ़ावा देना है. साथ ही एक योजनाबद्ध तरीके से प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआइ) के साथ दुनिया भर में रहने वाले भारतीय प्रवासियों से मिलकर निवेश को आकर्षित करना है. इस दौरान प्रतिनिधमंडल स्पेन के मेड्रिड, बार्सिलोना और स्वीडन के गोथेनबर्ग जाएगा. निवेश के लिए…
रांचीः झारखंड सरकार ने राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के निदेशक डॉ राजकुमार को पद से हटा दिया है. इस बाबत रिम्स शासी परिषद के अध्यक्ष सह राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के हस्ताक्षर से आदेश जारी कर दिया गया है. उन्हें तत्काल प्रभाव से पद से हटाया गया है. आदेश में कहा गया है कि डॉ राजकुमार नमे मंत्रि परिषद, शासी परिषद और स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनहित में दिये गये निर्देशों का पालन नहीं किया है. रिम्स अधिनियम -2022 के तहत निर्धारित उद्देश्यों की पूर्ति में भी उनकी सेवा संतोषजनक नहीं पाई गई है. डॉ राजकुमार को 31 जनवरी…
बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड अंतर्गत 11 पंचायतों को मिलाकर अलग महुआटांड़ प्रखंड के गठन की कवायद शुरू हो गई है. गोमिया के विधायक और सरकार में मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर एक पत्र सौंपा है. मंत्री ने सीएम को बताया है कि महुआटांड़ को प्रखंड बनाने की मांग लंबे दिनों से उठती रही है. भौगोलिक तथा प्रशासनिक दृष्टिकोण से भी यह जरूरी है. उन्होंने मुख्यमंत्री को नये प्रखंड सृजन में आने वाली बाधाओं को दूर करने का अनुरोध किया. मंत्री ने कहा है कि मुख्यमंत्री ने जनभावना के अनुरूप महुआटांड़ प्रखंड के सृजन करने की…
बिहार में इस साल के अंत में होने वाले चुनाव को लेकर एनडीए और महागठबंधन में रणनीति बनाने और आरोप- प्रत्यारोप का दौर जारी है. इसी सिलसिले में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बिहार में नीतीश कुमार की सरकार और बेजीपी पर निशाना साधा है. गुरुवार को पटना में महागठबंधन की बैठक के बाद तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा,”पलायन में बिहार नंबर वन, ग़रीबी में, बेरोज़गारी में बिहार नंबर वन, बढ़ते अपराध में बिहार नंबर वन.” तेजस्वी यादव ने कहा, “हमने ग़रीबी, बेरोज़गारी और पलायन से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की है. बिहार के लोगों में ये बीस…
रांचीः झारखंड की प्रख्यात लेखिका, कवयित्री, चिंतक और आदिवासी तथा महिला अधिकारों की सशक्त प्रवक्ता डॉ. रोज केरकेट्टा का गुरुवार को सुबह लगभग 11 बजे निधन हो गया. उनके निधन से समाज में शोक है. रोज केरकेट्टा लोगों के बीच रोज दी के नाम से मशहूर थीं. सरल, सहज और संवेदनशील रोज दी 84 साल की थीं. लंबे समय से बीमार चल रही थीं. उनका हिंदी और खड़िया भाषा के प्रति अटूट प्रेम था. उन्होंने हिंदी और खड़िया भाषा को समृद्ध करने में योगदान दिया. उन्होंने प्रेमचंद की कहानियों का खड़िया में अनुवाद किया था. कथा साहित्य में ‘सिंकोय सुलोओ’…
झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण और जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन के एक बयान पर मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने आंदोलन का रुख अख्तियार कर लिया है. गुरुवार को रांची में बीजेपी ने जुलूस निकाला और प्रदर्शन किया. इसके बाद राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से बीजेपी नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल ने मिलकर मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की अगुवाई में निकाले गए इस जुलूस में संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा, देवी, संजय सेठ, कार्यकारी अध्यक्ष रवींद्र कुमार राय, राज्य सभा के सांसद दीपक प्रकाश, आदित्य साहू, विधायक…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us