Author: Fact File

रांचीः झारखंड विधानसभा के बजट सत्र को लेकर शेड्यूल जारी कर दिया गया है. 18 फरवरी से सत्र प्रारंभ होगा, जो 19 मार्च तक चलेगा. इस दौरान 17 कार्य दिवस होगें. 18 फरवरी को राज्यपाल का अभिभाषण होगा. शोक प्रकाश के बाद कार्यवाही स्थगित हो जाएगी. 24 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बजट पेश किया जाएगा. जानिए, किस किस दिन क्या होगा- 18 फरवरी- राज्यपाल संतोष गंगवार का अभिभाषण और शोक प्रकाश. 19 फरवरी- राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव और वाद विवाद होगा.20 फरवरी- अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा.21-22 फरवरी – अवकाश.23 फरवरी- अनुपूरक बजट पर वाद…

Read More

खूंटीः झारखंड के जनजातीय बहुल खूंटी जिले में पड़हा राजा सोमा मुंडा हत्याकांड में और छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस का दावा है कि इन छह लोगों में शूटर सुमित दगल सांड भी शामिल है. एसपी मनीष टोप्पो ने एक प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी है. उन्होंने बताया है कि शूटर सुमित दगल सांड एवं हत्या के समय बाईक चला रहे मारकुस संगा समेत कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है. सुमित और माकुस दोनों सोमा मुंडा के गांव मुंडा चलागी के रहने वाले हैं और सोमा मुंडा के पड़ोसी भी. दोनों की…

Read More

मुंबई: महाराष्ट्र के पुणे जिले में बुधवार सुबह विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत पांच लोगों की मौत हो गई है. यह घटना तब हुई जब अजित पवार (66 वर्ष) का विमान पुणे के बारामती इलाके में उतर रहा था. शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना सुबह 8.48 बजे विमान की लैंडिंग के दौरान हुई. अजित पवार के सुरक्षा गार्ड भी उनके साथ विमान में थे. यह चार्टर विमान था, जो VTSSK, LJ45 था, और यह मुंबई से बारामती जा रहा था. नागरिक उड्डयन महानिदेशालय के एक शीर्ष अधिकारी के हवाले से समाचार एजेंसी यूनिवार्ता ने बताया…

Read More

रांची: स्विट्जरलैंड के दावोस में आयोजित विश्व आर्थिक मंच और लंदन की यात्रा कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी, जेएमएम विधायक मंगलवार की शाम झारखंड लौट आए हैं. रांची एयरपोर्ट पहुंचने पर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया. मुख्यमंत्री का स्वागत करने वालों में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका सिंह पांडेय, सांसद महुआ माजी, झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडे सहित कई प्रमुख नेता शामिल थे. ढोल-नगाड़ों के साथ रांची एयरपोर्ट पहुंचे जेएमएम कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री ने इस यात्रा को राज्य के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया. मुख्यमंत्री ने कहा है कि राज्य गठन होने के…

Read More

कोडरमाः कोडरमा की पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष शालिनी गुप्ता पांच फरवरी को औपचारिक तौर पर सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो जाएंगी. मंगलवार को कोडरमा के सुहाना गार्डेन में आयोजित समर्थक मिलन समारोह में शालिनी गुप्ता ने अपने लोगों के साथ रायशुमारी में यह निर्णय लिया. इस कार्यक्रम में सरकार के मंत्री और जेएमएम के वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार मौजूद थे. उन्होंने कहा कि पांच फरवरी को पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन की मौजूदगी में शलिनी गुप्ता पार्टी में शामिल होंगी. उस दिन कोडरमा में ही एक बड़ा कार्यक्रम होगा. इसलिए सभी समर्थकों और कार्यकर्ताओं को जोश के…

Read More

रांचीः झारखंड में शहरी निकायों के चुनाव 23 फरवरी को कराए जाएंगे. वोट बैलेट पेपर से होगा. चुनाव गैर-दलीय आधार पर होंगे. वोटों की गिनती 27 फरवरी को होगी. राज्य निर्वाचन आयुक्त अलका तिवारी ने मंगलवार को चुनाव को लेकर तारीख की औपचिरक घोषणा की. उन्होंने बताया है कि सभी 48 निकायों के चुनाव एक ही दिन, सोमवार, 23 फरवरी को कराए जाएंगे. वहीं, 27 फरवरी को वोटों की गिनती की जाएगी. उन्होंने बताया कि चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने तैयारियां पूरी कर ली है. मतदान सुबह सात बजे से शाम 5 बजे तक होगा. 29 जनवरी से…

Read More

रांचीः झारखंड हाइकोर्ट ने राज्य में नगर निगमों को दो वर्गों में बांटने और मेयर पद के आरक्षण की व्यवस्था को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया है. चीफ जस्टिस एमएस सोनक और जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ ने शांतनु कुमार चंद्र की पीठ ने मंगलवार को यह अहम फैसला सुनाया. याचिकाकर्ता ने राज्य सरकार की उस नीति को चुनौती दी थी, जिसके तहत नगर निकाय चुनाव के लिए झारखंड के कुल नौ नगर निगमों को दो वर्गों, वर्ग ‘क’ और वर्ग ‘ख’ में विभाजित किया गया है. राज्य सरकार की अधिसूचना के अनुसार, वर्ग ‘क’ में रांची…

Read More

जमशेदपुरः लौहनगरी जमशेदपुर के उद्योगपति देवांग गांधी के पुत्र कैरव गांधी को पुलिस ने बरामद कर उनके घर वालों को सौंप दिया है. 14 दिनों पहले जमशेदपुर शहर से कैरव गांधी का अपहरण कर लिया गया था. उनकी बरामदगी को लेकर पुलिस ने एसआईटी गठित की थी. जमशेदपुर पुलिस ने कैरव गांधी को हजारीबाग-बिहार की सीमा से बरामद किया है. अपहरण करने वाले कैरव को वहां से दूसरी जगह शिफ्ट करने की तैयारी में थे. सुबह लगभग साढ़े चार बजे पुलिस की कई टीमों ने एक साथ दबिश बनाई. और उस ठिकाने से कैरव को बरामद कर लिया. गौरतलब है…

Read More

रांची: गणतंत्र दिवस के मौके पर झारखंड की राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने परेड की सलामी ली और राष्ट्रीय ध्वज फहराया. समारोह में विभिन्न सरकारी विभागों के द्वारा झांकियां प्रदर्शित की गई. जिसमें झारखंड की संस्कृति, राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं, स्वास्थ्य और शिक्षा की झलकियां दिखाई गईं. इस अवसर पर राज्यपाल ने अपने संबोधन में झारखण्ड विकास कार्यों और उलपब्धियों की चर्चा की. उन्होंने कहा कि झारखंड प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है. राज्य में अवसरों की कोई कमी नहीं है. आधारभूत संरचना, ऊर्जा क्षेत्र, उद्योग-धंधों…

Read More

देश के 77वें गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कर्तव्य पथ पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया. जैसे ही तिरंगा फहराया गया, राष्ट्रगान की मधुर धुन गूंजी और स्वदेशी 105 मिमी लाइट फील्ड गनों से 21 तोपों की सलामी दी गई, जिससे पूरा माहौल देशभक्ति के रंग में रंग गया. इस अवसर पर राष्ट्रपति के साथ यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों अतिथियों का सलामी मंच पर स्वागत किया. परंपरा के अनुसार, राष्ट्रपति और मुख्य अतिथियों को…

Read More