Author: Fact File

दिल्ली में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के घर मंगलवार को असम पुलिस ने छापा मारा. पवन खेड़ा इस समय घर पर मौजूद नहीं थे. इस बीच असम के मुख्‍यमंत्री हिमंता बिसवा सरमा ने दावा किया कि पवन खेड़ा हैदराबाद भाग गए हैं. दो दिन पहले खेड़ा ने असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा पर तीन पासपोर्ट रखने का आरोप लगाया था. इसके बाद सीएम हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी ने एफ़आईआर दर्ज की थी. पवन खेड़ा के घर पुलिस पहुंचने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है, “पवन खेड़ा घर से भाग गए. कल तक कह रहे…

Read More

रांचीः झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल राजेंद्र आर्युविज्ञान संस्थान (रिम्स) की जमीन अवैध तरीके से बेचने के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है. झारखंड हाइकोर्ट के निर्देश पर दर्ज प्राथमिकी के बाद जांच एजेंसी ने यह कार्रवाई की है. एसीबी ने इस मामले में राजकिशोर बड़ाइक, कार्तिक बड़ाइक, राजेश कुमार झा और चेतन कुमार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इनमे राजकिशोर और कार्तिक सगे भाई हैं. जांच एसेंजी ने एक बयान जारी कर कहा है कि गिरफ्तार आरोपियों के द्वारा गलत…

Read More

रांचीः बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान ( बीआईटी मेसरा) को वेटरन्स इंडिया द्वारा प्राइड ऑफ नेशन अवार्ड्स के अंतर्गत झारखंड का सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय घोषित किया गया है. यह सम्मान संस्थान को छात्र विकास, सामुदायिक सहभागिता, नेतृत्व निर्माण तथा कक्षा के बाहर मूल्य-आधारित शिक्षा के क्षेत्र में किए गए प्रयासों के लिए प्रदान किया गया है. वर्ष 2015 में स्थापित वेटरन्स इंडिया एक राष्ट्रीय गैर-लाभकारी संगठन है, जिसका नेतृत्व भारतीय सशस्त्र बलों के पूर्व सदस्यों द्वारा किया जाता है. यह संगठन देशभर के उच्च शिक्षण संस्थानों के साथ मिलकर युवाओं के विकास एवं नेतृत्व निर्माण से जुड़े कार्यक्रम संचालित करता है. प्राइड ऑफ नेशन…

Read More

रांचीः असम के के रोंगोनदी और चाबुआ विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए हेमंत सोरेन के हेलीकॉप्टर को उड़ान भरने की अनुमति नहीं मिलने पर उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया जाहिर की है. सोशल मीडिया के अपने अकाउंट एक्स पर उन्होंने कहा है, “असम की वीर और क्रांतिकारी धरती पर लोकतंत्र की आवाज़ को दबाने की फिर कोशिशें की गईं. कल कल्पना जी को सभा करने से रोका गया, आज मुझे असम के रोंगोनदी और चाबुआ विधानसभा के अपने भाई-बहनों से मिलने नहीं दिया गया. ” हेमंत ने आगे कहा है, “क्या सच में विरोधियों को लगता है कि…

Read More

रांची: झारखंड के सारंडा जंगल में हुए एक आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया. घायल जवान को जंगल से सुरक्षित निकाल लिया गया है घायल जवान के बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया है. यहां उनका इलाज जारी है और खतरे से बाहर बताये जा रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, कोबरा बटालियन के जवान रविवार सुबह सर्च ऑपरेशन के तहत सारंडा के घने जंगलों में नक्सली ठिकानों की तलाश कर रहे थे. इसी दौरान नक्सलियों द्वारा पहले से ही बिछाये गए आईईडी विस्फोट हो गया. इसी धमाके में एक जवान घायल हो गए.

