Author: Fact File
रांचीः प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के रांची क्षेत्रीय कार्यालय ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एक बड़ी कार्रवाई के तहत करीब 3.87 करोड़ रुपये मूल्य की 11 अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क (प्रोविजनल अटैच) कर लिया है. केंद्रीय जांच एजेंसी ने यह कड़ी कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत की है. ईडी की गहराई से की गई जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि इन सभी संपत्तियों को खरीदने के लिए माओवादी लेवी (जबरन वसूली) से कमाए गए काले धन का इस्तेमाल किया गया था. चंदवा थाने से एनआईए तक ईडी के आधिकारिक बयान के…
रांचीः झारखंड हाईकोर्ट ने धनबाद के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे) उत्तम आनंद हत्याकांड में मंगलवार को बड़ा फैसला सुनाते हुए दोनों अभियुक्तों लखन वर्मा और राहुल वर्मा की आजीवन कारावास की सजा को बरकरार रखा है. जस्टिस रंजन मुखोपाध्याय की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने दोनों आरोपियों की ओर से दायर अपील याचिकाओं को खारिज कर दिया. इसके साथ ही धनबाद स्थित सीबीआई की विशेष अदालत द्वारा सुनाई गई सजा पर हाईकोर्ट ने अपनी मुहर लगा दी. सीबीआई कोर्ट का फैसला सही खंडपीठ ने बहुचर्चिच इस हत्याकांड में दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद पहले ही अपना फैसला…
झारखंड के पूर्व मंत्री, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मन्नान मल्लिक का मंगलवार सुबह निधन हो गया. 83 वर्षीय मन्नान मल्लिक ने रांची के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली. धनबाद के पूर्व विधायक मन्नान मल्लिक लंबे समय से अस्वस्थ थे और उनका इलाज चल रहा था. उनके निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कई नेताओं ने उनके निधन पर शोक प्रकट किया है. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खरगे ने भी मन्नान मल्लिक के निधन पर संवेदना प्रकट की है. खरगे ने शोक संदेश में कहा है, “मन्नान…
झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा लगाए गए आरोपों को तथ्यों से परे और राजनीतिक हताशा का परिणाम बताया है. उन्होंने कहा कि भाजपा स्वयं को विश्व की सबसे बड़ी और सबसे ज्ञानवान राजनीतिक पार्टी बताती है, लेकिन उसके नेताओं को निवेश आकर्षित करने और उसे धरातल पर उतारने की पूरी प्रक्रिया की जानकारी नहीं होना आश्चर्यजनक है। जनता को गुमराह करने का प्रयास करने से पहले भाजपा नेताओं को यह समझना चाहिए कि लेटर ऑफ इंटेंट (LOI) और एमओयू (MoU) दो अलग-अलग चरण होते हैं. पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में केंद्र सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी किया है. इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से गठित विशेष जांच टीम (एसआईटी) को अब तक हुई जांच की रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है. भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी मोहना की पीठ ने मामले की सुनवाई की. लाइव लॉ के मुताबिक़, केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अदालत को बताया कि…
रांचीः झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्र ने राजकीय श्रावणी मेला-2026 की सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर सोमवार को पुलिस मुख्यालय सभागार में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की. बैठक में मेले के सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए गए. डीजीपी ने स्पष्ट किया कि देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुगम वातावरण उपलब्ध कराना झारखंड पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है. इसके लिए उन्होंने अंतर्राज्यीय समन्वय और संवेदनशील पुलिसिंग पर विशेष बल दिया. इस दौरान वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए उन्होंने रेल एसपी और अन्य पुलिस अधिकारियों से सुरक्षा के बाबत तैयारियों की जानकारी…
रांचीः झारखंड में बहुचर्चित शराब घाटोले केस को लेकर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की है. बाबूलाल मरांडी ने जनहित याचिका के जरिए मांग की है कि शराब घोटाले की जांच सीबीआइ से कराई जाए. याचिकाकर्ता ने अदालत को बताया है कि वर्ष 2022 में छत्तीसगढ़ मॉडल के आधार पर झारखंड की नई शराब नीति लागू की गई थी. आरोप है कि फर्जी बैंक गारंटी के आधार पर दो प्लेसमेंट एजेंसियों को काम दिया गया. इसके अलावा शराब कारोबार से जुड़ी कई निजी कंपनियों की भूमिका भी संदेह के घेरे…
रांचीः मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा है कि राज्य के सभी मतदान केंद्रों पर 14 जुलाई को बीएलओ और बीएलए-2 की संयुक्त बैठक के साथ-साथ ‘चुनाव पाठशाला’ का आयोजन किया जा रहा है. उक्त बैठक में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बीएलए 2 अवश्य भाग लें. के रवि कुमार सोमवार को निर्वाचन सदन में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर रहे थे। सफल बनाने के लिए सहयोग करें रवि कुमार ने कहा है कि मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2026 की यह पूरी कवायद एक सहभागी प्रक्रिया है, जिसे…
रांचीः झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने 20 लाख रुपए के इनामी और वाक्षिंत माओवादी रविंद्र गंझू उर्फ सुरेंद्र गंझू को गिरफ्तार कर लिया है. नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में यह सुरक्षा बलों की अहम सफलता है. सोमवार को लातेहार जिले के चंदवा प्रखंड अंतर्गत लाधुप पंचायत के बांडीटोला से हुई इस गिरफ्तारी को पलामू और रांची प्रमंडल में सक्रिय माओवादी नेटवर्क के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. रविंद्र गंझू प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) संगठन का रीजनल कमांडर था. झारखंड सरकार ने उस पर 15 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था, जबकि…
सीएम हेमंत का रोजगार से जुड़े और मार्केट-ओरिएंटेड शिक्षा पर जोर, रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्तियां
रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत और आधुनिक बनाने के लिए कई निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही उन्होंने रोजगारोन्मुख और मार्केट-ओरिएंटेड शिक्षा पर जोर दिया है. सीएम ने सोमवार को प्रोजेक्ट भवन में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की. इस बैठक में विभागीय अधिकारियों के साथ कई अहम विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई. बैठक के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने युवाओं की भूमिका पर विशेष जोर देते हुए कहा, “युवा हमारे राज्य की सबसे बड़ी ताकत हैं. ” हमारी सरकार की यह सर्वोच्च प्राथमिकता है कि राज्य के…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us