Author: Fact File
रांचीः जिस कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान और उसके गिरोह के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए झारखंड का पुलिस महकमा परेशान है, गैंगस्टर के आंतक से व्यवसाय जगत हलकान है और आंतक की की गूंज विधानसभा के बजट सत्र में सुनाई पड़ रही है, उसके नेटवर्क को लेकर धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार ने चौंकाने वाला तथ्य बताया है. सोमवार को धनबाद में प्रिंस खान गिरोह के गुर्गों के साथ पुलिस की हुई मुठभेड़ के बाद एसएसपी ने मीडिया से बातचीत में कहा है कि पुलिस को जांच के दौरान कई तथाकथित व्हाइट कॉलर लोगों की इस अपराधी से जुड़े…
झारखंड के गोड्डा में में जादू-टोना के नाम पर एक आदिवासी परिवार के पति-पत्नी और 12 साल के बेटे की निर्मम हत्या की घटना सामने आई है. यह घटना गोड्डा जिले के देवटांड़ थाना क्षेत्र के डांगा टोली की है. सोमवार की रात हमलावरों ने घर में घुसकर धारधार हथियार से तीन लोगों को मार डाला. पुलिस घटना स्थल पर पहुंची है. इस घटना से पूरे गांव में दहशत है. हमलावरों के मन में इस परिवार के प्रति काफी समय से शक था कि वे जादू-टोना का अभ्यास करते रहे हैं. गोड्डा के एसडीपीओ अशोक प्रियदर्शी ने बताया है कि…
कांग्रेस ने हरियाणा राज्यसभा चुनाव के संबंध में चुनाव आयोग से हस्तक्षेप की मांग की है. इसे लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा है. पीटीआई के मुताबिक़, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने लिखा, “चुनाव की ईमानदारी में साफ़ तौर पर दख़ल देने की कोशिश हो रही है. इसे तुरंत रोकना ज़रूरी है. इसके अलावा, हमारे सही मतदाताओं या डाले गए वोटों को अयोग्य ठहराना किसी भी हाल में मंज़ूर नहीं किया जा सकता.” उन्होंने आगे कहा, “यह साफ़ तौर पर चुनाव प्रक्रिया को ख़राब करने और पटरी से उतारने की कोशिश है.” चुनाव…
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सोमवार को बिरसा कृषि विश्वविद्यालय, राँची में आयोजित ‘एग्रोटेक किसान मेला–2026’ के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि कृषि विश्वविद्यालयों का दायित्व केवल प्रयोगशालाओं में शोध करना ही नहीं, बल्कि उन शोधों को खेतों तक पहुँचाना भी है. वैज्ञानिकों को किसानों के साथ सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में कार्य करना चाहिए. उन्होंने कृषि वैज्ञानिकों एवं शोधार्थियों से आह्वान किया कि वे गाँवों में जाकर किसानों के साथ मिलकर कार्य करें तथा नई तकनीकों और उन्नत खेती के तरीकों की जानकारी किसानों तक पहुँचाएँ। उन्होंने कहा कि किसानों…
पश्चिम एशिया में तनावपूर्ण स्थिति के बीच भारतीय जहाज शिवालिक एलपीजी कैरियर गुजरात स्थित मुंद्रा पोर्ट पहुंच चुका है. यह कतर से गैस लेकर भारत पहुंचा है. यह जहाज सोमवार शाम 5 बजे गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर पहुंचा, जिसकी जानकारी पहले ही शिपिंग मंत्रालय ने प्रेस से साझा कर दी थी. शिवालिक करीब 45 हजार मीट्रिक टन एलपीजी लेकर पहुंचा है, जो लगभग 32 लाख घरेलू गैस सिलेंडरों के बराबर बताई जा रही है. यह जहाज 14 मार्च को होर्मुज स्ट्रेट पार कर भारत की ओर रवाना हुआ था. मिडिल-ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच यह भारत पहुंचने वाला…
रांचीः धनबाद नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर संजीव सिंह ने सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की. झारखंड विधानसभा में मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे संजीव सिंह ने धनबाद नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्य में सहयोग करने का आग्रह किया. मुख्यमंत्री से मिलने के बाद मीडियाकर्मियों से बात करते हुए संजीव सिंह ने कहा कि धनबाद की जनता ने उन्हें अपना आशीर्वाद दिया है और वहां के विकास को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात की है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने धनबाद नगर निगम के कामकाज में पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि जो…
रांची: झारखंड में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा ने असम विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तय करने में जुटा है. तेजपुर और तिनसुकिया में हेमंत सोरेन की आदिवासियों के बीच हुई बड़ी सभा के बाद पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़े, इसे लेकर समीकरण तौले जा रहे हैं. इस बीच पार्टी ने अपने बीस स्टार प्रचारकों की सूची चुनाव आयोग को भेज दी है. इन स्टार प्रचारकों में हेमंत सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन, झारखंड सरकार में मंत्री दीपक बिरुवा, चमरा लिण्डा, योगेंद्र प्रसाद, हफीजुल हसन के अलावा सांसद विजय हांसदा, जोबा मांझी, सरफराज अहमद, केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय मुख्य तौर पर…
पटनाः बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए सोमवार को हुए मतदान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन समेत एनडीए के सभी पांच उम्मीदवारों की जीत हुई है. राजद के उम्मीदवार अमरेंद्र धारी सिंह चुनाव हार गए हैं. पांचवीं सीट के लिए हुए चुनाव पर सबकी नजरें टिकी थीं. इस सीट पर रालोमो प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की जीत हुई है. जदयू से नीतीश कुमार के अलावा रामनाथ ठाकुर बीजेपी से नितिन नबीन के अलावा शिवेश कुमार एनडीए के साझा उम्मीदवार के तौर पर चुनाव जीते हैं. नितिन नबीन अभी बिहार विधानसभा के सदस्य हैं. लिहाजा…
बोकारो- झारखंड की महत्वपूर्ण पारसनाथ–मधुबन–गिरिडीह नई रेल लाइन परियोजना फिलहाल अटकी पड़ी है. गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी द्वारा लोकसभा में पूछे गए एक सवाल के जवाब में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि राज्य सरकार की हिस्सेदारी की राशि जमा नहीं होने के कारण इस परियोजना पर आगे काम नहीं बढ़ सका है. यह परियोजना केंद्र और राज्य सरकार के बीच समान लागत साझेदारी के आधार पर स्वीकृत की गई थी. लेकिन राज्य ने अपने हिस्से के पैसे नहीं दिए. रेल मंत्रालय के अनुसार इस रेल लाइन परियोजना को वर्ष 2018-19 में लगभग 903 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत…
सरायकेलाः आदित्यपुर नगर निगम के डिप्टी मेयर पद के लिए हुए चुनाव में वार्ड 18 के पार्षद अंकुर सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी अर्चना सिंह को एक मत से हरा दिया. अंकुर के समर्थन में 18 जबकि अर्चना के समर्थन में 17 पार्षदों ने वोट किए. इस नतीजे के साथ डिप्टी मेयर पद के लिए जारी सियासी खींचतान खत्म हुआ. पहली बार चुनावी मैदान में उतरे अंकुर सिंह ने अपनी रणनीति और समर्थकों की एकजुटता से डिप्टी मेयर बनने में सफल रहे.
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us