Author: Fact File
रांचीः हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने सोमवार को रांची प्रेस क्लब में आयोजित संवाद कार्यक्रम में “राजनीति और मीडिया” विषय पर पत्रकारों से विचार साझा करते हुए कहा कि यदि तथ्य मजबूत हों, तो उन्हें प्रकाशित-प्रसारित करने से डरना नहीं चाहिए, लेकिन जबरन मसाला डालकर किसी के चरित्र पर हमला करना उचित नहीं है. शिवप्रताप शुक्ला ने कहा कि पत्रकारिता अब मूलतः नौकरी बनकर रह गई है. पत्रकारों पर खबरों के साथ-साथ विज्ञापनों का दबाव रहता है, जिसके कारण उन्हें राजनेताओं और नौकरशाही से संबंध बनाए रखने की मजबूरी होती है. इसका सीधा असर खबरों की गुणवत्ता पर…
रांचीः झारखंड की राजधानी रांची के धुर्वा इलाके में मौसीबाड़ी के पास से दो लापता मासूम बच्चों की तलाश में पुलिस ने 20 राज्यों में 439 जिलों के एनजीओ के कार्यकत्ताओं एवं चाइल्ड वेलफेयर एक्टिविस्ट के साथ मिलकर बच्चों की सकुशल बरामदगी हेतु व्यापक स्तर पर अभियान शुरु करेगी. सोमवार को राज्य के अपर महानिदेशक और रांची के आईजी मनोज कौशिक ने रांची एसएसपी के कार्यालय में अब तक पुलिस की जांच की समीक्षा की. इस बैठक में रांची के एसएसपी, सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी, ट्रैफिक एसपी समेत पुलिस के कई अधिकारी मौजूद थे. रांची पुलिस ने एक रिलीज जारी…
रांचीः झारखण्ड की मेगालिथ संस्कृति को वैश्विक मंच पर स्थापित किए जाने की तैयारी है. मुख्यमंत्री दावोस और लंदन के दौरे पर जा रहे हैं. दावोस में होने वाले सम्मेलन में सिर्फ झारखण्ड की औद्योगिक क्षमता से दुनिया को अवगत कराने एवं शिक्षा के उन्नयन के लिए चर्चा नहीं करेंगे. वे झारखंड की मेगालीथ संस्कृति को भी वैश्विक मंच पर उठायेंगे. सरकार चाहती है कि दुनिया इस बात से भी अवगत हो सके कि झारखण्ड राज्य में सिंहभूम क्षेत्र है, जहां वैज्ञानिकों के अनुसार पृथ्वी की वह पहली जमीन थी, जो समुद्र से ऊपर उठी थी. एक ओर यहां के…
रांचीः केंद्रीय ऊर्जा, आवास और शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार ने कांग्रेस की सरकार से ज्यादा रूपये मनरेगा में खर्च किए,लेकिन डिजिटल टैगिंग नहीं होने के कारण गबन जारी रहा. झारखंड, पश्चिम बंगाल,पंजाब जैसे राज्यों की ऑडिट रिपोर्ट ने बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार उजागर किए हैं. अब वी बी जी राम जी, अधिनियम 2025 ग्रामीण रोजगार को सतत विकास का साधन बनाने वाला है. और आवश्यकता आधारित योजनाओं पर केंद्रित भी. सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में विकसित भारत रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) को लेकर प्रदेश स्तरीय कार्यशाला आयोजित…
रांचीः झारखंड प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के 21 सदस्यों का चुनाव 13-14 जनवरी को किया जायेगा. चुनाव को लेकर पार्टी में हलचल है. प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए कई नामों को लेकर अटकलें हैं, पर बीजेपी के गलियारे से सूचनाओं के मुताबिक वर्तमान कार्यकारी अध्यक्ष आदित्यह साहू का प्रदेश अध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है. यह चुनाव प्रदेश भाजपा कार्यालय में कराया जायेगा. पूरी चुनाव प्रक्रिया नवनियुक्त राज्य निर्वाचन अधिकारी और केंद्रीय कैबिनेट मंत्री जुएल उरांव की निगरानी में होगी. बीजेपी आलाकमान ने उन्हें चुनाव संपन्न कराने की जिम्मेदारी सौंपी है. जुएल उरांव सोमवार को…
पेसा पर मंथन,आदिवासी अगुआ बोले-‘नियमावली में पंचायत राज व्यवस्था और जिला प्रशासन को गैर जरूरी महत्व’
