Author: Fact File

रांचीः झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के बेटे कृष का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो पर प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है. वीडियो में मंत्री के पुत्र कृष चलती हुई महिंद्रा XUV कार के सनरूफ से बाहर निकलकर अपना स्टाइल नुमाइश करते दिख रहे हैं. उनकी आंखों पर सन ग्लास भी है. कृष के साथ गाड़ियों का काफिला भी चलता दिख रहा है. सोशल मीडिया के एक्स अकाउंट पर एक य़ूजर ने इस वीडियों को साझा करते हुए लिखा है, यह हरकत मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 के तहत…

Read More

चाईबासाः झारखंड में नक्सल प्रभावित चाईबासा के सारंडा जंगल में नक्सलियों के विस्फोट में सीआरपीएफ 60वीं बटालियन के हेड कॉन्स्टेबल महेंद्र लश्कर की मौत हो गई है. शुक्रवार शाम को हुए आईईडी विस्फोट में महेंद्र लश्कर गंभीर रूप से घायल हो गए थे. उन्हें इलाज के लिए राउरकेला ले जाया गया था. इलाज के दौरान शनिवार को उन्होंने खिरी सांस ली.. झारखंड पुलिस मुख्यालय ने उनके शहीद होने की पुष्टि की है. 133 बटालियन मुख्यालय साआरपीएऱ धुर्वा, रांची में शहीद का पार्थिव शरीर लाया जाएगा, जहां उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी. महेंद्र लश्कर असम के रहने वाले थे. यह विस्फोट…

Read More

रांचीः 40वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पहले दिन दिन बालक अंडर 20 आयु वर्ग में रांची के पार्थ सिंह ने 10.52 सेकेंड के साथ स्वर्ण पदक जीतने का गौरव हासिल किया है. इसके साथ ही वे देश के सबसे तेज धावक बने हैं. पार्थ के अलावा झारखंड के कई अन्य एथलीटों ने भी प्रतियोगिता में अच्छी शुरुआत की है. एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया नई दिल्ली और ओडिशा एथलेटिक्स संघ द्वारा 10 से 14 अक्टूबर तक कलिंगा स्टेडियम भुवनेश्वर में इस चैपियनशिप आयोजन किया जा रहा है. पार्थ की इस उपलब्धि पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, खेल सचिव मनोज…

Read More

हजारीबागः एंटी करप्शन ब्यूरो हजारीबाग की टीम ने दारू अंचल के राजस्व कर्मचारी ज्ञानी राम को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. हजारीबाग जिले के दारू थाना क्षेत्र के मेढ़कुरी कला गांव निवासी हिरामन प्रजापति ने आवेदन देकर राजस्व कर्मचारी के विरुद्ध जांच एजेंसी में शिकायत की थी. दाखिल खारिज के एक मामले में कर्मचारी ने दस हजार रुपये घूस की मांग की थी. हिरामन प्रजापति ने एसीबी को दिए गए आवेदन में उल्लेख किया था पत्नी दुर्गा देवी के नाम उन्होंने दाखिल-खारिज का आवेदन दारू अंचल कार्यालय में दिया था. उनका आरोप था कि दाखिल-खारिज के आवेदन को स्वीकृत…

Read More

हरियाणा में भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी वाई पूरन कुमार की कथित आत्महत्या के मामले में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने दलितों का मुद्दा उठाते हुए भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है. प्रियंका गांधी ने कहा, “जातीय प्रताड़ना से परेशान होकर हरियाणा के आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार जी की आत्महत्या से पूरा देश स्तब्ध है. देश भर में दलितों के ख़िलाफ़ जिस तरह अन्याय, अत्याचार और हिंसा का सिलसिला चल रहा है, वह भयावह है.” उन्होंने रायबरेली में ‘दलित युवक की हत्या’ और भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस बीआर गवई पर हमले का ज़िक्र भी किया. प्रियंका गांधी…

Read More

रांचीः झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल राजेंद्र आर्युविज्ञान संस्थान (रिम्स) में किसी मरीज की मौत होने पर परिजनों को सहायता के तौर पर सरकार यूपीआई के माध्यम से पांच हजार रुपये की सहायता देगी. साथ ही शव को घर पहुंचाने के लिए मोक्ष वाहन की सुविधा भी मुहैया करायी जायेगी. यह सुविधा झारखंड के अंदर ही मिलेगी. गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी की अध्यक्षता में हुआ शासी निकाय की बैठक में इस प्रस्ताव पर मंजूरी प्रदान की गई है. टॉपर नीट की कोचिंग देंगे एक अन्य महत्वपूर्ण प्रस्ताव के तहत रिम्स के MBBS प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के…

Read More

रांचीः झारखंड की राजधानी रांची के निकट राहुल दुबे गैंग के साथ शुक्रवार की अहले सुबह हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इस मुठभेड़ मे दो अपराधियों को गोली लगी है, जिनका इलाज चल रहा है. मुठभेड़ के बाद तलाशी में पुलिस ने आठ देशी पिस्टल, एक बोलोरो गाड़ी, बाइक, 42 जिंदा गोलियां, पांच मोबाइल फोन समेत अन्य सामान बरामद किया है. रांची के एसएसपी राकेश रंजन ने मीडिया से बातचीत में जानकारी दी है कि उन्हें देर रात करीब एक बजे सूचना मिली थी कि राहुल दुबे गिरोह के कुछ सक्रिय अपराधी भारी…

Read More

रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन को सुप्रीम कोर्ट ने शर्तों के साथ जमानत की सुविधा प्रदान की है. जमीन घोटाले से जुड़े मनी लाउंड्रिंग के मामले में प्रवतर्न निदेशालय (ईडी) ने उन्हें 4 मई 2023 को गिरफ्तार किया था. तब से वे न्यायिक हिरासत में हैं. सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर निकलने का रास्ता साफ हो गया है. इससे पहले प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट कोर्ट (पीएमएलए कोर्ट) और झारखंड हाईकोर्ट ने छवि रंजन की जमानत याचिका खारिज कर दी थी. छवि रंजन को जमानत की सुविधा प्रदान करने के साथ उच्चतम न्यायालय ने…

Read More

नई दिल्लीः उच्चतम न्यायालय ने झारखंड सरकार को सरंडा को वन जीव अभयारण्य (सेंक्चुरी) अधिसूचित करने के मामले में राहत देते हुए 31,468.25 हेक्टेयर भूमि को आधिकारिक रूप से अधिसूचित करने की अनुमति दी है. अदालत ने यह भी निर्देश दिया कि सेल (SAIL) और वैध खनन लीज़ को संरक्षित क्षेत्र के प्रभाव क्षेत्र के बाहर रखा जाना चाहिए. इसके अतिरिक्त, सरकार को एक सप्ताह के भीतर संबंधित हलफनामा दाखिल करने को कहा गया है. यह आदेश मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई और न्यायमूर्ति के. विनोद चंद्रन ने पारित किया. सुनवाई के दौरान, कोर्ट ने एनजीटी के आदेश की तुलना में…

Read More

रांचीः भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को बीजेपी और घटक दलों के नेताओं की बैठक हुई. इस बैठक में घाटशिला उपचुनाव को लेकर चर्चा की गई. साथ ही एक साथ चलने की सहमति भी. बीजेपी ही घाटशिला में चुनाव लड़ेगी. हालांकि अभी आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा नहीं की गई है. बैठक के बाद संयुक्त प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि घाटशिला उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित है. विधानसभा क्षेत्र की जनता हेमंत सरकार की वादा खिलाफी से तंग आ चुकी है. पिछले 6 वर्षों में राज्य का विकास…

Read More