Author: Fact File

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को आदेश दिया है कि देश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा 6 से 12 तक पढ़ने वाली लड़कियों को मुफ्त सैनेटरी पैड उपलब्ध कराए जाएं. यह फैसला मासिक धर्म स्वच्छता को लेकर दायर एक जनहित याचिका पर सुनवाई के बाद आया है. सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि यह केवल सुविधा नहीं, बल्कि छात्राओं का अधिकार है कि उन्हें सुरक्षित, स्वच्छ और सम्मानजनक माहौल मिले. कोर्ट ने सभी स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे अलग-अलग जेंडर के लिए अलग-अलग शौचालय की व्यवस्था करें और वहां पूरी प्राइवेसी सुनिश्चित करें. साथ ही, दिव्यांग…

Read More

महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के बाद नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की. इस मुलाकात में पार्टी नेताओं ने मुख्यमंत्री के साथ विधायक दल के नेता और उपमुख्यमंत्री की नियुक्ति समेत कई मुद्दों पर चर्चा की। एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल, प्रदेश इकाई प्रमुख सुनील तटकरे, मंत्री छगन भुजबल समेत कई कुछ नेता फडणवीस के ‘वर्षा’ बंगले पहुंचे थे. बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए प्रफुल्ल पटेल ने कहा, “हमने मुख्यमंत्री के साथ नए विधायक दल के नेता और उपमुख्यमंत्री के चुनाव पर चर्चा की.…

Read More

लोहरदगाः शव के अंतिम संस्कार के लिए श्मशान जा रहे लोगों का एक समुदाय के द्वारा रास्ता रोके जाने के बाद दुखीजन ग्रामीणों ने अर्थी सड़क पर रख दी. और एनएच 143 एजी को लगभग तीन घंटे तक जाम कर दिया. हालात को देखते हुए जिले के डीसी और एसपी को मौके पर पहुंचना पड़ा. शव लेकर जा रहे ग्रामीणों को समझाया गया, लेकिन ग्रामीण इस मामले का स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं. एक महिला के निधन के बाद ग्रामीण और परिजन शव को लेकर अंतिम संस्कार के लिए सिठियो के पास कोयल नदी स्थित श्मशान घाट जा…

Read More

जमशेदपुरः उद्योगपति देवांग गांधी के बेटे कैरव गांधी के अपहरणकर्ताओं के साथ गुरुवार देर रात को पुलिस की मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में तीन अपराधी घायल हुए है. तीनों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. खबरों के मुताबिक यह मुठभेड़ बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के साईं मंदिर के पास रात करीब ढाई से तीन बजे के बीच हुई. अस्पताल परिसर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने घटना स्थल और अस्पताल का जायजा लिया है. उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं. घायल अपराधियों में गुड्डू सिंह, मोहम्मद इमरान और रमीज…

Read More

गुमलाः झारखंड में गुमला के जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-3 भूपेश कुमार की अदालत ने बंधन उरांव हत्याकांड मामले में शामिल तीन अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सज सुनाई है. तीनों अभियुक्त सगे भाई हैं. इसके साथ ही कोर्ट ने 25-25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है. गुरुवार को जिन अभियुक्तों को सजा सुनाई गई है, उनमें चैनपुर प्रखंड स्थित कुरूमगढ़ थाना के बामदा कोरकोटोली निवासी मेहमान उरांव के बेटे छोटू उरांव (उम्र 22 वर्ष) भैयाराम उरांव (उम्र 35 वर्ष) और अनिल उरांव उम्र (26 वर्ष) शामिल हैं. तीनों भाइयों को आइपीसी धारा 302/34 की तहत अजीवन कारावास और…

Read More

रांचीः झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा है कि केंद्र सरकार का झारखंड के प्रति रवैया ठीक नहीं है. गैर भाजपा शासित प्रदेश होने के नाते झारखंड को केंद्रीय सहायता से लगातार वंचित होना पड़ रहा है. केंद्र सरकार से उम्मीद करने की बजाय झारखंड को पने संसाधनों के बूते मजबूती से खड़ा होना होगा. और इसके प्रयास किए भी जा रहे हैं. प्रोजेक्ट भवन में वित्त विभाग द्वारा आयोजित अबुआ दिशोम बजट संगोष्ठी में वित्त मंत्री ने कहा कि झारखंड का बजट ग्रामीण परिवेश पर आधारित हो, इसका ध्यान रखा जा रहा है. इस संगोष्ठी में बजट…

Read More

चीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गुरुवार को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित कैलाश सत्यार्थी के सहयोगी राकेश सेंगर ने शिष्टाचार भेंट की. इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को कैलाश सत्यार्थी की आत्मकथा और नई पुस्तक “करुणा द पावर ऑफ कंप्लशन” तथा बाल ग्राम का 2025- 2026 का वार्षिक रिपोर्ट भेंट की. उन्होंने कैलाश सत्यार्थी की संस्था ‘बचपन बचाओ आंदोलन ‘ द्वारा झारखंड में बाल अधिकारों के संरक्षण तथा बाल मजदूरी के खिलाफ किए जा रहे कार्यों, गतिविधियों और कार्यक्रमों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया. मुख्यमंत्री ने मौके पर दूरभाष के माध्यम से कैलाश सत्यार्थी जी के साथ संवाद भी किया…

Read More

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 का योजना बजट लगभग एक लाख करोड़ रुपए के होने का अनुमान है. आने वाले वर्षों में बजट की राशि में और वृद्धि होगी. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने विकास आधारित बहुआयामी बजट निर्माण में आम लोगों की ज्यादा भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया. वित्त विभाग की ओर से आयोजित ‘अबुआ दिशोम बजट संगोष्ठी-2026-27’ में सम्मिलित सीएम ने कहा कि राज्य के लिए मजबूत और बहुआयामी बजट की आवश्यकता है. बजट ऐसा हो, जो इस युवा राज्य की संभावनाओं को आकार दे सके. बजट संतुलित, समावेशी और…

Read More

धनबादः झारखंड में नगर निकायों के चुनाव को लेकर नामाकन भरने की प्रक्रिया गुरुवार से शुरू हो गई है. चंद्रशेखर अग्रवाल ने धनबाद नगर निगम के मेयर पद के लिए गुरुवार को नामांकन दाखिल कर दिया है. चंद्रशेखर अग्रवाल पहले मेयर रह चुके हैं. इस बार धनबाद में मेयर का चुनाव टसल वाला होने के आसार हैं. झरिया से बीजेपी के पूर्व विधायक संजीव सिंह की भी इस पद पर नजर है. उन्होंने बीजेपी को अपनी इच्छा और तैयारियों से अवगत कराया है. उनकी पत्नी रागिनी सिंह अभी झरिया से पार्टी की विधायक हैं. राजनीतिक गलियारे में इसकी भी चर्चा…

Read More

सुप्रीम कोर्ट ने यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में भेदभाव को रोकने के लिए यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन की ओर से जारी नए नियमों पर गुरुवार को रोक लगा दी है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि ‘यूजीसी प्रमोशन ऑफ़ इक्विटी रेग्युलेशंस 2026’ के प्रावधानों में प्रथम दृष्टया अस्पष्टता है और इनके दुरुपयोग की आशंका है. सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से इन नियमों को दोबारा ड्राफ़्ट करने के लिए कहा है. तब तक इन नियमों के लागू होने पर रोक रहेगी. इससे पहले चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत और जॉयमाल्य बागची की बेंच ने गुरुवार को कहा कि अगर कोर्ट दखल नहीं…

Read More