Author: Fact File

धनबाद:  धनबाद में रिंग रोड निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण और मुआवजे से जुड़े मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने कम से कम 17 लोगों को हिरासत में लिया है. इनमें कुछ सरकारी अधिकारी, कर्मचारी भी है. इससे पहले एसीबी की अलग-अलग टीम ने धनबाद समेत अन्य जिलों में एक साथ छापेमारी की है. खबरों के मुताबिक धनबाद के अलावा रांची, दुमका, गिरिडीह और देवघर में छापेमारी की गई. छापे और हिरासत के बाबत अभी आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ जारी है. जानकारी के मुताबिक पूछताछ के…

Read More

रांचीः जस्टिस महेश शरदचंद्र सोनक ने शुक्रवार को झारखंड हाइकोर्ट के नये चीफ जस्टिस के तौर पर पद की शपथ ली. लोकभवन में आयोजित एक कार्यक्रम में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उन्हें पद की शपथ दिलाई. इस मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राज्य सरकार के मंत्री, झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश एवं न्यायिक व प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे. सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने पिछले महीने जस्टिस सोनक के नाम के लिए झारखंड हाई कोर्ट के नए चीफ जस्टिस के लिए सिफारिश की थी. वे बॉम्बे हाई कोर्ट के जस्टिस रह चुके हैं और गोवा…

Read More

खूंटीः पड़हा राजा और अखिल भारतीय झारखंड पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष सोमा मुंडा की हत्या में गुरुवार को खूंटी बंद है. बंद का शहरी और ग्रामीण इलाकों में व्यापक असर देखने को मिल रहा है. आदिवासी संगठनों के लोग जुलूस की शक्ल में जगह-जगह सड़कों पर उतरे हैं. कई जगह सड़क जाम कर दिया गया है. आदिवासी समन्वय समिति के आह्वान पर बुलाए गए बंद के दौरान समथर्कों ने मुरहू में बाइक रैली निकाल कर आक्रोश प्रकट किया है. सभी समर्थकों के हाथों मं लाठी लेकर निकले हैं. सोमा मुंडा के समर्थक अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग कर रहे…

Read More

खूंटी: एदेल संगा पड़हा के राजा एवं चलागी हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक सोमा मुंडा की अज्ञात अपराधकर्मियों ने गोली मार कर हत्या कर दी। बुधवार की शाम बाइक पर वे अपनी पत्नी के साथ खूंटी से जमुआदाग के रास्ते चलागी गांव लौट रहे थे. उनकी पत्नी पीछे बैठी थीं. सोमा मुंडा के जमुआदाग तालाब के पास पहुंचने पर पीछे से एक बाईक पर सवार दो लोग आए और ओवरटेक करते हुए दो राउंड गोली चला दी. एक गोली सोमा मुंडा के सीने में लगी. गोली लगने के बाद उन्होंने बाईक रोककर खूंटी की ओर मुड़ने की कोशिश की, लेकिन तब…

Read More

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड से 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल दावोस में आयोजित विश्व आर्थिक मंच (वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम) की वार्षिक बैठक में भाग लेगा. यह पहला अवसर होगा जब झारखंड का प्रतिनिधिमंडल वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम जैसे वैश्विक मंच पर भाग लेगा. इस सम्मेलन में विश्व के प्रमुख निवेशक, उद्योगपति एवं गणमान्य व्यक्तियों की सहभागिता होगी. मुख्यमंत्री के नेतृत्व में 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल 18 से 26 जनवरी 2026 तक दौरे पर रहेगा. गौरतलब है कि स्विट्जरलैंड का स्की रिजॉर्ट शहर दावोस, 19 से 24 जनवरी 2026 तक विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक की मेजबानी करेगा.…

Read More

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने 28 प्रतियोगी परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया है. संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 (14वीं और 15 वीं) आठ मार्च को होगी, जिसका परिणाम अप्रैल में आ सकता है. जबकि मुख्य परीक्षा दो से चार मई तक संभावित है. आयोग ने जून तक की विभिन्न परीक्षाओं की संभावित तिथियां घोषित की हैं, जिससे हजारों पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ होगा. कैलेंडर के मुताबिक झारखंड पात्रता परीक्षा (JET) 29 मार्च को होगी. आयोग ने जून तक की विभिन्न परीक्षाओं की संभावित तिथियां घोषित की हैं, जिससे हजारों पदों पर नियुक्तियों का रास्ता साफ होगा. पूर्व…

Read More

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि मनरेगा की आत्मा से छेड़छाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा. मंगलवार को जाने-माने अर्थशास्त्री और मनरेगा में पारदर्शिता तथा योजनाओं के सही क्रियान्वयन, मजदूरों के हक अधिकार को लेकर अभियान चलाने वाले ज्यां द्रेज़ और नरेगा वॉच के जेम्स हेरेंज ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर मनरेगा की जगह जी राम जी अधिनयिम के बारे में जानकारी दी. साथ ही चिंता जाहिर किया कि इस नए अधिनियम से मजदूरों का हित नहीं होगा. मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के अपने अकाउंट एक्स पर इस मुलाकात की जानकारी साझा करते हुए कहा है, “प्रख्यात…

Read More

रांचीः झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने रांची स्थित दीपाटोली युद्ध स्मारक (झारखंड वार मेमोरियल) को एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही उन्होंने परमवीर चक्र से सम्मानित शहीद लांस नायक अलबर्ट एक्का के गुमला स्थित पैतृक ग्राम जारी को आदर्श ग्राम के रूप में विकसित किए जाने पर जोर दिए हैं. राज्यपाल शीघ्र जारी गांव का भ्रमण भी करेंगे. मंगलवार को लोक भवन में सैनिक कल्याण निदेशालय की 17वीं प्रबंध कमिटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि राज्य के कितने अग्निवीर सेवा से वापस आए हैं,…

Read More

रांचीः मौसीबाड़ी मलारकोचा निवासी सुनील यादव के दो बच्चों के गुम होने के बाद से अब तक उनका सुराग नहीं मिला है. पुलिस ने छानबीन के लिए विशेष टीम गठित की है. बच्चों के सुकुशल बरामदगी की मांग को लेकर मंगलवार को स्थानीय लोगों ने राजद नेता कैलाश यादव के नेतृत्व में धुर्वा शहीद मैदान स्थित शेख भिखारी चौक पर धरना दिया. मंगलवार को ही रांची के एसएसपी राकेश रंजन और ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर मौसीबाड़ी इलाके पहुंचे और गुम बच्चों के परिजन तथा स्थानीय लोगों से जानकारी ली. इसके साथ ही जांच टीम को आवश्यक निर्देश दिए. इधर धरना…

Read More

रांचीः भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि मनरेगा की योजनाओं के केंद्र में करप्शन था. उसे हटाने के लिए ही जी राम जी लाया गया है. जी राम जी महात्मा गांधी के सपनों को साकार करेगा. जी राम जी का विरोध कर रही कांग्रेस पर पलटवार करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी खुद कन्फ्यूज है , हताश और निराश है. इसलिए जी राम जी योजना को लेकर जनता को दिग्भ्रमित कर रही है. पार्टी कार्यालय में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में मरांडी ने कहा कि जब मनरेगा में फर्जीवाड़ा,भ्रष्टाचार चरम…

Read More