Author: Fact File
Ranchi: रिम्स के निदेशक प्रो. डॉ. डी. के. सिन्हा ने सेंट्रल किचन का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने मरीजों के लिए तैयार हो रहे भोजन की गुणवत्ता, मात्रा, स्वच्छता और वितरण व्यवस्था की जांच की. उनके साथ चिकित्सा अधीक्षक प्रो. डॉ. हिरेन्द्र बिरुआ, उप चिकित्सा अधीक्षक और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे. निरीक्षण के दौरान निदेशक ने रसोईघर में भोजन बनाने की प्रक्रिया, खाद्य सामग्री के रखरखाव और जरूरी रिकॉर्ड की जांच की. उन्होंने मरीजों को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता और तय मानकों के अनुसार उसकी मात्रा भी देखी. जांच के दौरान सेंट्रल किचन के कुछ हिस्सों में…
रांची: राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर ) की शुरुआत मंगलवार, 30 जून से हो गई. राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार आयोग के पदाधिकारियों के साथ अभियान का जायजा लेने खूंटी पहुंचे. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी खूंटी जिले के तोरपा क्षेत्र में मतदान केंद्र संख्या 84, 87 एवं 89 पर आयोजित बीएलओ एवं बीएलए-2 की बैठक का निरीक्षण किया. उन्होंने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य एवं कार्य योजना की समीक्षा की. साथ ही जिले के निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त से एसआइआर की प्रगति की जानकारी ली. उपनिर्वाचन पदाधिकारी (मुख्यालय) धीरज कुमार ठाकुर ने हटिया…
जमशेदपुरः बिष्टुपुर स्थित ‘डबल डाउन’ (डीडी) बार में हुई हिंसक झड़प और और करणी सेना के युवा नेता हिमांशु सिंह की मौत के बाद जिला प्रशासन ने बार को सील कर दिया है. इसके साथ ही उपायुक्त ने इस घटना में जांच के आदेश दिए हैं. इधर जमशेदपुर के एसएसपी ने लापरवाही और गैरजिम्मेदारी को लेकर बिष्टुपुर थाना प्रभारी आलोक दुबे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. निलंबन के बाद उनकी जगह पुलिस निरीक्षक निरंजन कुमार को बिष्टुपुर थाना का नया प्रभारी बनाया गया है. इससे पहले जमशेदपुर के एसएसपी ने पीसीआर वैन में तैनात दो एएसआई और एक आरक्षी को ड्यूटी…
रामगढ़: झारखंड में रामगढ़ जिले के मांडू थाना क्षेत्र के पेसरा कंडी गांव में जमीन विवाद में गिरिडीह के सब रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल की हत्या कर दी गयी है. जमीन विवाद को लेकर लाठी और पत्थर से किये गए हमले में हुई उनकी मौत हुई है. बालेश्वर पटेल हूल दिवस की छुट्टी पर अपने गांव आए हुए थे. गांव के ही कुछ रिश्तेदारों के साथ उनका जमीन विवाद चल रहा था. बालेश्वर पटेल सुबह जमीन पर गए थे इसी दौरान जमीन विवाद को लेकर कुछ लोगों से उनकी बहस हुई थी. जिसके बाद लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से हमला किया गया. इस…
जमशेदपुरः लौहनगरी जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित डबल डाउन (डीडी) बार के बाहर हुई हिंसक झड़प और हिमांशु सिंह हत्याकांड को लेकर लोगों का गुस्सा उबाल पर है. इस बीच वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में घटनास्थल पर मौजूद गश्ती दल (पीसीआर) के तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. जिन तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है उनमें एएसआई रतन कुमार दास, राजेश कुमार रंजन और आरक्षी मनोज कुमार शामिल हैं. पुलिस ने इस मामले में विस्तार से जांच के लिए एक एसआईटी गठित की है. साथ ही हमला…
रांचीः झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एमएस सोनक और जस्टिस राजेश शंकर की अदालत में राज्य में भूमि सर्वेक्षण की मांग को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर सोमवार को सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान अदालत ने राज्य में 50 वर्षों से लंबित भूमि सर्वेक्षण कार्य में हो रही देरी पर कड़ी नाराजगी जताई. अदालत ने पूछा कि जब पिछली सुनवाई में राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव को स्वयं शपथपत्र दाखिल करने का निर्देश दिया गया था, तो उनकी जगह विभाग के अवर सचिव ने हलफनामा क्यों दाखिल किया. हाई कोर्ट ने सचिव को 15 जुलाई तक व्यक्तिगत…
रांचीः झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने पीएम मोदी के 12 साल के कार्यकाल पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि केंद्र में मोदी की सरकार नहीं बल्कि “भारतीय गबन पार्टी”की सरकार चल रही है. मोदी के सत्ता में आने के बाद से देश में घोटालों और गबन की एक लंबी सीरीज सामने आई है. एक प्रेस कांफ्रेंस में जेएमएम नेता ने कथित तौर पर 24 गबन के मामलों में से कुछ मुख्य बिंदुओं पर चर्चा की. उन्होंने कथित नोटबंदी के माध्यम से करेंसी गबन, पीएसयू गबन, बैंक गबन, समुद्र गबन का उदाहरण देते…
रांचीः राज्य सरकार के आदेश पर झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने झारखंड सचिवालय आशुलिपिक प्रतियोगिता परीक्षा रद्द कर दिया है. सरकार ने पिछले दिनों आयोग को इससे संबंधित विज्ञापन संख्या 24/2024 एवं 25/2024 को वापस लेने का आदेश दिया था. आयोग के परीक्षा नियंत्रक ने कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग के आदेश का जिक्र करते हुए आशुलिपिक प्रतियोगिता परीक्षा से संबंधित अधियाचना को वापस ले लिया है. इस प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से कुल 455 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे. इसके विरुद्ध लगभगग डेढ़ लाख छात्रों ने आवेदन किया था. वे इस परीक्षा की पिछले दो साल…
कोडरमाः झारखंड में कोडरमा जिले में एक नाबालिग लड़की की ऑनर किलिंग के मामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय राकेश चंद्रा की अदालत ने सोमवार को अहम फैसला सुनाया. अदालत ने मृतका के भाई ज्योतिष पांडेय (20) को आजीवन कारावास की सजा सुनाई. साथ ही उस पर 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया. वहीं, साक्ष्य छिपाने में सहयोग करने के दोषी करार पिता मदन पांडेय (70) को तीन वर्ष के कारावास और 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई. ज्योतिष पांडेय मरकच्चो थाना अंतर्गत भगवतीडीह के रहने वाले हैं. उन्हें अपनी बहन की हत्या का…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेशेल्स की तीन दिवसीय राजकीय यात्रा संपन्न कर स्वदेश के लिए रवाना हुए। इस दौरे को पीएम मोदी ने ठोस और महत्वपूर्ण परिणामों से भरपूर बताया है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस सफल यात्रा की झलक दिखाई। एक वीडियो क्लिप पोस्ट करते हुए लिखा, “सेशेल्स की मेरी यात्रा कई ठोस और महत्वपूर्ण परिणामों से भरपूर रही है, जो भारत और सेशेल्स की मित्रता को और अधिक मजबूत बनाएगी.” प्रधानमंत्री मोदी ने बीते 50 साल की नींव को आगामी 50 साल की समृद्धि के लिए अहम माना. उन्होंने आगे लिखा, “मैं पूरे विश्वास के…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us