Author: Fact File

खूंटीः आरसी मध्य विद्यालय, खूंटी के प्राचार्य फादर बेनेदिक्त बारला पर मंगलवार की रात हुए जानलेवा हमले के विरोध में बुधवार को मसीही और आदिवासी समुदाय में उबाल देखने को मिल रहा है. बुधवार को  शहर में भारी आक्रोश देखने को मिला. घटना के विरोध में मसीही समुदाय और आदिवासी समाज के लोगों ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया. आक्रोशित लोगों ने भगत सिंह चौक पर करीब छह घंटे तक सड़क जाम रखा. फादर को बेहतर इलाज के लिए रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जसड़क जाम के दौरान बाजार टांड़ के पास भी सड़क अवरुद्ध…

Read More

खूंटीः झारखंड के खूंटी जिला मुख्यालय स्थित आरसी बालक मध्य विद्यालय के प्रिंसिपल फादर बेनेदिक्त बारला पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में आदिवासी और महीसी समाज के लोग हैरान और स्तबंध हैं. घटना के विरोध में लोगों ने सुबह में भगत सिंह चौक को जाम कर दिया. इस बीच एसपी ऋषभ गर्ग, एएसपी क्रिस्टोफर केरकेट्टा घटना स्थल पर जांच करने के लिए पहुंचे हैं. फादर को बेहतर इलाज के लिए रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया है कि सीसीटीवी फुटेज के अनुसार घटना, रात करीब नौ बजे की प्रतीत हो…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि एक राष्ट्र तभी प्रगति करता है, जब उसके पास आत्मसम्मान का भाव होता है. और इस आत्मसम्मान में बहुत बड़ी भूमिका उसकी विरासत की होती है. इसलिए, आज देश अपनी विरासत और पहचान को भी संरक्षित करने में जुटा है. प्रधानमंत्री ने मंगलवार को पूर्वी दिल्ली में आईपी एक्सटेंशन के डीडीए उत्सव ग्राउंड में दशहरा समारोह में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने कहा, “सदियों तक हमारी धरोहरों को लूटा गया और उन्हें विदेशों में ले जाया गया. लेकिन आज हम उन्हें वापस ला रहे हैं.” प्रधानमंत्री ने बताया कि बीते 12 वर्षों में…

Read More

दशहरा के अवसर पर पंजाबी हिंदू बिरादरी द्वारा रांची के मोराबादी मैदान में रावण दहन का आयोजन किया गया. राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार बतौर मुख्य अतिथि इस कार्य्क्रम में शामिल हुए. इनके अलावा रांची के सांसद और रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, विधायक सीपी सिंह और अन्य नेताओं ने विजयादशमी के जश्न में हिस्सा लिया. रावण दहन कार्यक्रम को देखने के लिए मैदान में हजारों लोग जुटे. इससे पहले आकर्षक और मनमोहक आतिशबाजी का प्रदर्शन किया गया. इस साल पंजाबी हिंदू बिरादरी के तत्वावधान में मोरहाबादी मैदान में 70 फीट ऊंचा रावण, 65 फीट का कुंभकर्ण और 60 फीट ऊंचा…

Read More

बिहार विधान परिषद के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जेडीयू उम्मीदवार नीरज कुमार की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मेदांता अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया है. इस बीच मंगलवार को मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह ने कहा कि नीरज कुमार को न कोई बीमारी है और न ही बुखार. यह सब बस नाटक और खेल है. मीडिया से अनंत सिंह ने कहा, “कुछ लोग बता रहे हैं कि नीतीश कुमार उनसे मिलने अस्पताल गए थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. उन्होंने कहा, “नीतीश कुमार सभी के गुरु और उस्ताद हैं. और इस एमएलसी चुनाव से उनका कोई मतलब…

Read More

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि भारत को तोड़ने की कोशिशे सफल नहीं होंगी. पिछले दशक में भारत का जो विकास हुआ उसकी वजह से भारत असुरी ताकतों का लक्ष्य बना है. भागवत ने यह भी आगाह किया कि जब विरोध प्रदर्शन राजनीतिक होते हैं या उन्हें उकसाया जाता है, तो उनका इस्तेमाल तनाव, अराजकता और सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ने के लिए किया जाता है. आरएसएस प्रमुख ने कहा, “यह तूफ़ान पश्चिम से उठा है, जो व्यवस्था के हर स्वरूप के ख़िलाफ़ है.” भागवत ने भारत की विविधता और वैश्विक मंच पर देश के बढ़ते कद…

Read More

राष्ट्रीय महिला आयोग ने लोक गायिका नेहा सिंह राठौर का नाम जोड़कर एक टीवी चैनल के द्वारा चलाई गई रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है. NCW की अध्यक्ष विजया राहटकर ने सूचना और प्रसारण मंत्रालय से कहा है कि वह संबंधित निकायों को इस मामले में समय-सीमा के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहे. आयोग ने इस मामले में की गई कार्रवाई के बाबत 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट (एटीआर) भी मांगी है. आयोग ने कहा है कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया, प्रशासनिक निकायों (जैसे इलेक्ट्रॉनिक मीडिया मॉनिटरिंग सेंटर- EMMC) और मीडिया उद्योग के स्व-नियामक निकायों…

Read More

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर पर मुंबई में हुई फायरिंग की घटना में राजस्थान की कोटा पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनमें से 2 हरियाणा और एक बिहार के रहने वाले हैं. गिरफ्तार तीन लोगों में एक नाबालिग है. कोटा की एसपी तेजस्वनी गौतम ने मीडिया को बताया है कि कोटा सिटी पुलिस की टीम ने इन आरोपियों को एक ट्रेन से पकड़ा है. उन्होंने बताया कि ये तीनों नेपाल भागने की फिराक में थे. इन आरोपियों को मुंबई पुलिस के हवाले करने की कार्रवाई की जा रही है. उधर मुंबई की पुलिस ने जांच…

Read More

बोकारो स्टील प्लांट में नियोजन की मांग को लेकर जारी आंदोलन और गेटों पर गतिरोध के बीच झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के निर्देश पर गठित विशेष पीठ ने रविवार को दोपहर सुनवाई की. अदालत ने प्लांट में कर्मचारियों की आवाजाही बाधित नहीं हो, और कानून- व्यवस्था बहाल रहे इसे लेकर आवश्यक निर्देश दिए हैं. बोकारो स्टील प्लांट के सभी 11 गेटों को बंद कर कर्मचारियों और आवश्यक सामग्रियों की आवाजाही बाधित किए जाने के मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने रविवार को अवकाश के दौरान सुनवाई की. दरअसल, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) की ओर से दायर याचिका पर…

Read More

ब्रज मोहन राम ने रविवार को ओडिशा के 28वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली. लोकभवन में आयोजित समारोह में ओडिशा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति हरीश टंडन ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. इस समारोह में मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, विधानसभा अध्यक्ष सुरमा पाढ़ी, राज्य के मंत्री, सांसद और अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए. झारखंड के पलामू से तीन बार लोकसभा सांसद रहे ब्रज मोहन राम राम, अब हरि बाबू कंभमपति की जगह लेंगे. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 12 अक्टूबर को उन्हें राज्यपाल पद के लिए नियुक्त किया था. ब्रज मोहन राम झारखंड में अनुसूचित जाति…

Read More