Author: Fact File

रामगढ़ः रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर लारी गांव के निकट गुरुवार की देर रात एक ट्रक और पिकअप वाहन के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में पिकअप पर सवार सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए. घायल को उपचार के लिए पहले रामगढ़ सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार सभी ताशा पार्टी के सदस्य थे और मुहर्रम पर्व में कार्यक्रम संपन्न करने के बाद गांव लौट…

Read More

रांचीः रांची के डोरंडा स्थित जैप वन परिसर में गुरुवार को बुनियादी प्रशिक्षुओं के लिए लिए पारण परेड समारोह-2026 का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में नव प्रशिक्षित चार डीएसपी व 336 जवानों ने पद व गोपनीयता की शपथ ली. इनमें महिला प्रशिक्षु सिपाहियों की संख्या 81 व पुरुष सिपाहियों की संख्या 255 थी. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सभी 340 पुलिस अधिकारियों-जवानों का हौसला बढ़ाया. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पुलिस बल के साथ मजबूती से खड़ी है. बल में महिलाओं की भागीदारी हर्ष का विषय है. सबने 30 हफ्ते…

Read More

झारखंड ने ऊर्जा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है. पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल) की 800 मेगावाट क्षमता वाली दूसरी इकाई का वाणिज्यिक संचालन बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात से शुरू हो गया. इससे झारखंड को अतिरिक्त 680 मेगावाट बिजली मिलेगी. इसके साथ ही झारखंड बिजली उत्पादन और उपलब्धता के मामले में न केवल आत्मनिर्भर बना है, बल्कि अधिशेष (सरप्लस) बिजली वाले राज्यों की श्रेणी में भी शामिल हो गया है. पीवीयूएनएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) एके सहगल ने यूनिट 2 के कमर्शियल ऑपरेशन (COD) की सफल घोषणा के साथ प्रसन्नता जाहिर की है. उन्होंने कहा है…

Read More

रांचीः झारखंड कांग्रेस ने पार्टी नेता और पूर्व मंत्री योगेंद्र साव का पार्टी से निष्कासन को रद्द कर दिया है. नए निर्णय के तहत अब योगेंद्र साव पार्टी में बने रहेंगे. इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है. पिछले मार्च महीने में योगेंद्र साव को पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में तीन वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया था. योगेंद्र साव बड़कागांव से विधायक रहे हैं. साथ ही बड़कागांव से विधायक रहीं और अभी कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव अंबा प्रसाद के पिता हैं. पार्टी से निकाले जाने के बाद योगेंद्र साव और अंबा…

Read More

बेंगलुरु दक्षिण सीट से जाने-माने सांसद और भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या से गुरुवार को बेंगलुरू में अबुआ अधिकार मंच के संस्थापक वेदांत कौस्तव ने बेंगलुरू में मुलाकात की. इस दौरान वेदांत ने सांसद तेजस्वी सूर्य को भारत के पहले स्वतंत्रता संग्राम के शहीद सीधो कान्हो पर एक लिखी गई पुस्तक भेंट की. वेदांत ने तेजस्वी सूर्या से वर्तमान राजनीति में युवाओं की भागीदारी पर चर्चा की. साथ ही विकसित भारत के संकल्पों को साकार करने में सामूहिक जिम्मेदारियों पर भी मार्ग दर्शन प्राप्त किया. साथ ही झारखंड आंदोलन और झारखंड से जुड़े स्वतंत्रता सेनानियों…

Read More

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आचार संहिता उल्लंघन के मामले में झारखंड उच्च न्यायालय से राहत मिली है. उच्च न्यायालय ने सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना में वर्ष 2014 में दर्ज आचार संहिता उल्लंघन से संबंधित प्राथमिकी को निरस्त कर दिया है. अदालत के इस फैसले के साथ ही करीब एक दशक पुराना मामला समाप्त हो गया है. मामले की सुनवाई झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति अनिल कुमार चौधरी की अदालत में हुई. मुख्यमंत्री की ओर से अधिवक्ता दीपांकर ने पक्ष रखा. सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने प्राथमिकी संख्या 418/2014 को निरस्त करने का…

Read More

रांचीः झारखंड भाजपा ने संगठनात्मक मजबूती एवं विस्तार के लिए जिलावार 24 घंटे प्रवास कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की है. प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देश पर भाजपा द्वारा 26 जून से लेकर 30 जून तक राज्य के सभी संगठनात्मक जिलों में पार्टी पदाधिकारियों के 24 घंटे के प्रवास का कार्यक्रम बनाया गया है. इस दौरान पदाधिकारी पार्टी के कार्यकर्ता के घर भोजन करेंगे और रात्रि विश्राम पार्टी कार्यालय में करेंगे. जिलों में प्रवास कार्यक्रम के लिए पार्टी के विभिन्न पदाधिकारियों को अलग-अलग जिलों में जाने की सूची जारी की गई है. इन पदाधिकारियों को मिली जिम्मेवारी जिन पदाधिकारियों…

Read More

रांचीः झारखंड प्रदेश बीजेपी के प्रवक्ता संजीप वर्मा ने राज्य की प्रतिष्ठित बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान, बीआईटी मेसरा में झारखंड के विद्यार्थियों के लिए वर्षों से लागू स्थानीय कोटा व्यवस्था समाप्त होने पर सरकार को जिम्मेदार ठहराया है. इसके साथ ही उन्होंने उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री से इस्तीफे का मांग की है. उन्होंने कहा है कि सरकार सारी परिस्थितियों से वाकिफ रहने के बाद भी झारखंड के छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ किया है. इसके कारण राज्य के लगभग 650 छात्रों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा है, जिन्हें पहले स्थानीय कोटा का लाभ मिलता था. उन्होंने कहा कि बीआईटी…

Read More

रांचीः झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के निदेशक डॉ राजकुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. रिम्स सर्जरी विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ डीके को रिम्स का नया प्रभारी निदेशक नियुक्त किया गया है. शासी निकाय परिषद और विभागीय मंत्री की मंजूरी के बाद डॉ राजकुमार के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया गया है. इस बाबत स्वास्थ्य विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है. इससे पहले बुधवार को रिस्म में सीआइडी का छापा पड़ा था. सीआईडी की टीम ने रिम्स में दाखिला के साथ टेंडर में हुई गड़बड़ियों के बाद छापा मारा…

Read More

रांचीः कांग्रेस नेता और राज्यसभा सदस्य इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा है कि पिछले कुछ वर्षों में लगातार सामने आए पेपर लीक और परीक्षाओं में अनियमितताओं ने छात्रों का भरोसा तोड़ा है. इसके साथ ही उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की है. नेतृत्व के निर्देश पर रांची पहुंचे कांग्रेस नेता ने एक प्रेस क्रांफ्रेंस में कहा कि राहुल गांधी ने कोटा से इस अभियान की शुरुआत की थी. इसी सिलसिले में मैं रांची आया हूं. और यहीं के छात्र सार्थक ने इस सरकार को आईना दिखाया था. उन्होंने कहा कि 10…

Read More