Author: Fact File

रांचीः भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने साहिबगंज की घटना को लेकर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी पर पर बड़ा निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि एक बीमार किशोरी को घर वाले खाट पर लादकर अस्पताल ले गए और मौत के बाद भी शव ले जाने के लिए एंबुलेंस तक नहीं मिली. परिजन शव को खाट पर रखकर 10 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए. मरांडी ने अपने सोशल मीडिया के अकाउंट एक्स पर भी इस घटना का वीडियो साझा किया है. मरांडी ने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य मंत्री ने एंबुलेंस संचालन की जिम्मेदारी अपने…

Read More

कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जगदीप धनखड़ के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफ़े देने पर कहा है कि जवाब देना चाहिए कि इस्तीफे की वजह क्या रही. मल्लिकार्जुन खड़गे ने मीडिया से कहा, “सरकार को जवाब देना चाहिए है कि जगदीप धनखड़ ने इस्तीफ़ा क्यों दिया. इसका कारण क्या है? इसके पीछे क्या राज है?” “हमें लगता है कि दाल में कुछ काला है. उनका स्वास्थ्य भी ठीक है. वो बीजेपी और आरएसएस को जितना डिफेंड करते थे, शायद खुद आरएसएस और बीजेपी के लोग भी नहीं करते थे.” जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते…

Read More

देश में हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने वित्तीय वर्ष 2021-22 से लेकर 2025-26 के बीच 33,081.82 करोड़ रुपए जारी किए हैं. यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव की ओर से संसद को दी गई. राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में, जाधव ने प्राथमिक, माध्यमिक और तृतीयक स्तरों पर स्वास्थ्य प्रणालियों और संस्थानों की क्षमता विकसित करने के लिए प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन (पीएम-एबीएचआईएम) के तहत किए गए उपायों के बारे में बताते हुए कहा कि बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर हेल्थ सिस्टम को वर्तमान और भविष्य की महामारियों या आपदाओं से प्रभावी…

Read More

जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो गई है. संविधान के अनुच्छेद 324 के तहत भारतीय निर्वाचन आयोग (ईसीआई) को उपराष्ट्रपति पद के चुनाव आयोजित कराने का अधिकार प्राप्त है. यह चुनाव “राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति चुनाव अधिनियम, 1952” तथा “राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति चुनाव नियम, 1974” के अंतर्गत संपन्न कराया जाता है। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा से पूर्व मुख्य गतिविधियां इस प्रकार होती हैं- निर्वाचक मंडल की तैयारी, जिसमें लोकसभा और राज्यसभा के निर्वाचित व मनोनीत सदस्य शामिल होते हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मंगलवार को जारी अपने राजपत्र (गजट)…

Read More

रांचीः अस्पताल में भर्ती पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष और पद्मभूषण से सम्मानित वरिष्ठ नेता कड़िया मुंडा से बुधवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अलग- अलग समय में मुलाकात की तथा डॉक्टरों से स्वस्थ के बारे में जानकारी ली. इसके साथ ही चिकित्सकों से इलाज में ध्यान देने को कहा. राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने वहाँ उपस्थित चिकित्सकों से कड़िया मुंडा के स्वास्थ्य की स्थिति एवं उपचार की प्रगति की जानकारी प्राप्त की. कड़िया मुंडा को मंगलवार को रांची स्थित मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्हें सांस लेने में तकलीफ है. डॉ विजय मिश्रा की देख रेख…

Read More

रांचीः झारखंड हाईकोर्ट के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने बुधवार को शपथ दिलाई. शपथ ग्रहण के बाद राज्यपाल ने मुख्य न्यायाधीश को बधाई और शुभकामनाएँ दी. इससे पूर्व राज्य की मुख्य सचिव अलका तिवारी ने न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान का झारखंड राज्य उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के पद पर नियुक्ति संबंधी वारंट को पढ़ा तथा राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव डॉ नितिन कुलकर्णी द्वारा माननीय मुख्य न्यायाधीश को शपथ ग्रहण हेतु आमंत्रित किया गया. न्यायालय के पदाधिकारीगण व वरीय अधिवक्तागण उपस्थित थे राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधानसभा अध्यक्ष…

Read More

बिहार में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीज़न (एसआईआर) अभियान और इस अभियन को लेकर राजनीतिक विवादों के बीच भारतीय चुनाव आयोग ने अपना लिखित बयान जारी किया है. चुनाव आयोग ने अपने बयान में बताया है कि इस अभियान के तहत मतदाता सूची में 18 लाख ऐसे लोग पाए गए जिनकी मौत हो चुकी है. इसके साथ ही चुनाव आयोग ने बतया है कि 26 लाख मतदाता ऐसे थे, जो कि अपना निर्वाचन क्षेत्र बदल चुके थे. आयोग ने बताया है कि इसके साथ सात लाख मतदाता ऐसे पाए गए जो कि दो जगहों पर नामांकित थे. चुनाव आयोग के मुताबिक़,…

Read More

राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. यह जानकारी राष्ट्रपति भवन ने दी. राष्ट्रपति भवन ने मुलाकात की एक तस्वीर भी एक्स पर साझा की है. यह मुलाकात उपराष्ट्रपति और राज्य सभा के पदेन सभापति जगदीप धनखड़ द्वारा मुर्मू को अपना इस्तीफा सौंपने के एक दिन बाद हुई है. जगदीन धनखड़ ने अगस्त 2022 में पदभार ग्रहण किया था. और उनका कार्यकाल अगस्त 2027 तक था. धनखड़ ने मानसून सत्र के पहले दिन अचानक स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया. इधर मंगलवार को हरिवंश ने राज्यसभा की कार्यवाही…

Read More

खूंटीः पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष और पद्मभूषण से सम्मानित वरिष्ठ नेता कड़िया मुंडा को मंगलवार को रांची स्थित भगवान महावीर मणिपाल (पूर्व मेडिका) अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनकी देखरेख में लगे डॉ निर्मल सिंह ने जानकारी दी कि अचानक स्वास्थ्य खराब होने पर रूटीन जांच के लिए रांची लाया गया, जहां चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें भर्ती कर लिया गया. उन्हें सांस में तकलीफ है. कड़िया मुंडा का इलाज वरिष्ठ चिकित्सक डॉ विजय मिश्रा की देखरेख में चल रहा है. डॉक्टरों के अनुसार, दिल्ली एम्स में डॉ माधव की देखरेख में जो उपचार की प्रक्रिया अपनाई गई थी, उसी…

Read More

रांचीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के झारखंड दौरे को लेकर राज्य की मुख्य सचिव अलका तिवारी ने तैयारियों की समीक्षा की. इस बैठक में कई आला अधिकारी मौजूद थे. राष्ट्रपति 31 जुलाई से 1 अगस्त तक दो दिवसीय दौरे पर देवघर, रांची और धनबाद पहुंच रही हैं. इस दौरान देवघर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी. वहीं धनबाद में आइआइटी (आइएसएम) के दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी. मुख्य सचिव ने संबंधित अधिकारियों को राष्ट्रपति के दौरे को लेकर हर छोटी-बड़ी व्यवस्था को समय रहते चाक-चौबंद कर लेने का निर्देश दिया. सावन माह में देवघर में श्रद्धालुओं के कांवरिया…

Read More