Author: Fact File
रांची झारखंड हाईकोर्ट ने खूंटी जिले के तोरपा थाना क्षेत्र में वर्ष 2013 में हुए चर्चित दोहरे हत्याकांड मामले में झामुमो के पूर्व विधायक पौलुस सुरीन और नक्सली जेठा कच्छप को बरी कर दिया है. हाईकोर्ट ने निचली अदालत द्वारा सुनाई गई सजा और दोषसिद्धि को निरस्त करते हुए आरोपियों को बड़ी राहत दी है. यह मामला वर्ष 2013 का है. खूंटी जिले के तोरपा थाना क्षेत्र में पुलिस के कथित मुखबिर भूषण सिंह और राम गोविंद की हत्या कर दी गई थी. घटना के बाद पुलिस ने झामुमो के तत्कालीन विधायक पौलुस सुरिन, नक्सली जेठा कच्छप, कृष्णा महतो तथा…
रांचीः जमशेदपुर में डबल डाउन बार के बाहर हिंसक झड़प और पीसीआऱ वैन से खींच कर हुई हिमांशु सिंह की हत्या के खिलाफ तीन जुलाई को जमशेदपुर बंद बुलाया है. प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने आरोप लगाया है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था धवस्त है. बंद से पहले दो जुलाई की शाम बीजेपी जमशेदपुर महानगर में मशाल जुलूस निकालेगी. आदित्य साहू ने मीडिया से बातचीत में कहा कि राज्य सरकार एवं पुलिस प्रशासन ने प्रदेश की विधि व्यवस्था को लेकर तत्काल ठोस कारगर कदम नहीं उठाया तो पार्टी झारखंड बंद कराएगी. हिमांशु हत्याकांड पर क्या कहा उन्होंने कहा कि हिमांशु…
रांचीः राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने बुधवार को लोक भवन, राँची स्थित दरबार हॉल में चार नवनियुक्त सूचना आयुक्तों को पद की शपथ दिलाई. इनमें वरिष्ठ पत्रकार और लेखक अनुज कुमार सिन्हा के अलावा अलग-अलग राजनीतिक दलों से जुड़े तनुज खत्री, अमूल्य नीरज खलखो तथा शिवपूजन पाठक को झारखण्ड राज्य सूचना आयोग के राज्य सूचना आयुक्त पद की शपथ दिलाई गई. शपथ ग्रहण के उपरांत राज्यपाल ने सभी नवनियुक्त राज्य सूचना आयुक्तों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की. इससे पूर्व राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने झारखण्ड राज्य सूचना आयोग के राज्य सूचना आयुक्तों की…
रांचीः झारखंड की राजधानी रांची में बड़े पैमाने पर लोग ट्रैफिक नियमों की अनदेखी कर रहे हैं. इसे रोकने और ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के क्रम में पुलिस ने जून महीने में रिकॉर्ड 1.24 लाख वाहनों के चालान काटे हैं. इस दौरान 9.5 करोड़ से अधिक का जुर्माना लगा गया है. मई के मुकाबले रांची ट्रैफिक पुलिस की यह कार्रवाई दोगुनी है. बिना हेलमेट, नो पार्किंग और ओवरस्पीडिंग पर सबसे ज्यादा चालान काटा गया है. ड्रिंक एंड ड्राइव में भी 99 वाहन चालकों पर कार्रवाई हुई है. ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने मीडिया को बताया कि नो पार्किंग का सबसे अधिक…
रामगढ़ः झारखंड के रामगढ़ जिले के मांडू थाना अंतर्गत पेसरा कंडी गांव में जमीन विवाद को लेकर बालेश्वर पटेल की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या के मामले में गांव के ही सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें चार महिलाएं शामिल हैं. रामगढ़ के एसपी एसपी मुकेश लुनायत ने बताया है कि घटना की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के दिए गए निर्देश पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस हत्याकांड में शामिल सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जिन सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनमें संतोष कुमार साव उर्फ पम्पम, रामू साव उर्फ ज्ञानी,…
