Author: Fact File
रांचीः बच्चों के लापता होने और चोर गिरोह को पकड़ने की मुहिम में जुटी रांची पुलिस ने 61 दिनों से लापता कन्हैया को कोडरमा के चंदवारा इलाके से सकुशल बरामद कर लिया है. कन्हैया ओरमांझी थाना अंतर्गत शंकर घाट का रहने वाला है. 12 साल का कन्हैया कुमार 22 नवंबर की शाम ओरमांझी से लापता हो गया था. इस बाबत पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. हालांकि कन्हैया को किसी गिरोह ने नहीं गायब किया था. घर के व्यवहार से नाराज होकर पहले वह अपनी नानी घर हाजीपुर चला गया था. वहां से लौटने के दौरान कोडरमा के चंदवारा…
रांचीः भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने कहा कि पार्टी राज्य में होने वाले सभी 48 नगर निकाय चुनावों पर अपने कार्यकर्ताओं की जीत सुनिश्चित करेगी. महाराष्ट्र जैसा परिणाम झारखंड में दोहराया जाएगा. इसके साथ ही उन्होंने दलीय आधार पर ईवीएम से चुनाव कराने की मांग सरकार से की. रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में सांगठनिक बैठक हुई जिसमें आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा हुई. साहू ने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक मर्यादाओं की रक्षा के लिए दलीय आधार पर चुनाव की मांग करती है. साथ ही चुनाव को ईवीएम के माध्यम से कराना सुनिश्चित…
रांचीः मेदिनीनगर नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष पूनम सिंह अपने समर्थकों के साथ सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो गई हैं. रविवार को रांची स्थित झामुमो केंद्रीय कार्यालय मे पार्टी महासचिव विनोद कुमार पाण्डेय ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई और स्वागत किया. विनोद कुमार पाण्डेय जी ने सदस्यता लेनेवालों को पार्टी के नीति सिद्धांतों से अवगत कराया और संगठन को मजबूत बनाने हेतु मार्ग दर्शन किया. साथ ही हेमंत सोरेन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों को दिलाने एवं राज्य के विकास मे अपना अहम योगदान देने हेतु संकल्प दिलाया. इस अवसर पर पलामू जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद…
लातेहारः झारखंड के लातेहार जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ओरसा बंगलादारा घाटी में रविवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई है. जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से झारखंड के महुआडांड़ प्रखंड अंतर्गत लोध गांव लोटा-पानी (शादी समारोह) में शामिल होने आ रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे सात लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में पांच महिलाएं शामिल हैं. जबकि इस घटना में कम से कम 80 लोग घायल हैं. कई घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है. लिहाजा मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है.…
रांचीः झारखंड की राजधानी रांची के मौसीबाड़ी से लापता हुए दो मासूम अंश और अंशिका की बरामदगी के बाद रांची पुलिस ने बच्चा चोर गिरोह का बड़ा पर्दाफाश किया है. रांची के एसएसपी राकेश रंजन ने रविवार की शाम मीडिया से बातचीत में जानकारी दी कि अलग- अलग जगहों पर छापेमारी में 12 बच्चे बरामद किए गए हैं. जबकि बच्चा चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह से जुड़े 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें 5 महिलाएं शामिल हैं. इससे पहले पांच साल के अंश और चार की अंशिका (दोनों भाई-बहन) की ट्रैफिकिंग करने वाले नव खरवार और सोनी कुमारी…
खूंटीः पड़हा राजा सोमा मुंडा की हत्या के विरोध में आदिवासी संगठनों के द्वारा बुलाए गए झारखंड बंद का असर आदिवासी इलाके खूंटी, चाईबासा, गुमला, सरायकेला में असरदार रहा. इधर रांची के भी अलग- अलग जगहों पर बंद समर्थकों और आदिवासी संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों ने सड़क जाम कर दिया. रांची के करमटोली, पिठोरिया, दलादली समेत कई इलाके में बंद समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया. और सड़कों पर टायर जलाकर बाधित कर दिया. उधऱ रांची- जमशेदपुर एनएच पर बुंडू टोल प्लाजा के निकट बंद समर्थकों ने सड़क जाम कर दिया, जिससे दोनों ओर एनएच पर हजारों गाड़ियां जाम में फंस…
रांचीः झारखंड में शराब घोटाला केस में गोवा के कैलेंगुएट थाना क्षेत्र से आठ जनवरी को गिरफ्तार छत्तीसगढ़ का शराब कारोबारी नवीन केडिया जमानत अवधि समाप्त होने के बाद से फरार है. उसकी तलाश में झारखंड एसीबी की टीम शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के दुर्ग में छापेमारी कर रही है. एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने छत्तीसगढ़ पुलिस के सहयोग से दुर्ग के नेहरू नगर स्थित नवीन केडिया के आवास और कुम्हारी स्थित उसकी शराब फैक्ट्री में छापामारी की, लेकिन उसका पता नहीं चला. नवीन केडिया देसी शराब निर्माता कंपनी छत्तीसगढ़ डिस्टिलरी का संचालक है. शराब घोटाला में एसीबी ने उसे…
रांचीः झारखंड उच्च न्यायालय ने ईडी की ओर से दायर एर रिट यचिका पर शुक्रवार को सुनवाई करते हुए कहा है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय पर हाल में की गई पुलिस की छापेमारी प्रथम दृष्टया ‘‘पूर्व नियोजित’’ प्रतीत होती है. हाइकोर्ट ने झारखंड सरकार के पूर्व कर्मचारी संतोष कुमार द्वारा ‘एयरपोर्ट’ थाना में दर्ज कराई गई प्राथमिकी के आधार पर ईडी अधिकारियों के खिलाफ पुलिस जांच पर भी रोक लगा दी है न्यायमूर्ति संजय कुमार द्विवेदी ने प्रवर्तन निदेशालय की ओर से दायर एक रिट याचिका पर सुनवाई करते हुए केंद्रीय एजेंसी को मामले में केंद्रीय गृह सचिव…
रांचीः दावोस दौरे पर गए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शुक्रवार को स्विट्जरलैंड में भारत के राजदूत मृदुल कुमार ने ज्यूरिख में मुलाकात की. इस दौरान मुख्यमंत्री को उन्होंने वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम 2026 के संबंध में विस्तार से जानकारी दी. मुख्यमंत्री सचिवालय के द्वारा जारी प्रेस रिलीज में बताया गया है कि झारखण्ड राज्य के 25 वर्ष पूरे होने के बाद यह पहला आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल है, जो दावोस में आयोजित वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में भाग ले रहा है. दावोस में झारखण्ड की भागीदारी ‘प्रकृति के साथ सामंजस्य में विकास’ विषय पर आधारित है, जो वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के सतत…
रांची: झारखंड में नगर निकाय चुनावो की तैयारियां तेज हुई हैं. शुक्रवार को रांची स्थित निर्वाचन आयोग कार्यालय में राज्य निर्वाचन आयुक्त अलका तिवारी ने सभी 48 निकायों के निर्वाची और सह निर्वाची पदाधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की जानकारी ली. इसके साथ ही निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव के लिए कई निर्देश दिए. निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि चुनाव की घोषणा होते ही निर्वाची पदाधिकारी और सह निर्वाचन प्रभारी की भूमिका अहम हो जाती है. नामांकन को लेकर प्रत्याशियों के द्वारा भरे जाने वाले फॉर्म और चुनाव चिन्ह आवंटन के समय निर्वाचन पदाधिकारी को सतर्कता बरतने के साथ हर…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us