Author: Fact File

रांचीः रांची में चुटिया थाना अंतगर्त निवारणपुर स्थित आरएसएस के प्रांतीय कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमले करने के दो आरोपी अमन अंसारी और सायम सुजान को एनआईए ने रिमांड पर लिया है. दोनों से शुक्रवार को जांच एजेंसी ने लगभग दस घंटे तक लंबी पूचताछ की. धुर्वा स्थित एनएआई कार्यालय में एसपी स्तर के अधिकारियों की टीम इस मामले में आरोपियों से अलग- लग पूछताछ की. इसी मामले में गिरफ्तार तीसरे आरोपी सैफ अंसारी को बी जांच एजेंसी जल्दी ही रिमांड पर लेगी. एनआईए इन आरोपियों के कथित पाकिस्तान और दुबई कनेक्शन की जानकारी जुटा रही है. साथ ही…

Read More

रांचीः आइसा के राज्य सचिव त्रिलोकी नाथ और संगठन के अन्य प्रतिनिधियों ने एक प्रेस कांफ्रेंस में झारखंड में फीस वृद्धि, शिक्षा के निजीकरण और एनईपी-2020 को लागू करने की दिशा में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा जारी पुनर्गठन संकल्प के तहत लागू किए जा रहे क्लस्टर सिस्टम के विरोध में छह जुलाई को रांची में विशाल मार्च के साथ लोकभवन का घेराव किया जाएगा. आइसा नेताओं ने कहा है कि क्लस्टर सिस्टम सार्वजनिक शिक्षा को कमजोर कर छात्रों को महंगे निजी संस्थानों की ओर धकेलने वाली छात्र-विरोधी नीति है. इसलिए क्लस्टर सिस्टम को तत्काल वापस लिया जाए. पेपर…

Read More

रांची: झारखंड में हुए शराब घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूर्व मंत्री और अभी लोहरदगा से कांग्रेस के विधायक रामेश्वर उरांव और उनके बेटे रोहित उरांव को एक बार फिर समन जारी किया है. ईडी ने दोनों को 6 और 7 जुलाई को रांची स्थित अपने जोनल कार्यालय में पूछताछ के लिए उपस्थित होने का निर्देश दिया है।. जानकारी के अनुसार, शराब घोटाले से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में इससे पहले भी 28 जून को समन भेजा गया था. समन के बाद दोनों पिता-पुत्र ने जांच एजेंसी से जवाब देने के लिए समय मांगा था. इस बीच…

Read More

रांचीः भाजपा प्रदेश बीजेपी के महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने कहा है कि बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर जमशेदपुर और आदित्यपुर में पार्टी द्वारा आहूत बंद स्वतः और स्फूर्त रहा. बंद को मिले जनता के जोरदार समर्थन ने साबित कर दिया कि यह सिर्फ एक पार्टी का नहीं बल्कि यह आम जन का प्रतिरोध है। प्रदेश कार्यालय में एक प्रेस कांफ्रेंस में बाउरी ने कहा जमशेदपुर में हिमांशु हत्याकांड की नृशंसता में पुलिस का जो कृत्य किया है उसकी पूरी जवाबदेही राज्य सरकार की है. पीसीआर वैन से खींचकर दो युवाओं पर घाटक हथियारों से हमले किए गए और पुलिस…

Read More

रांचीः झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने अपनी सुरक्षा में तैनात सरकारी गार्ड्स और गाड़ियों को लौटा दी है. इस बाबत उन्होंने राज्य के पुलिस महानिदेशक को एक पत्र भी भेजा है. हालांकि अभी सभी सुरक्षा गार्ड डीजीपी के अगले आदेश की प्रतीक्षा कर रहे हैं. वित्त मंत्री के आवास पर ही वे रह रहे हैं. बस साथ नहीं चल रहे हैं. पिछले पांच दिनों से वह बिना सुरक्षा के ही चल रहे हैं. गुरुवार को आयोजित कैबिनेट की बैठक में भी वित्त मंत्री बिना सुरक्षा के ही पहुंचे. हालांकि, वह अभी भी मंत्री कोटा की सरकारी गाड़ी…

