Author: Fact File

रांचीः रांची के एसएसपी राकेश रंजन और सिटी एसपी पारस राणा ने अस्पताल पहुंचकर अरगोड़ा थाने के सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार उपाध्याय का हाल जाना और उनकी बहादुरी के लिए हौसला आफजाई की. रांची के सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि रविवार की सुबह करीब 04.30 बजे मोटरसाईकिल सवार दो अपराधकर्मियों के द्वारा दो फल लदे ट्रक के चालक के साथ चाकू का भय दिखाकर लूटपाट की गई. घटना की सूचना प्राप्त होते ही अरगोड़ा थाना के पुलिस गश्ती दल के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराधकर्मी को पीछा कर मोटरसाईकिल रोकने का प्रयास किया गया. जिसपर गश्ती में…

Read More

धनबाद. धनबाद के कोयला क्षेत्र में भू-धंसान की घटना का सिलसिला जारी है. सिजुआ इलाके के लोयाबाद सात नंबर मुस्लिम बस्ती में रविवार की सुबह अचानक तेज आवाज के साथ अरमान अंसारी का घर भू-धंसान की चपेट में आने से दहशत बना है. इस हादसे में अंसारी के घर का एक कमरा देखते ही देखते जमींदोज हो गया. आनन-फानन में परिवार के सदस्यों ने घर से बाहर निकलकर जान बचायी. जबकि आस-पास के लोगों ने घर का बचा सामान बाहर निकाला. घटना के बाद वहां करीब 15 फीट चौड़ा और 20 फीट गहरा गड्ढा बन गया है. गड्ढे में लगातार…

Read More

देवघरः झारखंड में गोड्डा से बीजेपी के सांसद निशिकांत दुबे ने कहा है कि राज्य में माइंस एंड मिनरल्स डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन एक्ट (एमएमडीआर) का सत्तारूढ़ दल जेएमएम और कांग्रेस सिर्फ इसलिए विरोध कर रही कि इनकी चोरी-चकारी रूक जाएगी. एमएमडीआर के खिलाफ राज्य में हो रहे विरोध प्रदर्शनों पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, “क्या झारखंड ही कोयले का एकमात्र उत्पादक है. क्या ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, बंगाल या कर्नाटक में कोयला नहीं है.. तो क्या ये सभी राज्य समृद्ध हैं और केवल झारखंड के साथ ही अन्याय हो रहा है? एमएमडीआर एक्ट इन लोगों की गलत…

Read More

रांचीः झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन के बाद उनके जिम्मे रहे तीन विभागों का काम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पास रहेगा. इस संबंध में मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग ने 18 सितंबर 2026 को अधिसूचना जारी की है. हेमंत सोरेन की सरकार में मंत्री सुदिव्य कुमार को नगर विकास एवं आवास, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा के साथ साथ पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग की जिम्मेदारी दी गई थी. इसी महीने छह सितंबर को उनका निधन हो गया है. उनके निधन के बाद ये तीनों विभाग रिक्त हो गए थे. सुदिव्य कुमार गिरिडीह से जेएमएम के…

Read More

झारखंड में तृतीय प्रस्तुति कमेटी (टीपीसी) का सुप्रीमो बृजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह भोक्ता उत्तर प्रदेश प्रदेश के बनारस इलाके में पुलिस के साथ एक मुठभेड़ में मारा गया है. झारखंड के चतरा जिले में सक्रिय प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीपीसी के सुप्रीमो ब्रजेश उर्फ गोपाल सिंह भोक्ता पर झारखंड सरकार ने 25 लाख और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पांच लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था. उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने गंझू के मारे जाने की पुष्टि की है. उन्होंने कहा है, “उत्तरप्रदेश पुलिस अपराधी, माफिया के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करती…

Read More

चक्रधरपुरः झारखंड के चक्रधरपुर शहर में एक महिला सुपरवाइजर की घर में घुसकर धारधार हथियार से हत्या के मामले में पुलिस ने हिरासत में लिए गए अनिल कुमार बिंद को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया है कि बिंद ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है. प्रेम प्रसंग में उसने हत्या की थी. युवक ने बताया है कि महिला से उसका तीन वर्षों से प्रेम था. शादी से इनकार करने पर उत्तर प्रदेश से यहां आकर उसने हत्या कर दी. अरविंद बिंद उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के ओबरा का रहने वाला है. 17 सितंबर को उसने चक्रधरपुर के…

Read More

रांचीः झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार के खनिज कानून के खिलाफ झामुमो का उलगुलान आज राज्य के प्रखंड मुख्यालयों से गांव-गांव तक पहुंचा है. झारखंड की जनता ने साफ कर दिया है कि अपनी जल, जंगल, जमीन और खनिज संपदा के अधिकार से कोई समझौता नहीं होगा. उन्होंने कहा कि झामुमो ने प्रखंड मुख्यालयों पर विरोध का पहला चरण पूरा किया है. अब आंदोलन और व्यापक होगा. अगली कड़ी में जिला मुख्यालयों पर जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा और इसके बाद राज्य स्तरीय बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा. यह संघर्ष…

Read More

रांचीः शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत शनिवार को नगर निगम ने वार्ड संख्या-16 अंतर्गत पथलकुदवा रोड, गुदरी चौक के निकट नगर निगम की जमीन पर संचालित अवैध बूचढ़खाने का कब्जामुक्त कराने की कार्रवाई की. नगर निगम की इस कार्रवाई के विरोध में काफी संख्या में स्थानीय लोग सड़कों पर उतरे और बवाल काटा. कई पार्षद भी धरना प्रदर्शन में शामिल दिखे. नगर निगम के स्वामित्व वाली लगभग 19.3 डिसमिल जमीन पर पूर्व में भी अवैध रूप से बूचड़खाने का संचालन किया जा रहा था, जिसे हटाकर भूमि को कब्जामुक्त कराया गया था. इसके बाद फिर कब्जा कर लिया…

Read More

भारत ने पड़ोसी देश नेपाल को विनाशकारी बाढ़ के बाद की विषम परिस्थितियों से निपटने के लिए मदद की एक और बड़ी खेप भेजी है. इस राहत सामग्री में दवाओं के साथ ही फोरेंसिक का सामान शामिल है. भारतीय वायुसेना का विमान ये सभी राहत सामग्री लेकर रवाना किया गया. विदेश मंत्रालय (एमईए) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर विदेश मंत्री एस जयशंकर के पोस्ट को शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी. पोस्ट में लिखा, “भारत ने नेपाल को राहत सामग्री की 11 टन और खेप भेजी. नेपाल की रिकवरी में मदद के लिए…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि कार्बन उत्सर्जन के लिए विकासशील देशों को ग़लत तरीक़े से ज़िम्मेदार ठहराया जाता है. प्रधानमंत्री ने दिल्ली के विज्ञान भवन में पर्यावरण और जलवायु पर एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए अपने संबोधन में यह बात कही. पीएम मोदी ने कहा, “अक्सर कार्बन उत्सर्जन की ज़िम्मेदारी ग़लत तरीक़े से विकासशील देशों पर डाल दी जाती है. आज यहां ग्लोबल साउथ के मेरे कई साथी बैठे हैं. जबकि, ऐतिहासिक सच्चाई यह है कि आज भी, प्रति व्यक्ति कार्बन उत्सर्जन में भारत का योगदान वैश्विक औसत से आधे से भी कम है.” उन्होंने…

Read More