गुमलाः गुमला जिले भरनो प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय (केजीबीवी) के छात्रावास में बुधवार की सुबह एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली. इस घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और प्रशासन के की अधिकारी स्कूल पहुंचे हैं. पुलिस ने छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. विद्यालय की 10वीं कक्षा की छात्रा मोनिका कुमारी ने छात्रावास के तीसरे तल स्थित अपने कमरे में दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. वह बूढ़ीपाठ गांव निवासी चैतू उरांव की पुत्री थी. उसका दाखिला कस्तूरबा में हुआ था. विद्यालय की वार्डन दिव्या टोप्पो ने बताया कि प्रतिदिन की…
रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जमशेदपुर के एसएसपी पियुष पांडेय और सरायकेला की एसपी निधि द्विवेदी को पद से हटाते हुए पुलिस मुख्यालय में योगदान का आदेश दिया है. मुख्यमंत्री ने जिलों में विधि व्यवस्था बनाए रखने में विफलता और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने मे लापरवाही करने के कारण यह कार्रवाई की है. इसके साथ ही कोल्हान के के आयुक्त एवं रांची के एडीजी को क्षेत्र में लगातार कैंप कर स्थिति की प्रतिदिन समीक्षा करने का निर्देश दिया है. डीआईजी कोल्हान को जमशेदपुर में रहकर रहकर कानून-व्यवस्था की निगरानी करने को कहा गया है. मुख्यमंत्री…
गढ़वा : झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला समिति गढ़वा की ओर से मंगलवार को गढ़वा शहर स्थित शहीद नीलाम्बर-पीताम्बर टाउन हॉल में बूथ सशक्तिकरण सह बीएलए-2 का जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के दौरान बूथ स्तर पर कार्यरत बीएलए-2 को निर्वाचन प्रक्रिया, मतदाता सूची के अद्यतन एवं योग्य मतदाताओं के नाम जोड़ने संबंधी आवश्यक जानकारी दी गई. इससे पहले हूल दिवस के शहीदों सिद्धों-कान्हो की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। तत्पश्चात दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह…
रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) द्वारा आयोजित संयुक्त सिविल सेवा प्रतियोगिता परीक्षा-2025 (विज्ञापन संख्या 01/2026) की प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) का परिणाम जारी करने का रास्ता साफ हो गया है, जो अदालत के अंतरिम आदेश के कारण अब तक रुका हुआ था. झारखंड हाईकोर्ट ने उम्र सीमा में छूट को लेकर दायर विभिन्न याचिकाओं का निपटारा कर दिया है. उम्र सीमा विवाद पर झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने संयुक्त सिविल सेवा प्रतियोगिता परीक्षा-2025 में अधिकतम उम्र सीमा में छूट की मांग को लेकर दायर विभिन्न रिट याचिकाओं पर सुनवाई के बाद उनका निष्पादन कर दिया. अदालत…
रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए श्रम विभाग एवं राज्य प्रवासी श्रमिक नियंत्रण कक्ष द्वारा तमिलनाडु गैस रिसाव हादसे के बाद वहां फंसे झारखंड के सभी 42 श्रमिकों की सुरक्षित झारखंड वापसी सुनिश्चित कर ली गई है. सभी श्रमिक ट्रेन से झारखंड के लिए रवाना हो चुके हैं. तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में स्थित सेंट पीटर्स एंड पॉल सीफूड्स एक्सपोर्ट्स फैसिलिटी में 21 जून 2026 को हुई अमोनिया गैस रिसाव की दुःखद औद्योगिक दुर्घटना के बाद प्रवासी मजदूरों के फंसे होने के मामले में सीएम ने माइग्रेंट लेबर कंट्रोल रूम में तत्काल कार्रवाई करने को…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us