Author: Fact File
रांचीः झारखंड की नामी कुचाई, भगैया सिल्क समेत 11 पारंपरिक उत्पादों को जीआई टैग प्राप्त होने के साथ राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी पहचान मिली है. राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के सहयोग से भगैया सिल्क, कुचाई सिल्क, मुंडा ज्वेलरी और झारखंड बांस शिल्प को जीआई टैग मिला है। इसके अलावा केसरिया कलाकंद, कोडरमा, डोकरा क्राफ्ट, दुमका का चंदर बदोनी पप्पेट्स, तसर सिल्क और साड़ी, जादूपटुआ पेटिंग, पंची साड़ी, झारखंड बेनाम हैंडक्राफ्ट को जीआई टैग मिला है. मुंडा ज्वेलरी को मिली यह मान्यता मुंडा जनजाति की सांस्कृतिक विरासत और कलात्मक परंपराओं का सम्मान है. वहीं, झारखंड बांस शिल्प…
सपा प्रमुख अखिलेश यादव की बेटी पर की गई ग़लत टिप्पणी पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी यादित्यनाथ की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने आज़मगढ़ में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, “बेटी, बेटी होती है. बेटी का सम्मान होना चाहिए. मैं पिछले दिनों देख रहा था कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी के ख़िलाफ़ किसी ने ग़लत टिप्पणी की थी.” “जैसे ही यह मेरे संज्ञान में आया, मैंने पुलिस से कहा कि इसमें तत्काल एफ़आईआर दर्ज कराई जाए. बेटी के ख़िलाफ़ कोई भी अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार नहीं की जानी चाहिए.” उन्होंने आगे कहा, “बेटी, बेटी होती…
सरायकेलाः सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र के रुचाप गांव में एक आदिवासी महिला के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार और उससे जुड़े वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने एएसआई यमुना राम को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है. साथ ही इस मामले में जांच करने को भी कहा है. जानकारी के अनुसार रुचाप गांव निवासी सोमवारी मुंडा ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक और एसडीपीओ को आवेदन देकर एएसआई यमुना राम पर गंभीर आरोप लगाए हैं. अपने आवेदन में उन्होंने कहा है कि एएसआई उनके भांजे बलराम सिंह मुंडा को…
रांचीः सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा ने राज्य में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया (SIR) के तहत गृह-गणना चरण में आ रही विसंगतियों को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को पत्र लिखा है. पार्टी के महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने इस संबंध में एक आधिकारिक पत्र लिखकर स्थिति साफ करने और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की है. झामुमो का कहना है कि गृह-गणना के दौरान जिन मतदाताओं के दस्तावेजों में विसंगति या अनमैप्ड स्थिति पाई जा रही है, उनके कागजातों के संग्रह और सत्यापन को लेकर अलग-अलग जिलों के निर्वाचन अधिकारियों के बीच भ्रम की स्थिति है और वे…
रांचीः रांची के धुर्वा क्षेत्र से विगत 12 दिनों से लापता मासूम बच्चों करण, अर्जुन एवं शिवा नायक की सकुशल बरामदगी की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी धुर्वा मंडल ने मशाल जुलूस निकाला. मंडल अध्यक्ष उमेश यादव के नेतृत्व में शनिवार को शालीमार बाजार (स्टेडियम रोड) से पुराना विधानसभा चौक तक विशाल मशाल जुलूस निकाला गया. जुलूस में भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर बच्चों की शीघ्र बरामदगी की मांग उठाई. रांची महानगर के अध्यक्ष वरूण साहू ने कहा है कि मासूम बच्चों के लापता हुए 12 दिन हो गए, पुलिस सुराग पाने में…
रामगढ़ः झारखंड के रामगढ़ जिले के सीसीएल अरगडा बंद भूमिगत खदान के विपरित वन क्षेत्र (काजू बगान)) में अवैध कोयला खनन के दौरान हुए एक दर्दनाक हादसे में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई है. इस हादसे की खबर से पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल देखने को मिला. बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण जुटे हैं. जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब नौ बजे अवैध रूप से कोयला निकालने के दौरान करीब 40 फीट सुंरग में घुसे चार युवक खदान के भीतर फंस गए. संभावना जतायी जा रही है कि अंदर ऑक्सीजन की कमी और कथित…
भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने शुक्रवार को खाद्य व्यापार संचालकों (एफबीओ) को निर्देश किया है कि तत्काल प्रभाव से मेटल की पिन, स्टेपल पिन, वायर और अन्य इसी प्रकार की अन्य चीजों का इस्तेमाल खाने-पीने के उत्पादों को पैक करने और सुरक्षित रखने के लिए न करें, क्योंकि इससे ग्राहकों की सुरक्षा को लेकर खतरा पैदा हो रहा है. खाद्य नियामक ने कहा कि यह बात सामने आई है कि सजावटी केक के साथ-साथ खाने के पैकेट, केक बॉक्स, मिठाई के डिब्बे, स्नैक पाउच, टेकअवे फूड पार्सल और खाने के दूसरे पैकेजों को पैक करने के लिए…
रांचीः झारखंड राज्य कृषि विपणन परिषद ने किसानों को आधुनिक खेती की बारीकियों से रूबरू कराने के लिए राज्य के सभी पांच प्रमंडलों में दिवंगत दिशोम गुरुजी शिबू सोरेन की स्मृति में ‘आधुनिक कृषि प्रशिक्षण केंद्र’ स्थापित करने का का महतवपूर्ण निर्णय लिया है. इन केंद्रों के माध्यम से किसानों को नई तकनीक और उन्नत कृषि पद्धतियों की जानकारी दी जाएगी. इसके साथ ही केंद्र सरकार की ‘ई-नाम’ (e-NAM) योजना के तहत बाजार समितियों को मजबूत करने, अधिक से अधिक किसानों का ऑनलाइन पंजीकरण कराने और उन्हें डिजिटल कृषि व्यापार से जोड़ने के लिए विशेष प्रशिक्षण देने की रूपरेखा भी…
रांचीः भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने धुर्वा एवं जगरनाथपुर क्षेत्र से लापता तीन बच्चे करण, अर्जुन और शिवा के परिजनों से शुक्रवार को मुलाकात की. परिजनों से उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेने के बाद मामले को गंभीर बताते हुए पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार द्वारा बताई गई बातें और थाने में दर्ज प्राथमिकी के विवरण में गंभीर विरोधाभास दिखाई देता है. बच्चों की माता का बयान कुछ और है, जबकि एफआईआर में अलग बातें दर्ज हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि पीड़ित परिवार…
साहिबगंजः झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने कहा है कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा में हर कार्यकर्ता की भूमिका अहम है. पार्टी के कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ क्षेत्रों में जाकर मतदाता सूची का सत्यापन करें और छूटे हुए नाम जोड़ने तथा हटाए गए नामों को पुनः शामिल कराने में सक्रिय भूमिका निभाएं. उन्होंने एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि इसके माध्यम से योग्य मतदाताओं के नाम हटाने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने स्पष्ट कहा कि झामुमो इस तरह के प्रयासों का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करेगा और हर पात्र नागरिक…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us