Author: Fact File

रांचीः झारखंड प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल राज्य के मुख्य सचिव से मिलकर ज्ञापन सौंपा. इस ज्ञापन के माध्यम से JPSC-JSSC द्वारा ली गई विभिन्न परीक्षाओं में हुई कथित गड़बड़ियों की सीबीआई जांच कराने और झारखंड के विभिन्न थानों में छात्र आंदोलन के दौरान दर्ज मुकदमे अविलंब रद्द करने की मांग की गई है. ज्ञापन में कहा गया है कि जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षाओं में हुई धांधली के विरोध में झारखंडी छात्रों ने लगभग एक महीने तक लोकतांत्रिक व शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन किया था. इस दौरान…

Read More

रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में गड़बड़ियों को लेकर गिरफ्तार पूर्व चेयरमैन एल ख्यांग्ते की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी हो गई है. कोर्ट ने फिलहाल फैसला सुरक्षित रखा है. दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद विशेष न्यायाधीश योगेश कुमार की अदालत ने जमानत याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है. अब अदालत 5 सितंबर को इस मामले में फैसला सुनाएगी. ख्यांग्ते की ओर से कहा गया कि उनके खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं है. छापेमारी में उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिले हैं. उनकी गिरफ्तारी अवैध हैं. इसलिए जमानत की सुविधा प्रदान की जाए. सीआईडी की…

Read More

रांची सिटीजन फोरम और हमर अधिकार मंच के अध्यक्ष तथा आरटीआई एक्टिविस्ट दीपेश निराला ने झारखंड राज्य सूचना आयोग और नवनियुक्त आयुक्तों के कामकाज को लेकर सिलसिलेवार तरीके से सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा है कि 10 जून 2026 को झारखंड में चार सूचना आयुक्तों की नियुक्ति हुई तथा 1 जुलाई 2026 को चारों सूचना आयुक्तों को शपथ दिलाई गई. निराला का कहना है, सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 नागरिकों को पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण अधिकार देता है. ऐसे में झारखंड राज्य सूचना आयोग के वर्तमान कामकाज और सार्वजनिक धन के उपयोग को लेकर को लेकर आम…

Read More

रांचीः आदिवासी एकता महाजुटान रैली कोर कमेटी के सदस्य ग्लैडसन डुगडुंग ने रांची के मोराबादी मैदान में 30 अगस्त को आयोजित आदिवासी महाजुटान को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया है कि कांग्रेस ने आदिवासियों को धोखा दिया और रैली पर कब्जा करने की कोशिश की. परिमीसन के मुद्दे पर इस महाजुटान में आदिवासियों की बड़ी भीड़ जुटी थी. और पूर्व मंत्री तथा कांग्रेस के नेता बंदु तिर्की के नेतृत्व में यह महाजुटान हुआ था. मंच पर अगली कतार में झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के राजू प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, सरकार में मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की…

Read More

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को छात्र प्रदर्शनों को लेकर देशभर में दर्ज एफ़आईआर को बंद करने का अहम आदेश दिया है. कोर्ट ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि 20 जुलाई से 25 जुलाई के बीच हुए छात्र प्रदर्शनों के संबंध में किसी भी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश में दर्ज एफ़आईआर पर आगे कार्रवाई या जांच नहीं की जाएगी. इन सभी एफ़आईआर को हर उद्देश्य के लिए बंद माना जाएगा. सुनवाई के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने दिल्ली में 5 सितंबर के लिए प्रस्तावित विरोध मार्च वापस लेने की बात भी कही. सीजेपी के प्रवक्ता सौरव दास ने मंगलवार…

Read More

नई दिल्ली के सुषमा स्वराज भवन में जल शक्ति मंत्रालय के विभागीय शिखर सम्मेलन राज्यों और केंद्र के बीच बेहतर समन्वय, अनुभवों के आदान-प्रदान तथा जल क्षेत्र की चुनौतियों के प्रभावी समाधान पर सार्थक चर्चा हुई. दो दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने किया. इस सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों के मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी भाग ले रहे हैं. बुधवार को समापन सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभा को संबोधित करेंगे. झारखंड के पेयजल स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद तथा जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन इस सम्मेलन में भाग ले रहे हैं. झारखंड के लिए…

Read More

रांचीः झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने कहा है कि एमएमडीआर संशोधन को लेकर झामुमो और कांग्रेस की चिंता किसी राजनीति का हिस्सा नहीं, बल्कि झारखंड के जल-जंगल-जमीन और खनिज संपदा पर राज्य के संवैधानिक अधिकारों की लड़ाई है. उन्होंने कहा कि भाजपा को अगर एमएमडीआर पर आंदोलन से परेशानी हो रही है तो इसके साफ संकेत है कि चोट सही जगह लगी है. विनोद पांडेय ने कहा कि भाजपा नेता छात्रों के आंदोलन को एमएमडीआर के मुद्दे से जोड़कर मूल सवाल से बचने की कोशिश कर रहे हैं. छात्रों के रोजगार और भर्ती परीक्षाओं में…

Read More

रांचीः भाजपा ने झारखंड में परिसीमन मामले पर कांग्रेस द्वारा केवल झूठ परोसने और इस पर दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाया है. पार्टी के प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने 2008 में तत्कालीन केंद्र की यूपीए सरकार पर हमला बोलते हुए कांग्रेस द्वारा की गई पूर्व की गलतियों के लिए कांग्रेस और राहुल गांधी से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है. उन्होंने कहा कि आज परिसीमन का जो भी विवाद है उसकी जिम्मेवारी सिर्फ कांग्रेस की है. भाजपा के प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे. बाउरी ने…

Read More

रांची- धनबाद के बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार से कथित दुर्व्यवहार और धमकी के मामले में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के प्रमुख और डुमरी के विधायक जयराम कुमार महतो की गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस एसोसिएशन ने मंगलवार को चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा कर दी है. झारखंड पुलिस एसोसिएशन के इस आंदोलन को झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन (सिपाही-हवलदार वाले संगठन) और डीएसपी संवर्ग के झारखंड पुलिस सर्विस एसोसिएशन ने भी समर्थन किया है. एक प्रेस कांफ्रेंस में झारखंड पुलिस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राहुल कुमार मुर्मू और महामंत्री संजीव कुमार ने बताया कि आंदोलन के पहले चरण में आठ सितंबर से…

Read More

नेतरहाट की खूबसूरत और हरी-भरी पहाड़ियों में उगने वाली प्रीमियम गुणवत्ता की नाशपाती अब स्थानीय हाट-बाजारों से निकलकर संगठित और बड़े बाजारों तक पहुंच रही है. झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के एसईटीयू (Scaling and Enabling for Trade Upliftment) सेल की पहल से महिला-नेतृत्व वाले किसान उत्पादक संगठनों (FPOs) के माध्यम से किसानों को संस्थागत खरीदारों से जोड़ा जा रहा है. इससे नेतरहाट की नाशपाती को राज्य के एक प्रमुख बागवानी उत्पाद के रूप में नई पहचान मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। इस पहल के तहत अब तक करीब 5 मीट्रिक टन उच्च गुणवत्ता की नाशपाती संगठित खरीदारों…

Read More