Author: Fact File
बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी की ओर से घोषित उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने अपना नामांकन वापस ले लिया है. इसके बाद बीजेपी ने नीरज कुमार सिन्हा को अपना उम्मीदवार घोषित किया है. अभिषेक सिन्हा ने नाम वापस लेने के पीछे का कारण पारिवारिक बताया है. उन्होंने गुरुवार को ही बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाख़िल किया था. अभिषेक के नामांकन दाखिल करने के बाद एनडीए की एक सभा भी हुई थी, जिसमें मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी शामिल हुए थे. इस सीट से बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन विधायक थे. राज्यसभा के लिए सांसद चुने जाने के बाद…
रांचीः रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा है कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य में लापरवाही बरतनेवाले बीएलओ एवं सुपरवाइजर पर कार्रवाई होगी. इसके साथ ही उन्होंने , विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए हैं. विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अंतर्गत जिले में Enumeration Form वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन कार्य की समीक्षा के दौरान उन्होंने ये बातें कही. समीक्षा के दौरान जो आंकड़े सामने आए हैं, उससे उपायुक्त नाराज है. रांची जिले में कुल 15 लाख 69 हजार 153 (58.67 %) फॉर्म का वितरण अब तक किया गया है. जबकि इसके विरूद्ध 349404 (13.06 %)…
खूंटीः खूंटी सदर थाना क्षेत्र के घाघरा गांव के पास तजना नदी पुल के नीचे शुक्रवार सुबह एक महिला और युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई. मृतकों की पहचान लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र के बड़गांई निवासी नेहा कुमारी (25) और अरुण कुमार राणा (21) के रूप में हुई है. दोनों एक ही गांव के रहने वाले और पड़ोसी थे. मृतका का ससुराल गुमला जिले के करंज थाना क्षेत्र के डुड़िया गांव में है. पुलिस घटना स्थल पर पहुंची है. छानबीन जारी है. दोनों शवों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है. पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया…
केंद्र सरकार ने वर्ष 2025-26 के यू-डायस का रिपोर्ट जारी कर दिया है. रिपोर्ट के मुताबिक राज्य के 9,827 स्कूलों में केवल एक-एक शिक्षक कार्यरत हैं. इन स्कूलों में 4,40,346 विद्यार्थी नामांकित हैं. इनमें अधिकांश प्राथमिक विद्यालय हैं. इसके साथ ही, एक शिक्षक वाले विद्यालयों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है. राज्य में पिछले दो वर्षों में ऐसे विद्यालयों की संख्या में लगभग दो हजार की बढ़ोतरी हुई है. 12 हजार शिक्षकों की नियुक्ति राज्य के प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में पिछले दो वर्षों में लगभग 12 हजार शिक्षकों की नियुक्ति हुई है. इसके बावजूद एकल शिक्षक वाले स्कूलों…
रांचीः झारखंड हाई कोर्ट में झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की संयुक्त सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2025 के परिणाम को चुनौती देने वाली याचिका पर गुरुवार को सुनवाई हुई. चीफ जस्टिस एमएस सोनक एवं जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ ने प्रार्थी को किसी प्रकार की राहत देने से इंकार करते हुए याचिका खारिज कर दी. प्रार्थी राजन कुमार सिंह ने याचिका दायर कर जेपीएससी के दो जुलाई को घोषित प्रारंभिक परीक्षा परिणाम में उन्हें सफल घोषित नहीं किए जाने को चुनौती दी थी. आयोग के अनुसार, परीक्षा के प्रथम प्रश्नपत्र की ओएमआर शीट में बबलिंग संबंधी त्रुटि पाए जाने के कारण उनकी…
टीएमसी के पूर्व राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव, सुखेंदु शेखर रे और प्रकाश चिक बड़ाइक गुरुवार को कोलकाता में बीजेपी में शामिल हो गए. राज्य बीजेपी अध्यक्ष शमीक भट्टाचार्य की मौजूदगी में तीनों नेताओं को पार्टी में शामिल किया गया. भट्टाचार्य ने पार्टी के साल्ट लेक ऑफिस में आयोजित एक कार्यक्रम में, जिसमें राज्य के वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए, पूर्व सांसदों को बीजेपी के झंडे भेंट करके उनका स्वागत किया. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में पार्टी की हार के बाद, सुष्मिता देव, शेखर रे और बड़ाइक ने पिछले महीने राज्यसभा और तृणमूल कांग्रेस से इस्तीफ़ा दे दिया था. प्रदेश अध्यक्ष…
रांचीः झारखंड हाई कोर्ट ने गुमला से वर्ष 2018 में लापता हुई छह वर्षीय बच्ची के मामले की सुनवाई करते हुए राज्य सरकार से जांच की प्रगति पर विस्तृत स्टेटस रिपोर्ट तलब की है. इस मामले के मुख्य आरोपित का नार्को टेस्ट तीन से 11 अगस्त के बीच गुजरात के गांधीनगर स्थित डायरेक्टोरेट ऑफ फॉरेंसिक साइंस (डीएफएस) में कराया जाएगा. अदालत ने राज्य सरकार को निर्देश दिया कि अगली सुनवाई तक मुख्य आरोपी के नार्को टेस्ट की रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए। इसके साथ ही वर्ष 2018 से 2022 के दौरान गुमला के तत्कालीन पुलिस अधीक्षकों (एसपी) तथा मामले के अनुसंधानकर्ता (आईओ)…
रांचीः प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जमीन घोटाला मामले में एक बड़ी कार्रवाई के तहत जमीन कारोबारी कमलेश कुमार सिंह की 66 एकड़ जमीन को अस्थाई रूप से जब्त (अटैच) कर लिया है. जब्त की गई इस जमीन की सरकारी और बाजार दर के हिसाब से कुल कीमत लगभग 85 करोड़ रुपये आंकी गई है. इडी ने जांच में पाया था कि कांके और नगड़ी अंचल क्षेत्र में कमलेश ने जमीन से जुड़े फर्जी दस्तावेज तैयार कर अवैध तरीके से उनकी खरीद-बिक्री की और उन पर कब्जा किया. इसमें कई अधिकारियों की संलिप्तता पर भी संदेह हैं, जिसकी जांच जारी है.…
रांचीः ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथ मेला को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और भव्य तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है. गुरुवार को जगन्नाथपुर मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और अन्य तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई. इस उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता डीजीपी तदाशा मिश्र ने की. बैठक के दौरान डीजीपी ने मेले के सफल आयोजन, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस अधिकारियों, मेला आयोजनकर्ताओं और स्थानीय प्रबुद्ध व प्रतिष्ठित व्यक्तियों के साथ विस्तृत चर्चा की और कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. इस दौरान एसएसपी राकेश रंजन,…
नई दिल्ली के होटल ताज पैलेस में आयोजित दो दिवसीय नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन-2026 के दौरान झारखंड सरकार ने राज्य के डिजिटल परिवर्तन को गति देने और झारखंड को सार्वजनिक प्रशासन आधारित कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए व्यापक रोडमैप प्रस्तुत किया. हेमंत सरकार का उद्देश्य शासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग और नागरिक सेवाओं में एआई का प्रभावी उपयोग कर पारदर्शी, त्वरित, जवाबदेह और डेटा आधारित प्रशासन विकसित करना है, ताकि आम नागरिकों को बेहतर और सुलभ सरकारी सेवाएं मिल सकें. इस दौरान प्रस्तावित झारखंड एआई नीति 2026-2031 की रूपरेखा भी साझा की गई।…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us