Author: Fact File

झारखंड में निकाय चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ ही सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस तथा मुख्य विपक्ष भारतीय जनता पार्टी के बीच टसल तीखा होता जा रहा है. कई जगहों पर अपने दम पर चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार समीकरणों के लिहाज से बड़े दलों को परेशान करते दिख रहे हैं. चुनाव भले ही गैर दलीय कराए जा रहे हैं, पर मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद, विधायक दलों के अध्यक्ष राजनीतिक बिसात बिछाने में जुटे हैं. दरअसल, ये राजनीतिक टसल अगले लोकसभा और विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शहरों में पैठ बढ़ाने और बचाने के लिए हो रहा है. इन सबके…

Read More

बोकारोः बोकारो के चास थाना क्षेत्र के बंशीडीह में बच्चा चोर के शक पर ग्रामीणों ने उत्तर प्रदेश के संबल जिले से आए पांच साधुओं की जमकर पिटाई कर दी. उत्तर प्रदेश नंबर के वाहन पर सवार ये साधू घूम-घूम कर भिक्षा मांग रहे थे. साधुओं पर शक होने से भीड़ ने हमला बोल दिया. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना चास थाने को दी. पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और साधुओं को भीड़ से बचाते हुए थाने ले गयी. मुख्यालय डीएसपी प्रवीण कुमार सिंह ने पूछताछ की, जिसमें बच्चा चोरी का कोई सबूत नहीं मिला. बाद में जानकारी मिली…

Read More

रांचीः झारखंड में हाथियों के उत्पात का अंतहीन सिलसिला जारी है. गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात हाथियों ने हजारीबाग जिले के चुरचू प्रखंड अंतर्गत आंगो गोंदवार भुइंया टोली में एक परिवार के चार सदस्यों समेत सात लोगों को कुचलकर मार डाला है. इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम और दहशत है. मरने वालों में दो मासूम बच्चे भी शामिल हैं. जानकारी के मुताबिक रात करीब दो बजे पांच हाथियों का झुंड गांव में घुस आया. सबसे पहले हाथियों ने धनेश्वर राम (60 वर्ष) को सूंड से उठाकर बगल में रहने वाले सूरज राम के आंगन में फेंक दिया. धनेश्वर…

Read More

रांचीः झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देश पर शहरी निकाय चुनाव में पार्टी समर्थित उम्मीदवारों के खिलाफ मैदान में डटे अब तक 12 उम्मीदवारों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. इस कार्रवाई से गुस्साए कई उम्मीदवारों ने पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और मैदान नहीं छोड़ने का एलान किया है. इससे कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों के माथे पर बल पड़े हैं. गुरुवार तक कांग्रेस के एक दर्जन बागी उम्मीदवारों को संबंधित जिलों के पदाधिकारियों ने निलंबित कर दिया है. इसके पूर्व इन सभी को कारण बताओ नोटिस दिया गया था. गिरिडीह से दो बागी उम्मीदवार…

Read More

वरिष्ठ वैज्ञानिक जीवे के. सुब्रमण्यम ने गुरुवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार भेंट की. इस दौरान उन्होंने स्वनिर्मित अत्याधुनिक कैंसर उपचार मशीन की विस्तृत जानकारी मुख्यमंत्री को दी. उन्होंने बताया कि यह स्वदेशी तकनीक से निर्मित कैंसर उपचार मशीन है. देश- विदेश में इसका इस्तेमाल हो रहा है. इस मशीन से कैंसर जैसी असाध्य बीमारी का उपचार काफी कारगर साबित हो रहा है. मुख्यमंत्री ने इस मशीन को बनाने के लिए सुब्रमण्यम की सराहना की. उन्होंने कहा इससे कैंसर जैसे असाध्य रोग का सफल इलाज संभव हो सकेगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था मजबूत…

Read More

रांचीः लोक भवन में गुरुवार को “वतन को जानो” कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग, कुपवाड़ा, बारामुल्ला, बडगाम, श्रीनगर एवं पुलवामा जिलों से आए प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. कश्मीरी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम 2025-26 के अंतर्गत इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा, ‘भारत विविधताओं का देश है, परंतु हमारी आत्मा एक है. भाषा, वेशभूषा और परंपराओं की भिन्नता के बावजूद राष्ट्रीय एकता हमारी सबसे बड़ी शक्ति है. ऐसे कार्यक्रम आपसी संवाद, विश्वास और समझ को प्रगाढ़ करते हैं तथा भावनात्मक एकता को सुदृढ़ बनाते हैं’. उन्होंने कहा कि कश्मीर की…

Read More

रांचीः रांची शहर में बुधवार की देर रात चुटिया थाना क्षेत्र में एक थार से छह लोगों को कुचलने वाला आरोपी अतुल चड्डा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही थार जीप भी जब्त किया गया है. अतुल चड्डा पर पहले से अपराध के कई मामले दर्ज हैं. रैश ड्राइविंग केस का खुलासा करते हुए सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि इस घटना में धमेंद्र नाक युवक की मौत हो गई थी. जबकि पांच लोग घायल हैं. जांच में पता चला है कि धर्मेंद्र को इरादतन गाड़ी से कुचलकर मार डाला गया. वहीं, भगाने के क्रम में उसने…

Read More

रांचीः झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस एसएन प्रसाद और जस्टिस एके राय की अदालत में गुमला जिले से आठ साल से लापता बच्ची के मामले में दाखिल याचिका पर गुरुवार को सुनवाई हुई. सुनवाई के बाद अदालत ने केंद्र और राज्य सरकार को आधार कार्ड ट्रेस करने के लिए एक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार करने का निर्देश दिया है. कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार को इस संबंध में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है. अदालत ने कहा कि ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए, जिससे पुलिस को लापता व्यक्तियों की तलाश में तकनीकी स्तर पर त्वरित सहायता मिल सके. सुनवाई…

Read More

रांचीः भाजपा ने राज्य निर्वाचन आयोग से लातेहार के नगर पंचायत अध्यक्ष बिलासी देवी के पति निलेश टोप्पो को चुनाव परिणाम तक तत्काल उनके पद से मुक्त किया करने अथवा तबादला क मांग की है. सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व में भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्य निर्वाचान आयोग को इस बाबत एक मांग पत्र सौंपा है. किया जाय । निलेश टोप्पो सहायक सोशल सिक्योरिटी सेल समाहरणालय में पदस्थापित हैं, सुधीर श्रीवास्तव का कहना है कि सरकारी कर्मचारी टोप्पो अपनी पत्नी बिलासी देवी को जिताने के लिए पद और तंत्र का दुरुपयोग कर रहे हैं. यह मामला सर्विस कोड ऑफ़ कंडक्ट…

Read More

रांचीः ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच के आह्वान पर गुरुवार को देशव्यापी हड़ताल का झारखंड में जगह-जगह असर देखने को मिल रहा है. इस हड़ताल को संयुक्त किसान मोर्चा ने भी समर्थन दिया है. नए चार लेबर कोड रद्द करने, बीज और वीबी जी अधिनियम वापस लेने समेत अन्य मागों को लेकर यह हड़ताल बुलाई गई है. झारखंड के रामगढ़, गिरिडीह, चाईबासा, धनबाद, हजारीबाग, बोकारो में मजदूर यूनियन के प्रतिनिधि और कामगार हड़ताल को सफल बनाने के लिए सड़कों पर उतरे हैं. कल-कारखानों के अलावा खनन कार्यों और ट्रांसपोर्टिंग पर इसका असर पड़ता दिख रहा है. बैंककर्मी के के अलावा…

Read More