Author: Fact File
खूंटी। खूंटी थाना क्षेत्र के घाघरा गांव स्थित तजना नदी पुल के नीचे मिले एक महिला और एक युवक के से जुड़े मामले का पुलिस ने खुलासा किया है. नेहा कुमारी और पड़ोस के एक युवक अरूण कुमार राणा की हत्या के आरोप में नेहा के पति समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है. नेहा के पति कुंदन प्रमाणिक ने पत्नी के साथ विवाद में अपने साथियों के साथ मिलकर यह खूनी खेल खेला था. इसके बाद बुंडू स्थित अपनी बहन- बहनोई के यहां छिपा था. पुलिस ने जिन छह लोगों को गिरफ्तार किया है, उनमें कुंदन की बहन-बहनोई भी…
झारखंड में स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार के तमाम सरकारी दावे को शिवानी की मौत बेमानी साबित करने को काफी हैं. आदिवासी बहुल गुमला जिले के 15 साल की स्कूली छात्रा शिवानी कुमारी लोहरा को सुबह में सिरदर्द और उल्टियां की शिकायत पर माता- पिता उसे लेकर जब अस्पताल के लिए निकले थे, तो उनके जेहन में रत्ती भर भी इसका ख्याल नहीं था कि उन्हें एक दर्दनाक दास्तां अथवा किसी अनहोनी से सामना करना होगा. शिवानी को न समय पर मुकम्मल इलाज मिला और न ही एंबुलेंस. दर्द से तड़पती शिवानी ने पिता की गोद में दम तोड़ दिया. चैनपुर…
रांचीः झारखंड हाईकोर्ट के निर्देश के बाद सदर थाना में चतरा के अंचल अधिकारी , अंचल निरीक्षक , राजस्व कर्मचारी, कंप्यूटर ऑपरेटर और कथित भू-माफियाओं समेत कुल 10 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने सदर थाना कांड संख्या 234/26 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. एफआईआर में अंचल अधिकारी अनिल कुमार, अंचल निरीक्षक विरेंद्र कुमार, राजस्व कर्मचारी सीमा कुमारी सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर संदीप कुमार के अलावा हीरा कुमार, मनोज कुमार, मुकेश कुमार, उदय कुमार, साबरा खातून और सलमा खातून को आरोपी बनाया गया है. आरोप है कि सभी ने मिलकर शहर…
चाईबासाः विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि जिस उद्देश्य के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डीएमएफटी फंड बनाया था, चाईबासा जिले में उस फंड का कोई लाभ खदान प्रभावित इलाकों के लोगों को होता नहीं दिख रहा है. राज्य सरकार और प्रशासन के संरक्षण में इस फंड की केवल बंदरबांट और लूट हुई है. चाईबासा बीजेपी कार्यालय में एक प्रेस कांफ्रेंस में मरांडी ने कहा कि उन्होंने तीन दिनों तक इस इलाके का दौरा किया और विस्तारपूर्वक लोगों से जमीनी हकीकत समझने की कोशिश की परंतु जो तस्वीर और जानकारी सामने आई है वह काफी भयावह…
रांचीः केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल कैडर के 1995 बैच के वरिष्ठ आइएएस अधिकारी राजेश पांडेय को डीवीसी का नया चेयरमैन नियुक्त किया है. कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने उनके नाम के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. इस बाबत भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के तहत कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (DOPT) द्वारा एक आधिकारिक आदेश जारी किया गया है. राजेश पांडेय वर्तमान में पश्चिम बंगाल सरकार के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME) तथा वस्त्र विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. केंद्र सरकार द्वारा जारी आदेश के…
देश के अलग-अलग राज्यों में वोटर लिस्ट के ‘स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न’ (एसआईआर) में लगे बीएलओ और सुरवाइजर को 6000 रुपये का मानदेय देने की घोषणा की गई है. भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने मंगलवार को इस प्रक्रिया में शामिल बूथ लेवल ऑफिसर्स सुपरवाइज़र्स के लिए 6,000 के विशेष मानदेय का एलान किया. चुनाव आयोग ने कहा, “मुझे यह बताने का निर्देश दिया गया है कि ‘स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न’ प्रक्रिया में शामिल काम की मात्रा और प्रकृति को देखते हुए, आयोग ने इस प्रक्रिया में लगे हर बीएलओ और सुपरवाइज़र को उनके सालाना वेतन के अलावा 6,000 का एकमुश्त मानदेय दिए…
झारखंड में राष्ट्रीय राजमार्ग एवं सड़क परियोजनाओं को गति देने के उद्देश्य से पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के सरकारी आवास पर मुलाकात की. बैठक के दौरान झारखंड की विभिन्न महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग एवं सड़क अवसंरचना परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई. इस दौरान खूंटी बाइपास के शीघ्र निर्माण की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया गया। मुंडा ने कहा कि इस परियोजना के पूरा होने से खूंटी शहर में यातायात का दबाव कम होगा, सड़क सुरक्षा बेहतर होगी तथा आम लोगों को सुगम और सुरक्षित…
पलामूः झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर दो दिनों के दौरे पर पलामू पहुंचे हैं. वे बिना सुरक्षा के ही दौरे पर गए हैं. उन्होंने कहा है कि जब सुरक्षा वापस कर दी है, तो क्षेत्र के कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए अकेले ही आना था. सो चले आए. सुरक्षा को लेकर विभाग के अधिकारी और झारखंड पुलिस के साथ बना जिच कब खत्म होगा, इस सवाल पर उन्होंने कहा, “मैंने अपनी बात पत्र के माध्यम से राज्य के पुलिस महानिदेशक को बता दी है. मेरा कोई व्यक्तिगत स्वार्थ तो है नहीं. जब उनके ही विभाग का एक…
रांचीः झारखंड की राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत व्यस्ततम मोरहाबादी इलाके तेज रफ्तार से चलते थार एसयूवी ने पुलिस पीसीआर वैन के चालक राजेश यादव को टक्कर मार कर फरार हो गए. इस घटना में पुलिस वाहन के चालक को गंभीर चोटें आई हैं. घटना के बाद रांची पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश तेज किया है. . वाहन जांच के दौरान रांची पुलिस के अनुसार, पुलिस टीम नियमित वाहन जांच अभियान चला रही थी. इसी दौरान मोरहाबादी क्षेत्र से एक काले रंग की थार एसयूवी तेज गति और लापरवाही से चलती हुई आती दिखाई दी.…
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में तेज प्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल की उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द कर दिया गया है. वीणा मानवी के अलावा निर्दलीय प्रत्याशी प्रिय किन्नर समेत कुल 10 उम्मीदवारों का नामांकन रद्द किया गया है. वीणा मानवी के नामांकन रद्द होने की जानकारी मिलते ही तेज प्रताप यादव पटना कलेक्ट्रेट पहुंचे. वह पूरे मामले की जानकारी लेने पहुंचे थे. जांच के दौरान निर्वाचन अधिकारियों ने पाया कि उनके नामांकन पत्र में निर्धारित नियमों का पालन नहीं किया गया था. प्रत्याशी के नामांकन पत्र पर 10 प्रस्तावकों (प्रपोजर) के हस्ताक्षर होना अनिवार्य होता है. वीणा…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us