Read More

जमशेदपुरः लौहनगरी जमशेदपुर में बढ़ते अपराध और रहिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में भाजपा द्वारा आहूत जमशेदपुर बंद का व्यापक असर देखने को मिल रहा है. जगह-जगह भाजपा के कार्यकर्ता और समर्थकों, झंडे- बैनर के साथ सड़कों पर बंद कराने निकले हैं. बंद से आवश्यक सेवा को मुक्त रखा गया है. जमशेदपुर से बीजेपी के सांसद विद्युतवरण महतो, जमशेदपुर पूर्वी से बीजेपी की विधायक पूर्णिमा दास साहू और पश्चिम से जदयू विधायक सरयू राय भी बंद के समर्थन में सड़कों पर निकले हैं. बंद के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. जगहजगह पुलिस बलों के साथ दंडाधिकार की…

Read More

जमशेदपुरः लौहनगरी जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के डबल डाउन बार के बाहर हुई हिंसक झड़प और हमले में हिमांशु सिंह की मौत तथा शहर में बढ़ते अपराध के खिलाफ बीजेपी ने गुरुवार को शहर में जगह- जगह मशाल जुलूस निकाला. इस जुलूस में जमशेदपुर पूर्वी की बीजेपी विधायक पूर्णिमा दास साहू समेत बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए. शहर में बढ़ते अपराध के खिलाफ भाजपा ने 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद का आह्वान किया है. भाजपा ने महिलाओं से भी इस बंद में सक्रिय सहयोग की अपील की है. साथ ही व्यापारिक संस्थानों तथा संगठनों से…

Read More

रांचीः झारखंड में हेमंत सोरेन कैबिनेट ने महत्वाकांक्षी राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स-2) के निर्माण के लिए 4189 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है. गुरुवार को हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में कुल 27 प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई है. राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को विश्वस्तरीय बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के ‘रिम्स-2’ (RIMS-2) निर्माण के प्रस्ताव को कैबिनेट ने मंजूरी दी है. पीएमयू का गठन होगा रिम्स-2 योजना के सुचारू संचालन और मॉनिटरिंग के लिए ‘जागृति पीएमयू’ (प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट का गठन किया जाएगा जबकि आईआईएम (IIM) रांची इस परियोजना में ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ के रूप में काम करेगा. सामाजिक-आर्थिक…

Read More

जमशेदपुर: बिष्टुपुर के डीडी (डबल डाउन) बार के बाहर हुए हिंसक झड़प के बाद हिमांशु हत्याकांड पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जबकि तीन नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है. एक प्रेस कांफ्रेंस में नए एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने बताया कि इस खूनी वारदात में संलिप्त सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया (धतकीडीह) निवासी सोनु राम सरदार उर्फ सोनु मंडल (27 वर्ष) और गाडीडोंगरी निवासी राज लोहार को गिरफ्तार किया है. इसके अलावा तीन नाबालिगों को भी पुलिस ने अपनी कस्टडी में लिया है. एक और मुख्य आरोपी विश्वजीत मंडल की तलाश जारी है. मंडल के बारे में पुलिस को सूचना…

Read More

पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत दौरे पर बुधवार को दिल्ली पहुंचीं जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची का स्वागत करते हुए दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत बनाने पर जोर दिया. पीएम मोदी ने कहा कि भारत और जापान के संयुक्त प्रयास इंडो-पैसिफिक क्षेत्र सहित दुनिया में शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देंगे. प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची बुधवार शाम तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर नई दिल्ली पहुंचीं हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने उनका स्वागत करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, ”भारत में आपका बहुत-बहुत स्वागत है, प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची. हमें आपके पहले भारत दौरे पर आपकी मेजबानी करके बहुत…

Read More