Author: Fact File
रांची: झारखंड की राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी है. गोली मारने के बाद उसने पिस्टल पत्नी के हाथ में रख दिया, ताकि घटना को दूसरा रूप दिया जा सके. यह घटना मनी टोला में हुई है. साहेब अंसारी नाम के व्यक्ति पर पत्नी तरन्नुन की हत्या का आरोप लगा है. पुलिस ने एफएसएल की जांच टीम को बुलाया है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के ले भेजा जा रहा है. फरार साहब अंसारी की तलाश में छापेमारी की जा रही है. हटिया के डीएसपी प्रमोद कुमार मिश्रा…
दावोस के बाद लंदन दौरे पर पहुंचे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार के एक आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल ने “झारखंड @25” वैश्विक आउटरीच के तहत यूके की ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु उत्तरदायी सार्वजनिक संस्था के साथ बैठक की. बैठक का उद्देश्य विरासत संरक्षण, अनुसंधान एवं सांस्कृतिक पर्यटन के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं पर विचार-विमर्श करना रहा. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड, देश के उन अग्रणी राज्यों में शामिल है, जो इस द्विपक्षीय ढांचे का उपयोग कर अपनी प्राचीन एवं आदिवासी विरासत के संरक्षण और वैश्विक पहचान को सुदृढ़ कर रहा…
रांचीः झारखंड प्रदेश बीजेपी के नये अध्यक्ष आदित्य साहू ने बसंत पंचमी के मौके पर शुक्रवार का अपना पदभार संभाला. इससे पहले भाजपा कार्यालय में पूजन-हवन का कार्यक्रम हुआ. इसके बाद पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने साहू को अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठायी. पूजन-हवन कार्यक्रम में बीजेपी के कई नेता, कार्यकर्ता मौजूद थे. सबने नये प्रदेश अध्यक्ष को शुभकामनाएं दी. इस मौके पर आदित्य साहू ने कहा कि कार्यकर्ताओं की ताकत से भाजपा को बूथ से लेकर प्रदेश तक मजबूत,धारदार बनाते हुए राज्य में व्याप्त कुशासन, के खिलाफ संघर्ष करना है. झारखंड भाजपा की देन है. अटल जी के…
पलामूः गैंगस्टर प्रिंस खान और सुजीत सिन्हा गिरोह से जुड़े आठ अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इनमें से कई शूटर के तौर पर कुख्यात हैं. इनके पास से दो पिस्तौल, दो देसी कट्टा समेत अन्य सामान बरामद किए गए हैं. पलामू पुलिस को सूचना मिली थी कि प्रिंस खान और सुजीत सिन्हा गिरोह से जुड़े अपराधी सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा के इलाके में कंस्ट्रक्शन साइट पर फायरिंग की घटना को अंजाम देने वाले हैं. इसी सूचना के आलोक में पलामू की एसपी रीष्मा रमेशन ने पुलिस की टीम को इनके पीछे लगाया. गिरफ्तार अपराधियों में गढ़वा के मेरौनी…
हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग में अफीम के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से 20 किलो 500 ग्राम अफीम जब्त की है. इस मामले में पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है, जो चतरा के रहने वाले हैं. सदर एसडीपीओ अमित आनंद ने बताया है कि हजारीबाग एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि मोटरसाइकिल पर भारी मात्रा में अफीम की तस्करी हो रही है. सूचना के आलोक में एक एसआईटी का गठन किया गया. गठित टीम ने कोलघटी क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया. चेकिंग के क्रम में…
रांचीः झारखंड प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दावोस में मिले तथाकथित “व्हाइट बैज सम्मान” को पूरी तरह भ्रामक और मिथक आधारित दुष्प्रचार करार दिया है. भाजपा प्रवक्ता अजय साह ने कहा कि इसे किसी विशेष सम्मान के रूप में प्रस्तुत करना न केवल तथ्यहीन है, बल्कि यह अंतरराष्ट्रीय मंच पर झारखंड की छवि को नुकसान पहुँचाने वाला गैर-जिम्मेदाराना प्रयास है. अजय साह का कहना है कि दावोस में आयोजित वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) एक बहु-दिवसीय वैश्विक सम्मेलन होता है, जिसके अंतर्गत कई समानांतर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जैसे—सेमिनार, टॉक शो, पैनल डिस्कशन और विषयगत बैठकें.…
रामगढ़: दयाल स्टील फैक्ट्री में लूट की वारदात का रामगढ़ पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने लूट में शामिल सात अपराधियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से एक लाख तीन हजार रुपये नगद, एक देशी कट्टा, दो कारतूस, छह मोबाइल, तांबा का तार बरामद किया गया है. साथ ही एक टाटा मैजिक और एक बोलोरो वाहन जब्त किया गया है. एसपी अजय कुमार ने ने बताया कि रामगढ़ थाना क्षेत्र में 12 जनवरी को चाहा स्थित दयाल स्टील फैक्ट्री में 10 से 12 हथियारबंद अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था. अपराधी फैक्ट्री की चहारदीवारी…
रांची: झारखंड की राजधानी रांची में गुरुवार को साम्राज्यवाद विरोधी राजनीतिक दलों, मजदूर-किसान, महिला, युवा संगठनों और मजदूर यूनियनों ने संयुक्त रूप से वेनेजुएला में अमेरिका की कार्रवाई के खिलाफ मार्च निकाला. वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ ट्रेड यूनियन के आह्वाहन पर अमेरिकी साम्राज्यवाद के खिलाफ आंदोलन के तहत यह मार्च रांची के सैनिक मार्केट से शुरू हुआ और परमवीर अल्बर्ट एक्का चौक और शहीद चौक से होते हुए लोक भवन (राज भवन) पहुंचा. प्रदर्शनकारी वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो की रिहाई की मांग कर रहे थे. जाकिर हुसैन पार्क के पास पुलिस ने पोस्टर और बैनर लिए प्रदर्शनकारियों को रोक दिया, जिसके बाद…
रांचीः बिहार के पटना जिले में गुरुवार की तड़के पुलिस के साथ मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग और राहुल सिंह गैंग से जुड़ा कुख्यात अपराधी परमानंद यादव घायल हो गया है. उसके पैर में गोली लगी है. घायल स्थिति में उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. यह मुठभेड़ मसौढ़ी थाना क्षेत्र के एनएच-22 के लाला बीघा के पास हुई है. परमानंद यादव के पास से पिस्टल और कई गोलियां बरामद की गई हैं. पीटीआई के मुताबिक पटना ईस्ट के एसपी परिचय कुमार ने बताया, “सुबह करीब 4-4.30 बजे पुलिस और एक अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें उसे पैर में…
रांचीः झारखंड हाइकोर्ट ने झारखंड लोक सेवा आयोग की 11वीं से 13वीं सिविल सर्विस मुख्य परीक्षा के परिणाम को चुनौती देने वाली अपील याचिका पर सुनवाई करते हुए 342 सफल अभ्यर्थियों को प्रतिवादी बनाने तथा नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है. कोर्ट ने स्पष्ट किया कि इस मामले के अंतिम निर्णय का सीधा प्रभाव चयनित अभ्यर्थियों पर पड़ेगा, इसलिए उनकी पक्षकारिता आवश्यक है. सभी सफल अभ्यर्थियों को प्रतिवादी बनाने की प्रक्रिया दो हफ्ते में पूरी करने का निर्देश दिया गया है.दरअसल, 11वीं से 13वीं संयुक्त जेपीएससी मेंस परीक्षा के परिणाम को रद्द करने की मांग वाली याचिका को एकल…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us