Author: Fact File
रांचीः प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ग्रामीण विकास विभाग के टेडर में हुई बड़े पैमाने पर कमीशनखोरी और राशि की मनी लाउंड्रिंग से जुड़े मामले में विभाग के पूर्व मुख्य अभियंता वीरेंद्र राम और उनके करीबियों की 86.61 करोड़ की चल-अचल संपत्ति स्थायी तौर पर जब्त कर ली है. इनमें अकेले वीरेंद्र राम और उनके परिवार के सदस्यों की 48.94 करोड़ की संपत्ति शामिल है. ईडी की एडजुकेटिंग ऑथोरिटी ने पूर्व में की गई स्थायी जब्ती की कार्रवाई को सही ठहराते हुए इसे स्थायी करने का आदेश दे दिया है. संपत्तियों की जब्ती की कार्रवाई में जेल में बंद पूर्व ग्रामीण…
रांचीः झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस एसके द्विवेदी की अदालत ने गंभीर बीमारी से जूझ रहीं पूर्व मंत्री कमलेश सिंह की पत्नी मधु सिंह को उनका पासपोर्ट वापस करने का आदेश दिया है. अदालत ने कहा है कि इलाज के लिए विदेश जाना व्यक्ति का मौलिक अधिकार है और केवल मुकदमा लंबित होने के आधार पर इसे नहीं रोका जा सकता. कोर्ट ने आदेश देते हुए वर्ष 2014 में जमानत के समय लगाई गई उस शर्त में आंशिक संशोधन किया है, जिसके तहत मधु सिंह का पासपोर्ट जब्त किया गया था. मधु सिंह के पति कमलेश सिंह पर पद का…
रांची : झारखंड को वर्ष 2029 तक बाल विवाह से मुक्त कराने का लक्ष्य तय किया गया है. सोमवार को रांची में किशोर सशक्तिकरण एवं बाल विवाह उन्मूलन विषय पर यूनिसेफ झारखंड यूनिट के द्वारा आयोजित कार्यशाला में बाल विवाह को लेकर चिंता जताई गई. साथ ही इसे खत्म करने के लिए वृहद कार्ययोजना पर चर्चा हुई. रांची के विश्वा प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित इस कार्यशाला में सामाजिक संगठनों, बाल पत्रकारों तथा किशोर-किशोरियों ने भाग लिया. इस परामर्श सत्र का उद्देश्य राज्य में किशोर-किशोरियों के कल्याण, सशक्तिकरण और अवसरों को बेहतर बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों को मजबूत करके वर्ष 2029…
रांचीः झारखंड में शहरी निकायों के चुनाव भले ही गैर दलीय आधार पर कराये जा रहे हैं, पर चुनाव को लेकर सियासत गरमाती जा रही है. खासकर नगर निगम में मेयर पद के लिए होने वाले चुनाव में सत्तारूढ़ दलों और मुख्य विपक्ष भाजपा के बीच टसल तीखा होता जा रहा है. जमशेदपुर का मानगो नगर निगम भी इसमें शामिल है, जो कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता तथा सरयू राय के लिए नाक का सवाल बना है. सरयू राय अभी जमशेदपुर पश्चिम से जेडीयू विधायक हैं. दोनों नेता एक दूसरे के धुर विरोधी रहे हैं. मानगो नगर निगम…
रांचीः बीजेपी के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने बताया है कि 2014 से अब तक राज्य को 3.14 लाख करोड़ रूपये से अधिक का कर हस्तांतरण मिल चुका है. इसके अलावा अनुदानों के रूप में 2014-26 के दौरान ₹1.04 लाख करोड़ प्रदान किए गए हैं. यह मोदी सरकार की सहकारी संघवाद की नीति का स्पष्ट प्रमाण है. केंद्रीय बजट 2026-27 पर रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में सांसद राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि बजट से झारखण्ड में विकास की नई गति मिलेगी. उन्होंने विशेष पूंजीगत सहायता योजना का उल्लेख करते…
धनबादः शनिवार की शाम से लापता लोन रिकवरी एजेंट अमित अग्रवाल का शव बरामद किया गया है. रविवार को सदर थाना क्षेत्र स्थित सूर्य हाइलैंड सोसाइटी के एक फ्लैट से पुलिस ने अमित कुमार अग्रवाल का शव बरामद किया गया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए शहीद निर्मल महतो मेमोरियल मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया. धनबाद के बाबूडीह खटाल निवासी अमित अग्रवाल पीएनबी बैंक के लिए लोन रिकवरी का काम करने वाले अमित अग्रवाल के परिजनों ने शनिवार को उनके लापता होने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई थी. शिकायत में…
गिरिडीहः गिरिडीह पुलिस और सीआरपीएफ ने संयुक्त कार्रवाई के तहत पारसनाथ पहाड़ी की तराई में छिपाकर रखे गए हथियारों का जखीरा बरामद किया है. पुलिस का दावा है नक्सलियों ने इन हथियारों को छिपाकर रखा था. गिरिडीह के एसपी डॉ विमल कुमार ने बताया है कि बरामद सामानों में 11 सिंगल शॉट राइफल, प्वाइंट 9 के 22 राइफल, 9 ग्रेनेड के अलावा एसएलआर ग्रेंड प्रोजेक्टर एएमएन बॉक्स, इलेक्ट्रिक कॉपर वायर दो बंडल समेत अन्य सामान बरामद किए गए हैं. एसपी ने बताया कि उन्हें और सीआरपीएफ 154 बटालियन के कमांडेंट को यह सूचना मिली थी कि पारसनाथ की तराई वाले…
रांचीः झारखंड राज्य के तीन और चार स्टार के होटलों में रात दो बजे तक बार का संचालन हो सकेगा. वहीं, फाइव स्टार होटलों में सुबह के चार बजे तक बार में शराब मिलेगी. उक्त श्रेणी के होटलों को छोड़कर अन्य होटलों, रेस्तरां में रात 12 बजे या एक बजे तक ही बार का संचालन होगा. रांची, पूर्वी सिंहभूम, धनबाद, सरायकेला जिले में थ्री, फोर स्टार के होटल हैं. उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग ने होटलों एवं रेस्तरां में बार के संचालन को लेकर नई झारखंड मदिरा का भंडारण एवं थोक बिक्री नियमावली 2026 लागू करने का निर्णय लिया है.…
बोकारो: झारखंड के बोकरो जिले के महुआटांड़ में जंगलों- पहाड़ों से घिरे गांवों में हाथियों के हमले के बाद दहशत है. शनिवार को एक बार फिर हाथियों के झुंड ने महुआटांड़ थाना क्षेत्र के गंगपुर गांव में कहर बरपाया है. हाथियों के हमले में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई है. इसी परिवार के तीन बच्चे सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. इस इलाके में दो दिनों में हाथियों ने पांच लोगों को कुलचकर मार डाला है. इससे पहले महुआटांड़ थाना क्षेत्र के बड़कीपुन्नू के करमाली टोला में बुधवार की देर रात एक…
रांचीः रांची जिले के तमाड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत मानकीडीह निवासी एतवारी कुमारी की हत्या की गुत्थी सुलझाने के साथ पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है. बुंडू के एसडीपीओ ओमप्रकाश ने बताया है कि जदू-टोना के शक में महिला की हत्या की गई थी और सबूतों को मिटाने के मकसद से उसके घर में ही जलते चूल्हें में झोंक दिया गया. इस घटना की जांच के लिए ग्रामीण एसपी के निर्देश पर एक एसआईटी गठित की गई थी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत गोली लगने से होने की पुष्टि हुई. इससे पहले जानकारी मिली थी कि महिला की…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us