Author: Fact File
रांचीः वरिष्ठ पत्रकार और रांची विश्वविद्यालय के पूर्व प्रो–वाइस चांसलर वीपी शरण का निधन हो गया है. वे वे 80 वर्ष के थे. परिजनों के अनुसार प्रो. शरण वर्ष 2021 से किडनी संबंधी बीमारी से पीड़ित थे और लंबे समय से उपचाररत थे. रांची के डिपाटोली स्थित क्यूरेस्टा अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके निधन से परिवार, शुभचिंतकों और उनके सहयोगियों में शोक है. प्रो. वेद प्रकाश शरण रांची विश्वविद्यालय में प्रो–वाइस चांसलर के पद पर कार्यरत रहे थे. इसके अलावा उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची में राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष (एचओडी) के रूप…
रांचीः बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. इसके साथ ही कहा है कि विज्ञापन निकालकर वैसे भुक्तभोगियों से शिकायत मंगाई जाए, जिनको एसआईटी के नाम पर सीआईडी के अधिकारियों ने भयादोहन कर लूटा है. मरांडी ने यह भी कहा है कि एसआईटी में शामिल रहे अधिकारियों के कार्यकाल और जमीन संबंधित शिकायतों की जांच की समीक्षा की जाए. पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता और उनके परिवार के नाम अर्जित संपत्तियों की भी जांच की जाए. नेता प्रतिपक्ष…
रांचीः झारखंड की राजधानी रांची में कुसुम विहार, मोराबादी स्थित वृंदा ग्रीन सोसाइटी की बाउंड्री गुंडे-बदमाशों ने एक बार फिर ध्वस्त करा दिया है. सोमवार की आधी रात 25-30 की संख्या में असामाजिक तत्व हरवे- हथियार से लैस जेसीबी लेकर पहुंचे थे. जेसीबी से सोसाइटी के मंदिर के सामने की बाउंड्री को ध्वस्त करा दिया. इसके साथ ही जमकर पत्थरबाजी की गई. पत्थरबाजी में कई फ्लैट की खिड़कियों के शीशे टूट गए. बेसमेंट में लगी कारें क्षतिग्रस्त हो गईं. एक निवासी पत्थरों की चोट से लहूलुहान हो गए. अचानक हुई इस घटना से सोसाइटी में रहने वाले परिवारों में दहशत…
रांचीः पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता अमर कुमार बाउरी ने कहा है कि अनुसूचित जाति (एससी) को उनके हक और अधिकार से हेमंत सोरेन लगातार वंचित कर रही है. प्रस्ताविक नगर निकाय चुनाव में एससी का कोटा बड़ी आबादी वाले समाज के साथ विश्वासघात है. नगर निगम और नगर पंचायत चुनावों के विषय में बोलते हुए उन्होंने कहा कि न्यायालय के माध्यम से चुनाव कराना तय हुआ है। पिछड़ा वर्ग को आरक्षण देने की मांग भी न्यायालय से ही की गई थी, लेकिन सरकार ने डोर तो डोर जाकर निरीक्षण किए बिना मतदाता सूची के आधार पर ओबीसी आरक्षण लागू…
रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य में मेडिकल यूनिवर्सिटी की स्थापना को लेकर सभी प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए हैं. झारखंड मंत्रालय में मंगलवार को झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वद्यालय अधिनियम, 2023 के अंतर्गत राज्य में स्थापित होने वाले झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ़ हेल्थ साइंसेज को लेकर स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी, मुख्य सचिव अविनाश कुमार एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह के साथ सीएम ने अहम बैठक की. इस मौके पर उन्होंने मेडिकल यूनिवर्सिटी खोले जाने की दिशा में उठाए गए कदमों की समीक्षा करने के क्रम में कई अहम निर्देश दिए. मुख्यमंत्री…
रांचीः झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि क्रिसमस प्रेम, शांति, भाईचारे और मानवता का संदेश देता है. संत जेवियर्स कॉलेज, राँची में आयोजित ‘क्रिसमस मिलन महोत्सव’ में भाग लेते हुए उन्होंने सभी सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएँ दी और कहा कि प्रभु ईसा मसीह का संपूर्ण जीवन आपसी प्रेम, क्षमा और सेवा की भावना को आत्मसात करने की प्रेरणा देता है. क्रिसमस का पर्व यह संदेश देता है कि सच्ची खुशी दूसरों की सेवा और उनके प्रति करुणा में निहित है. राज्यपाल ने कहा कि संत जेवियर्स कॉलेज, राँची न केवल झारखंड, बल्कि आसपास के राज्यों के…
झारखंड में लंबे समय से पेसा (प्रोविजन ऑफ द पंचायत एक्सटेंशन टू द शेड्यूल एरिया एक्ट 1996) कानून लागू करने की मांग साकार हुई है. मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में पेसा नियमावली से जुड़े प्रस्ताव को मंजूरी दी गई. कैबिनेट ने दो संशोधनों के साथ नियमावली पारित की है. इसके तहत एक राज्सव ग्राम को एक ग्रामसभा माना जाएगा. इसके अलावा पहले ग्राम सभा को दस हजार रुपए दंड देने का अधिकार था, उसे घटाकर दो हजार रुपए कर दिया गया है. नियमावली के तहत योजनाएं ग्राम सभा के माध्यम से तय होंगी तथा गांव को सारे पारंपरिक अधिकार दिए…
रांचीः राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल राजेंद्र आर्युविज्ञान संस्थान (रिम्स) परिसर से अतिक्रमित अवैध निर्माण को हटाए जाने के मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए प्राथमिकी दर्ज कर एसीबी से जांच कराने का आदेश दिया है. इसके साथ ही कोर्ट ने राजस्व अधिकारियों, रांची नगर निगम के अधिकारी, रेरा और अन्य संबंधित अधिकारियों की भूमिका की जांच का भी आदेश दिया है. दरअसल अतिक्रमण हटाए जाने के दौरान एक बड़े अपार्टमेंट और कई पक्के मकानों को भी ध्वस्त किया गया है. इन निर्माण को लेकर प्रभावित लोग सवाल खड़े करते रहे हैं कि इन जमीन पर दाखिल खारिज हो…
रामगढ़: झारखंड में रामगढ़ जिले के भुरकुंडा बाजार स्थित विजय ज्वेलर्स से सरेशाम तीन करोड़ के जेवरात की लूट से व्यवसियों में खौफ है. पुलिस अपराधियों की तलाश में छापेमारी कर रही है. फिलहाल कोई सुराग नहीं मिला है, लेकिन पुलिस का दावा है कि जल्दी ही कांड का उदभेदन कर लिया जाएगा. यह वारदात शनिवार की शाम करीब सवा सात बजे हुई है. मालिक विजय सोनी और उनके कर्मचारी शाम में दुकान बंद करने की तैयारी में थे. वे जेवरों को झोले में रख रहे थे. इस बीच हथियार से लैस तीन अपराधी दुकान में घुसे. उन्होंने दुकान का शटर…
रांचीः झारखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लिए शैक्षणिक सत्र 2025-26 के नामांकन प्रक्रिया में कथित गड़बड़ी के सामने आने के बाद नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक पत्र लिखा है. इसमें उन्होंने सीबीआई से जांच कराने की मांग की है. बाबूलाल मरांडी ने पत्र के हवाले कहा है कि नामांकन प्रक्रिया में गड़बड़ी सामने आने के बाद की स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने 19 नवंबर को झारखंड मेडिकल एंड हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट (JMHIDPCL) के अध्यक्ष अबु इमरान की की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की थी. समिति की…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us