Author: Fact File

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि बाघ संरक्षण केवल एक प्रजाति की रक्षा करने के बारे में नहीं है, बल्कि वनों, जलक्षेत्रों और समृद्ध जैव विविधता के संरक्षण के बारे में भी है, जो बाघों के आवास का हिस्‍सा है. बाघ संरक्षण में देश की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में बाघ अभ्यारण्यों की संख्या 46 से बढ़कर 58 हो गई है. केंद्रीय मंत्री ने यह भी बताया कि भारत ने 2022 तक वनों में बाघों की आबादी को दोगुना करने के सेंट पीटर्सबर्ग घोषणा के लक्ष्य को सफलतापूर्वक प्राप्‍त कर…

Read More

राजस्थान और हरियाणा के बीच बहुप्रतीक्षित यमुना जल समझौते पर हस्ताक्षर के साथ करीब तीन दशक से लंबित यह परियोजना अब क्रियान्वयन के निर्णायक चरण में पहुंच गई है. लगभग 34,102 करोड़ रुपए की लागत वाली यह महत्वाकांक्षी परियोजना राजस्थान के जल इतिहास में महत्वपूर्ण मील का पत्थर मानी जा रही है। नई दिल्ली में हुआ समझौता नई दिल्ली में हुए समझौते पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए. इस अवसर पर दोनों राज्यों और…

Read More

रांचीः विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने साहिबगंज जिले के बड़हरवा में दस एकड़ जमीन पर कथित अवैध खनन को लेकर सरकार पर हमला बोला है. झारखंड की जल, जंगल और जमीन को लूटने का आरोप लगाते हुए मरांडी ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. खनन को लेकर उन्होंने एक्स पर एक वीडियो जारी कर प्रशासन की मिलीभगत का दावा किया है. साथ ही कहा है कि राज्य सरकार ने लूटने की कसम खा रखी है. निंबू पहाड़ का घोटाला फिर ताजा मरांडी ने कहा है, “साहिबगंज के निंबू पहाड़ में पहले ही 1000 करोड़ रुपये से…

Read More

रांचीः राज्य के नव नियुक्त सूचना आयुक्तों को एक जुलाई को राजभवन में शपथ दिलायी जाएगी. राज्य सरकार ने आधिकारिक रूप से लोक भवन को इसकी जानकारी दी है. एक जुलाई को दिन के 11.30 बजे से लोक भवन के दरबार हॉल में नव नियुक्त चारों सूचना आयुक्तों को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार शपथ दिलाएंगे।. मालूम हो कि पिछले दिनों राज्यपाल द्वारा सूचना आयुक्तों के पैनल पर स्वीकृति दिए जाने के बाद कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग ने नियुक्ति संबंधी अधिसूचना जारी कर दी है. जिन चार सूचना आयुक्तों की नियुक्ति की गई है, उनमें वरिष्ठ पत्रकार और लेखक उनमें…

Read More

गढ़वाः झारखंड के गढ़वा जिले में खरौंधी कस्तूरबा विद्यालय की दो पूर्णकालिक टीचर के साथ दो वार्डन और रसोईया को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है. पिछले शुक्रवार को स्कूल की कम से कम 100 छात्राओं की तबीयत बिगड़ने के बाद उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने जांच बैठायी थी. जांच रिपोर्ट मिलने के बाद उन्होंने यह कार्रवाई की है. इससे पहले शनिवार को उपायुक्त ने स्कूल का जायजा लेने के बाद अस्पताल में इलाजरत छात्राओं से मुलकात कर घटना की जानकारी ली थी. साथ ही 24 घंटे में प्रतिवेदन सौंपने के निर्देश के साथ संयुक्त जांच दल का गठन…

Read More

रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है क् सरकार का लक्ष्य केवल नियुक्तियाँ नहीं, बल्कि ऐसी शिक्षा व्यवस्था तैयार करना है, जहाँ हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आगे बढ़ने का समान अवसर मिले. रांची के खेलगांव में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह को सीएम ने कहा नव नियुक्त शिक्षकों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं. इस अवसर पर उन्होंने 1,042 नवचयनित सहायक शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए. मुख्यमंत्री ने कहा, “यहां नियुक्ति पत्र पाने वाले सभी सहायक आचार्य अपने परिवारों के साथ आए हैं, जिनके चेहरे पर बहुत खुशी है.आपको आने वाली पीढ़ी का भविष्य तय करना…

Read More

रांचीः रांची जिले के अनगड़ थाना क्षेत्र के चन्द्राटोली में सोमवार सुबह कुएं में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत के बाद परिवार में दुखों का पहाड़ा टूट पड़ा है. गांव में शोक है. इस घटना में सुखराम मुंडा (42 वर्ष) और विनोद मुंडा (35 वर्ष) की मौत हो गई. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. पंचायत के कई प्रतिनिधि घटना की जानकारी लेने गांव पहुंचे हैं. जानकारी के अनुसार सुबह में छोटा भाई विनोद मुंडा कुएं से पानी निकालने गया था, इसी दौरान वह अनियंत्रित होकर कुएं में डूब गया. भाई को डूबता देख बड़े…

Read More

रांचीः पलामू जिले के पड़वा प्रखंड के सिक्का गांव में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की 10 दिनों के दौरान हुई मौत से लोग हैरान हैं. रविवार को सरकार के वित्त मंत्री इलाजरत पीड़ित परिवार से मिलने रिम्स पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों को समुचित इलाज के निर्देश भी दिए. इस बीच इलाज के दौरान देर रात कुलदीप महतो के पुत्र नकुल महतो की भी मौत हो गई. यह परिवार में पांचवी मौत है. इससे पहले कुलदीप महतो की पुत्रवधू श्वेता देवी का मौत हो गई थी. रिम्स में क्रिटिकल केयर के डॉक्टरों का कहना है कि लक्षण…

Read More

रांचीः जाली दस्तावेज के आधार पर राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) की जमीन का अतिक्रमण कर अपार्टमेंट बनाने वाले बिल्डर शुभम साबू को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने रविवार को गिरप्तार कर लिया है. . एसीबी की टीम ने लकी कंस्ट्रक्शन के संचालक और बिल्डर शुभम साबू को नेशनल गली स्थित उसके आवास से सुबह हिरासत में लिया था. लंबी पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. शुभम साबू का कांटाटोली-कोकर रोड में रॉयल ओक के नाम से फर्नीचर की दुकान भी है. एसीबी की जांच में यह तथ्य पाया गया है कि रिम्स की जमीन अवैध तरीके से खरीद…

Read More

रांचीः रांची पुलिस ने नामकुम थाना क्षेत्र में दो कार्रवाई के तहत एक अपराधी और एक अफीम तस्कर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने कुटियातु स्थित 89-आर्मी ग्राउंड के पास से शातिर अपराधी मो. खालिद उर्फ खालिद बंगाली उर्फ चूजा को से एक लोडेड देशी कट्टा, दो जिंदा गोली के साथ गिरफ्तार किया है. वह  गढ़ाटोली, गौसनगर का रहने वाला है.  पुलिस के मुताबिक आरोपी आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पहले भी आर्म्स एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं. पूछताछ में उसने 10 जून को सामलौंग स्थित अराफात अपार्टमेंट के पास मो. शमसेर आलम पर हुई गोलीबारी की घटना…

Read More