Author: Fact File

रांचीःएंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रांची के सिल्ली अंचल कार्यालय में कार्यरत अमीन गणेश महतो को हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. सिल्ली निवासी वासुदेव महतो ने एसीबी में लिखित शिकायत की थी कि अमीन गणेश महतो उनकी जमीन की नापी, रिपोर्ट और नक्शा के एवज में रिश्वत की मांग कर रहा है. अमीन ने दस फरवरी को जमीन का नापी की थी. जांच एजेंसी ने शिकायत का सत्यापन किया. इसके बाद गुरुवार को रिश्वत लेते उसे रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. एसीबी की टीम पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई में जुटी है.

Read More

रांचीः झारखंड में शहरी निकाय चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ ही सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा- कांग्रेस और मुख्य विपक्ष बीजेपी के बीच टसल बढ़ता जा रहा है. चुनाव भले ही गैर दलीय आधार पर कराए जा रहे हैं, लेकिन राजनीतिक दलों की सक्रियता, प्रचार तथा चुनावी बिसात पर मोहरे बिछाने से दलों और उनके नेताओं का भी दमखम तौला जा रहा है. इस लड़ाई में सत्तारूढ़ जेएमएम और कांग्रेस भी आमने- सामने है. दोनों दलों के बीच बयानों के तीर चल रहे हैं. वोटों की छीनाझपटी और समीकरणों को साधने में जो तस्वीरें उभर रही हैं, उसमें इसकी…

Read More

चाईबासाः झारखंड के आदिवासी बहुल पश्चिम सिंहभूम जिले के कुमाडुंगी थाना क्षेत्र के एक  सुदूर गांव में डायन- बिसाही के शक में एक आदिवासी परिवार पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी गई. इस घटना में 32 साल की महिला और मासूम बच्चे की मौत हो गई. जबकि महिला का पति आग से झुलसकर गंभीर रूप से घायल हैं. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह घटना मंगलवार रात करीब नौ बजे की बताई जा रही है. 40 वर्षीय कोल्हान सिंकु अपनी दूसरी पत्नी ज्योति सिंकु (32 वर्ष) मासूम बच्चे के साथ घर में सो रहे थे. …

Read More

रांची: झारखंड विधानसभा का बजट सत्र बुधवार को राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ. राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने अभिभषाण में कहा है कि केंद्र से मिलने वाली वांछित आर्थिक सहायता के अभाव में राज्य सरकार को कई महत्वाकांक्षी योजनाओं को लागू करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में केंद्र से अपेक्षित सहयोग और संसाधन उपलब्ध कराए जाने की आवश्यकता है. उन्होंने संघीय ढांचे की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि राज्यों के समुचित विकास के लिए केंद्र सरकार का समयबद्ध आर्थिक सहयोग अनिवार्य है. झारखंड को विकसित और समृद्ध किए बिना देश की समग्र…

Read More

रांचीः विदेशों में उच्च शिक्षा हासिल कर रहे और अध्यापन कार्य से जुड़े झारखंड के युवाओं का एक दल ने मंगलवार को रांची में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी का स्वागत किया. युवाओं ने भी मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी दूरदर्शी सोच के फलस्वरूप राज्य के मेधावी बच्चे विदेशों में झारखंड का परचम लहरा रहे हैं. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की विदेश यात्रा के दौरान मरंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा परदेशीय छात्रवृत्ति योजना के तहत उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे राज्य के मेधावी छात्रों से मुलाकात एक सराहनीय…

Read More

झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 18 फरवरी से शुरू हो रहा है. सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से कैसे चले, इसे लेकर स्पीकर रबींद्रनाथ महतो ने मंगलवार को सर्वदलीय बैठक की. इस बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर, कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, आजसू विधायक निर्मल महतो मुख्य रूप से मौजूद थे. 19 मार्च तक चलने वाले सत्र के दौरान कुल 17 कार्य दिवस होंगे. 20 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2025-26 का तृतीय अनुपूरक बजट पेश होगा. सत्र के पहले दिन यानी 18 फरवरी को राज्यपाल का अभिभाषण होगा. प्रथम…

Read More

रामगढ़ः  झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार की शाम अपने पैतृक गांव नेमर पहुंचे. गांव के संथाली समाज की बैठक में वे शामिल हुए. समाज के लोगों के साथ उन्होंने पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था पर चर्चा की. जिसमें अलग- अलग लोगों को दायित्व सौंपा गया. मांझी बाबा ग्राम प्रधान का दायित्व सीएम हेमंत सोरेन निभायेंगे. इस दौरान हेमंत सोरेन ने समाज से परंपरा के निर्वहन और एकजुटता पर जोर दिए. उनकी अगुवाई में संथाली समाज के पारंपरिक चुनाव में नाइके बाबा (पाहन) का भी चयन किया. सर्वसम्मति से चेतन टुडू को नाइके बाबा चुना गया. उन्हें पगड़ी और पारंपरिक हथियार पहनाकर…

Read More

गुमलाः नाबालिग दिव्यांग बच्ची से दुष्कर्म के जघन्य मामले में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-चार सह पोक्सो के विशेष न्यायाधीश संजीव भाटिया की अदालत ने अभियुक्त संजय विश्वकर्मा को पॉक्सो अधिनियम के तहत फांसी की सजा सुनाई है. साथ ही एक  लाख रुपये का अर्थ दंड लगाया है. अदालत ने अपने फैसले में अपराध की गंभीरता, पीड़िता की आयु और उसकी दिव्यांगता को ध्यान में रखते हुए कठोरतम दंड को उचित ठहराया. अभियोजन के अनुसार, आरोपी संजय विश्वकर्मा, जो हजारीबाग जिले के ईचाक का निवासी है, ने पीड़िता के परिजनों को विश्वास में लेकर झांसा दिया था कि झाड़-फूंक और…

Read More

रांचीः पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य में हो रहे बालू की कथित लूट और बालू के अवैध कारोबार के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय से सख्त कार्रवाई की मांग की है. बाबूलाल मरांडी का आरोप है कि पुलिस और प्रशासन की सरपरस्ती में पूरे राज्य में बालू की चोरी बदस्तूर जारी है. इसके साथ ही झारखंड में बालू के अवैध कारोबार ने एक गंभीर सामाजिक और आर्थिक संकट का रूप ले लिया है. राज्य के सभी जिलों में अवैध खनन और कालाबाज़ारी के कारण बालू की कीमतें आसमान छू रही हैं. अवैध खनन से न केवल आम जनता…

Read More

रांची. झारखंड हाइकोर्ट ने अधिवक्ता महेश तिवारी के खिलाफ चल रहे आपराधिक अवमानना मामले को समाप्त कर दिया है. कोर्ट ने वकील की बिना शर्त माफी को स्वीकार करते हुए भविष्य में ऐसी हरकत न करने की चेतावनी के साथ मामले को स्थगित कर दिया. और अधिवक्ता महेश तिवारी को आगे सतर्क रहने की सलाह दी गई है. यह मामला पिछले साल अक्टूबर महीने का है. झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस राजेश कुमार की अदालत में एक मामले की सुनवाई के दौरान अधिवक्ता महेश तिवारी ने गुस्से में गरिमा के खिलाफ टिप्पणियां की थी. वकील ने जज से कहा था, “हद…

Read More