Author: Fact File

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन ने शानदार जीत दर्ज करते हुए 17 में से 16 सीटें जीत ली है. हालांकि, नासिक में निर्दलीय प्रत्याशी ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के शिवसेना गुट को हरा दिया. द्विवार्षिक चुनावों का सोमवार को मतगणना के साथ समापन हुआ, जिसमें भारतीय जनता पार्टी ने गठबंधन की शानदार जीत का नेतृत्व किया जबकि विपक्षी महाविकास अघाड़ी (एमवीए) को स्थानीय निर्वाचन क्षेत्रों में हार का सामना करना पड़ा. 18 जून को 11 सीटों पर मतदान से पहले ही महायुति गठबंधन ने छह सीटें निर्विरोध जीत ली थीं। सोमवार को अंतिम घोषणा के साथ ही…

Read More

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि आज भारत दुनिया को अनोखे और बेजोड़ आर्थिक अवसर प्रदान कर रहा है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत खुद को एक भरोसेमंद वैश्विक आर्थिक साझेदार के रूप में स्थापित कर रहा है. ‘रिपब्लिक समिट 2026’ को संबोधित करते हुए गोयल ने कहा कि वैश्विक आपूर्ति शृंखलाओं (ग्लोबल सप्लाई चेन) में भारत की बढ़ती भूमिका और देश-हित को प्राथमिकता देने वाली व्यापार नीतियों ने भारत को दुनिया भर के कारोबारों के लिए एक आकर्षक गंतव्य बना दिया है. उन्होंने कहा, “भारत वैश्विक आपूर्ति शृंखलाओं…

Read More

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को रबी मौसम के दौरान मार्च में आई आंधी-तूफान, असामयिक बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को बड़ी राहत देते हुए कृषि इनपुट अनुदान योजना के तहत 3.96 लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से 200 करोड़ रुपये से अधिक की अनुदान राशि हस्तांतरित की. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ऑनलाइन माध्यम से यह राशि किसानों के खातों में भेजी. इस अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण किसानों को लगातार प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनकी फसलों को भारी…

Read More

रांचीः दिल्ली पब्लिक स्कूल रांची की होनहार छात्रा अवनी केजरीवाल ने सीबीएसई 12वीं के कॉमर्स में पूरे 500 अंक लाकर देश की टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है. पुनर्मूल्यांकन में अवनी ने अंग्रेजी कोर, अकाउंटेंसी, बिजनेस स्टडीज, इकोनॉमिक्स और एप्लाइड मैथेमेटिक्स में 100-100 अंक हासिल किए हैं. अवनी की इस शानदार सफलता पर स्कूल के शिक्षकों तथा घर के लोगों ने बधाई और शुभकामनाएं दी है. अवनी का यह प्रदर्शन इसलिए भी देश के लिए मिसाल बन गया है, क्योंकि बोर्ड परीक्षा में पूरा स्कोर लाना बेहद महत्वपूर्ण है. अवनी के पिता मितेश केजरीवाल खाद्य तेल के व्यवसाय से…

Read More

रांचीः रांची के चुटिया थाना आंतर्गत निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय में पेट्रोल बम से हमला मामले में एटीएस की जांच जारी है. इसी सिलसिले में एटीएस की टीम सोमवार को आरएसएस के कार्यालय में पहुंची. आसपास का जायजा लिया और संघ के पदाधिकारियों से भी पूछताछ की. साथ ही घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया. अधिकारियों ने घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों, तकनीकी जानकारियों और गिरफ्तार आरोपियों से मिले इनपुट के आधार पर जांच का दायरा बढ़ाया है. जांच को वैज्ञानिक और तकनीकी दिशा देने के लिए एटीएस ने डिजिटल फॉरेंसिक विशेषज्ञों की मदद ली है. साथ…