रांचीः झारखंड सरकार द्वारा पेसा की नियमावली अधिसूचित किए जाने के बाद आदिवासी संगठनों की बैठकें और चर्चा का दौर शुरू है. पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था के अगुआ पेसा की नियमावली पर आपत्ति जाहिर करते हुए इसमें आवश्यक और तत्काल सुधार पर जोर दे रहे हैं. स्वशासन व्यवस्था के प्रतिनिधियों का कहना है कि नियमावली में पंचायत राज व्यवस्था और जिला प्रशासन को गैर जरूरी महत्व दिए गए हैं. यह ग्राम सभा की शक्तियों को कमजोर करने की कोशिश है. रविवार, 11 दिसंबर को ‘परगना बाबा माझी बाबा’ एवं समाज के प्रतिनिधियों की देश परगना बाबा बैजू मुर्मू के अध्यक्षता में…
रांची: झारखंड की राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र से दो जनवरी को लापता हुए मासूम भाई-बहन अंश कुमार और अंशिका कुमारी की तलाश में रांची पुलिस ने तफ्तीश के साथ सभी प्रयास तेज किए हैं. वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने आम जनता से मदद की अपील की है. साथ ही, बच्चों के संबंध में पुख्ता सूचना देने वाले व्यक्ति को दो- दो लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई है. पहले इनाम की राशि 50-50 हजार रुपये थी. इसे बढ़ाकर दो-दो लाख रुपये किए गए हैं. पुलिस लगातार इस बाबत अखबारों में इश्तेहार जारी कर रही है. पुलिस…
गढ़वाः झारखंड के गढ़वा जिले में सोमवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. यह हादसा सदर थाना क्षेत्र के बेलचंपा गांव के पास हुआ. जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार में जाती एक स्कॉर्पियो को एक अज्ञात ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर जोरदार थी. इससे स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक मकान में जा घुसी. मृतकों की पहचान नरेंद्र कुमार, जितेंद्र पासवान, बादल पासवान और विक्की पासवान के रूप में हुई है. सभी मृतक आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं. मृतकों में से दो पाण्डु थाना क्षेत्र…
रांचीः रांची के धुर्वा स्थित मौसीबाड़ी इलाके से दो जनवरी को लापता हुए मासूम भाई-बहन अंश और अंशिका की सकुशल बरामदगी की मांग को लेकर रविवार को आहूत धुर्वा बंद असरदार रहा. धुर्वा और एचइसी इलाके में स्वतः स्फूर्त बंद देखने को मिला. दुकानें नहीं खुली. ऑटो भी नहीं चले. धुर्वा के स्थानीय लोग दोनों बच्चों की बारमदगी के लिए लगातार आंदोलन कर रहे हैं. जगन्नाथपुर चौक से लेकर सेक्टर-2 मार्केट, सेक्टर-3 मार्केट, धुर्वा बस स्टैंड, शर्मा मार्केट, जेपी मार्केट और यहां तक कि साप्ताहिक सेक्टर-2 का रविवार बाजार भी पूरी तरह से बंद रहा इधर झारखंड में 40 पुलिसकर्मियों…
रांचीः रांची पुलिस ने अवैध हथियारों की खरीद- बिक्री करने वाले पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से कई कट्टा, पिस्टम और कारतूल बरामद किए गए हैं. रांची के सिटी एसपी ने मीडिया को बता है कि वरीय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि हिन्दपीढ़ी थाना क्षेत्र के बड़ी मस्जिद लेन रोड में कुछ अपराधकर्मी अवैध हथियार का खरीद-बिकी करने वाले हैं. उक्त सूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक नगर, राँची के मॉनिटरिंग में पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली एवं सदर के नेतृत्व में एक छापामारी टीम गठित की गई. दिन के करीब डेढ़ बजे बड़ी मस्जिद लेन…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us