Author: Fact File

रांची: झारखंड में जनगणना 2027 की प्रक्रिया एक मई से शुरू हो गई है. इसी क्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को रांची स्थित अपने आवासीय कार्यालय में स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) की प्रक्रिया पूरी की. इस दौरान उन्होंने राज्यवासियों से इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान में बढ़ चढ़कर भाग लेने की अपील की. हेमंत सोरेन ने कहा, जनगणना-2027 के पहले चरण के अंतर्गत आज मैंने स्व-गणना (Self-Enumeration) की प्रक्रिया पूरी की. यह केवल आंकड़े जुटाने का कार्य नहीं, बल्कि हमारे झारखंड समेत देश के भविष्य को सही दिशा देने का आधार है. इस कार्य में क्षेत्रीय भाषाओं के जानकार पदाधिकारियों एवं…

Read More

पलामूः झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) 2026 की नियमावली से भोजपुरी, मगही, अंगिका भाषा को बाहर किए जाने पर बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष तथा पूर्व मंत्री भानू प्रताप शाही ने सरकार और सत्ता रूढ़ दलों पर हमला बोला है. उन्होंने पलामू प्रमंडल के सत्ताधारी दल के विधायकों और मंत्रियों से इस सवाल पर इस्तीफा मांगा है. साथ ही पूछा है कि सत्ता रूढ़ दलों में पलामू के नेता इस मुद्दे पर चुप क्यों हैं. गौरतलब है कि इस नियमावली में पलामू और गढ़वा जिलों के लिए स्थानीय भाषा के रूप में नागपुरी और कुडुख (उरांव) को शामिल किया गया है,…

Read More

रांचीः लोकसभा में महिला आरक्षण संशोधन बिल गिरने के बाद झारखंड में बीजेपी ने मोर्चा खोल रखा है. इस बीच कांग्रेस के द्वारा बीजेपी पर लगाए गए आरोपों के जवाब में पार्टी की विधायक नीरा यादव ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि विपक्ष ने महिला आरक्षण पर जो कारनामा किया है, उनकी कारगुजारियों को गांव-गांव तक पहुंचाने की हमारी कोशिश जारी रहेगी. उन्होंने कहा, भारतीय जनता पार्टी महिला सशक्तिकरण, संतुलित प्रतिनिधित्व और लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है. प्रधानमंत्री ने भी सभी दलों से दलगत भाषण से ऊपर उठकर इसमें सहयोग करने की अपील की थी. लेकिन…

Read More

रांची। बोकारो में ट्रेजरी घोटाले की जांच कर रही सीआईडी की एसआईटी ने एसपी कार्यालय के लेखा शाखा में प्रतिनियुक्त सिपाही काजल मंडल को गिरफ्तार कर लिया है. बोकारो ट्रेजरी से अवैध निकासी के मामले में एसआईटी की यह तीसरी गिरफ्तारी है. इससे पहले पुलिस ने लेखापाल कौशल पांडेय को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार काजल मंडल की निशानदेही पर एसआईटी ने छापेमारी कर उसके आवास से अवैध निकासी के 8.75 लाख रुपये बरामद किए हैं. इससे पहले एसआईटी ने कौशल के सहयोगी गृह रक्षक सतीश कुमार उर्फ सतीश कुमार सिंह और इसके बाज एएसआई अशोक कुमार भंडारी को गिरफ्तार कर…

Read More

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर विपक्षी पार्टियों ने विधानसभा में शराब पीकर आने का गंभीर आरोप लगाया है. राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने सीएम भगवंत मान का विधानसभा में बोलते हुए एक वीडियो शेयर करते हुए, उन पर शराब पीकर विधानसभा में बोलने का आरोप लगाया है. उन्होंने एक्स पर लिखा, ”आज फिर से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान लोकतंत्र के मंदिर, पंजाब विधानसभा में शराब के नशे में चूर होकर पहुंचे हैं.” स्वाति मालीवाल ने हाल में आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी ज्वाइन की है. आप ने उन्हें राज्य सभा भेजा था. वहीं, पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता…

Read More

तेल विपणन कंपनियों ने शुक्रवार को 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमत में 993 रुपए की बड़ी बढ़ोतरी की है. कीमतों में इस तेज बढ़ोतरी का असर मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। यह वृद्धि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऊर्जा कीमतों में आई तेजी के कारण की गई है. हालांकि घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) ने स्पष्ट किया है कि देश के करीब 33 करोड़ घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है,. लगातार तीसरी…

Read More

कांग्रेस नेता पवन खड़ा को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत की सुविधा प्रदान की है. यह मामला असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी से जुड़ा है. असम विधानसभा चुनाव के दौरान खेड़ा ने आरोप लगाया था कि पवन खेड़ा ने उन पर आरोप लगाया था कि उनके पास कई पासपोर्ट और विदेशों में अघोषित संपत्तियां हैं. खेड़ा के इस दावे के बाद हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी ने शिकायत दर्ज कराई थी. ‘लाइव लॉ’और ‘बार एंड बेंच’के मुताबिक़, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट ने राहत देते हुए अग्रिम ज़मानत दे दी है. पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट के…

Read More

रांचीः झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा हाल में संचालित कुछ महत्वपूर्ण प्रतियोगिता परीक्षाओं में पाई गई त्रुटियों पर गंभीर चिंता व्यक्त की है. राज्यपाल के निदेश पर इस संबंध में लोक भवन ने आयोग के अध्यक्ष को पत्र भेजकर परीक्षाओं में हुई त्रुटियों की ओर ध्यान आकृष्ट कराया है. पत्र में इसका उल्लेख है कि सहायक वन संरक्षक की मुख्य परीक्षा तथा सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के प्रश्न-पत्रों में त्रुटियों एवं प्रारंभिक रूप से जारी उत्तर-कुंजी (आंसर शीट) में गलत उत्तरों के संबंध में विभिन्न माध्यमों से तथ्य प्रकाश में आए हैं. इस…

Read More

रांचीः बोकारो ट्रेजरी घोटाले की जांच कर रही राज्य सरकार की जांच एजेंसी अपराध अनुसंधान विभाग की एसआईटी ने 10 करोड़ का मनी ट्रेल पकड़ा है. इसके साथ ही अवैध निकासी की राशि के 1 करोड़ 98 लाख रुपये की फिक्स्ड डिपॉजिट को फ्रीज किया गया है. ट्रेजरी घोटाले में एक एएसआई अशोक कुमार भंडारी को गिरफ्तारी के बाद जांच की गति को आगे बढ़ाते हुए एसआईटी ने यह कार्रवाई की है. जांच में यह तथ्य सामने आया है कि होमगार्ड जवान सतीश के खाते में 1.10 करोड़ और जमादार अशोक भंडारी के खाते में 1.11 करोड़ जमा हुए थे.…

Read More

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक्स पर एक वीडिया शेयर कर कहा कि उनकी पार्टी 294 विधानसभा सीटों में से 226 सीटें जीतने वाली है. बुधवार को आए एग्ज़िट पोल्स में बीजेपी को बढ़त मिलती हुई दिखाई गई है. इसपर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, “एग्ज़िट पोल के अनुमान बीजेपी के इशारे पर प्रसारित किए गए हैं ताकि टीएमसी कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ा जा सके.” मुख्यमंत्री ने कहा, “हम ‘मां, माटी, मानुष’ की सरकार बना रहे हैं. जय बांग्ला.” पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों का नतीजे चार मई को आने वाले हैं.

Read More