Read More

धनबादः करीब दो दशक पुराने और चर्चित धनबाद के एसबीआई की मुख्य शाखा में हुए करोड़ों के घोटाले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने दो भगोड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है. खबरों के मुताबिक रविवार को चलाए गए समन्वित अभियान में सीबीआई ने बृजभूषण प्रसाद को महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के कोपरगांव से तथा करतार सिंह को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से गिरफ्तार कर लिया. करीब 20 वर्षों की फरारी के बाद हुई इन गिरफ्तारियों को सीबीआई एसीबी की अहम कार्रवाई बताई जा रही है. दोनों आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सक्षम…

Read More

रांचीः झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल राजेंद्र आर्युविज्ञान संस्थान (रिम्स) में मरीजों को परोसे गिए भोजन खाने के बाद बीस लोगों की तबीयत बिगड़ने के मामले में गहन जांच शुरू कर दी गई है. रिम्स प्रबंधन के द्वारा जारी बयान में बताया गया है कि प्रारंभिक जाँच में ज्यादातर अटेंडेंट (कुल 18) एवं 2 मरीजों में मुख्य रूप से उल्टी एवं दस्त के लक्षण पाए गए. वर्तमान में सभी की स्थिति स्थिर है तथा उपचार के उपरांत स्वास्थ्य में निरंतर सुधार हो रहा है. गौरतलब है कि शनिवार की रात मरीजों को रिम्स के किचन में बने भोजन में…

Read More

रांचीः परिसीमन के मुद्दे पर आदिवासी संगठनों की सक्रियता बढ़ गई है. बैठकों, मंथन और ड्राफ्ट तैयार करने का सिलसिला तेज है. आदिवासी संगठन इस बात को लेकर गोलबंदी के दायरे को बढ़ाना चाहते हैं कि परिसीमन में आदिवासियों के लिए सुरक्षित सीटें किसी हाल में कम नहीं हो. इसी सिलसिले में रविवार को प्रेस क्लब में परिसीमन का आदिवासी पर प्रभाव व संभावित समाधान को लेकर परिचर्चा आयोजित की गयी. दो अगस्त को राज्य में परिसीमन के खिलाफ आदिवासियों का महाजुटान होगा. इसमें राज्य भर से आदिवासी संगठन के कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे. परिचर्चा में हिस्सा लेते हुए कांग्रेस नेता…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कोलकाता की रेड रोड से 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया. यहां पर उन्होंने हज़ारों लोगों के साथ योग किया. पीएम मोदी ने कहा कि योग हमारे शरीर को फ़्लेक्सिबल बनाने में मदद करता है और हमारे एनर्जी लेवल को हाई रखता है. योग कार्यक्रम के पहले पीएम ने अपने संबोधन में कहा, “योग इंसान को लगातार आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है. हमारा लक्ष्य होना चाहिए कि 40 साल की उम्र में हम 20 साल की उम्र से भी ज़्यादा फ़्लेक्सिबल हों. 50 साल की उम्र में हम 30 साल की उम्र से भी ज़्यादा…

Read More

रांची। आदिवासी छात्र संघ के केंद्रीय अध्यक्ष सुशील उरांव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने लोकभवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात कर आदिवासियों की चिंता और मांग से उन्हें अवगत कराया. संघ न वर्ष 2027 में प्रस्तावित परिसीमन, अनुसूचित जनजातियों के राजनीतिक प्रतिनिधित्व की सुरक्षा, पांचवीं अनुसूची क्षेत्रों के संवैधानिक संरक्षण एवं आगामी जनगणना में पृथक सरना धर्म कोड लागू करने की मांग को ले ज्ञापन भी सौंपा. वर्तमान संरचना कायम रहे प्रतिनिधिमंडल ने मांग रखी कि परिसीमन प्रक्रिया में आदिवासी समाज के ऐतिहासिक, सामाजिक एवं संवैधानिक अधिकारों को ध्यान में रखा जाए तथा वर्ष 1971 की जनगणना के…

Read More