Read More

रामगढ़ः झारखंड के रामगढ़ जिले के हेसला स्थित झारखंड इस्पात प्लांट के फर्नेंस में ब्लास्ट से दो मजदूर की मौत हो गई है. इस हादसे में अनाय सात मजदूर झुलस गए हैं. इनमें कई की हालत गंभीर है. घायलों को इलाज के लिए रांची भेजा गया है. यह इस्पात प्लांट अरगड्डा मोड़ के समीप हेसला में है. जानकारी के अनुसार प्लांट के फर्नेस में काम के दौरान अचानक तेज धमाका हुआ, जिसकी चपेट में आकर 9 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए. इनमें अशोक बेदिया और अखिला राय की इलाज के दौरान मौत हो गई. अन्य सात मजदूर- बृजलाल बेदिया,…

Read More

रामगढ़ः झारखंड के रामगढ़ जिले में भुरकुंडा सौंदा दो मोहानी के पास पुलिस से हुई मुठभेड़ में कुख्यात राहुल दुबे गैंग के सदस्य सन्नी सिंह के पैर में गोली लगी है. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. एसपी अजय कुमार जायजा लेने घटना स्थल पर पहुंचे हैं. सन्नी सिंह को जख्मी हालत में सीसीएल अस्पताल भुरकुंडा भेजा गया. पुलिस ने घटना स्थल पर से दो देसी पिस्तौल, एक मोबाइल, एक लेदर बैग बरामद किए हैं. यह घटना सोमवार सुबह साढ़े पांच बजे की है. राहुल दुबे गिरोह के अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने के लिए एसपी ने एक एसआईटी…

Read More

रांचीः रांची के विधायक सीपी सिंह ने कहा है कि गैस सिलिंडर वितरण में हो रही अव्यवस्था और लापरवाही की हमें लगातार जानकारी मिल रही है. जब घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति घर-घर जाकर की जानी है, तो आखिर गैस वितरक उपभोक्ताओं को मैदानों और मोहल्लों की गलियों में घंटों लंबी कतारों में खड़ा करके क्यों परेशान कर रहे हैं? एक्स पर एक पोस्ट में सीपी सिंह ने कहा है, अधिकांश गैस एजेंसियों द्वारा संबंधित कंपनी के अधिकारियों की सांठगांठ से घरेलू गैस की डिलीवरी कागज़ों में दिखाकर कालाबाज़ारी किए जाने की गंभीर शिकायतें मिल रही हैं. यही स्थिति व्यावसायिक…

Read More

रामगढ़: पुलिस ने राहुल दुबे गैंग के सात गुर्गों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई एसपी अजय कुमार के निर्देश पर पतरातू अनुमंडल क्षेत्र में चलाए गए एक विशेष अभियान के दौरान की गई. पुलिस ने इनके पास से एक देसी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस, एक कार, एक लैपटॉप और आठ मोबाइल फोन भी जब्त किए. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तुषार सिंह, मिथुन कुमार और अमन अंसारीस कुणाल सिंह उर्फ शिवम सिंह, बादल सिंह उर्फ कुणाल कुमार, सुमित पाण्डेय, सन्नी बेदिया, के तौर पर हुई है. ये सभी हजारीबाग और रामगढ़ जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं.…

Read More

रांचीः राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने रांची में कहा है कि झारखंड की राजनीति में राष्ट्रीय जनता दल को नजरअंदाज करना अब किसी के लिए भी संभव नहीं है. उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे केवल गठबंधन की सीमाओं में न बंधें, बल्कि राज्य की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की मुस्तैदी के साथ तैयारी में जुट जाएं. रविवार को तेजस्वी यादव रांची में पार्टी के एक कार्यक्रम में उपस्थित थे. तेजस्वी यादव ने बीते विधानसभा चुनाव (नवंबर 2024) के परिणामों का उदाहरण देते हुए पार्टी की बढ़ती ताकत को रेखांकित किया. उन्होंने कहा कि राजद…

Read More