Author: Fact File

रांची- झारखंड हाईकोर्ट में सिविल जज जूनियर डिवीजन परीक्षा को रद करने की अधिसूचना को निरस्त करने के आग्रह वाली तीन याचिकाओं पर सोमवार को सुनवाई हुई. जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने सुनवाई के बाद फिलहाल सरकार की उस अधिसूचना पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है, जिसके तहत जेपीएससी की सिविल जज परीक्षा को रद्द किया गया है. इससे सिविल जज नियुक्ति प्रक्रिया प्रभावित हुई है. अदालत ने मामले में झारखंड सरकार और झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) से जवाब मांगा है. मामले की अगली सुनवाई 29 सितंबर को होगी. प्रार्थी आदित्य भास्कर और आयुष कुमार वर्मा सहित…

Read More

रांचीः जमशेदपुर के युवा कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड का पुलिस के द्वारा खुलासा करने और छह लोगों की गिरफ्तारी के बाद जमशेदपुर पश्चिम से जेडीयू विधायक सरयू राय ने फेसबुक लाइव के जरिए अपने चिर राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता का नाम उछालकर हलचल पैदा कर दी है. लाइव के जरिए उन्होंने राज्य के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पर कथित तौर पर जमशेदपुर में सक्रिय आपराधिक गिरोहों और भू-माफिया को संरक्षण देने का आरोप लगाया है.  उन्होंने चर्चित निखार सबलोक हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता अशोक सिंह राघव और बन्ना गुप्ता के बीच कथित नजदीकी संबंधों का दावा करते…

Read More

रांचीः झारखंड में चतरा से एलजेपी (आर) के विधायक जनार्दन पासवान के बेटे के कथित तौर अगवा किए जाने की सूचना मिलने के बाद रांची की पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें बरामद कर लिया है. पुलिस ने विधायक पुत्र से घटना के बारे में जानकारी लेने के बाद उन्हें मेडिकल जांच के लिए रांची सदर अस्पताल भेजा है. विधायक के बेटे सौरभ रांची स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी में लॉ की पढ़ाई कर रहे हैं. सोमवार को दिन में विधायक ने रांची पुलिस को सूचना दी कि उनके बेटे सौरभ को कुछ लोग कॉलेज के गेट के पास से स्कॉर्पियो…

Read More

रांचीः विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने जेएसएससी-सीजीएल की परीक्षा में हुई गड़बड़ी के सिलसिले में एक बार फिर पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता को निशाने पर लिया है. इसके साथ ही उन्होंने सरकार से मांग की है कि पूर्व डीजीपी की भूमिका की भी निष्पक्ष जांच हो. मरांडी ने एक्स पर कहा है, JSSC-CGL मामले की जांच को प्रभावित करने, उसे गलत दिशा में ले जाने और डिजिटल साक्ष्यों को नष्ट कराने के आरोपों से घिरे पुलिस अधिकारी अनुराग गुप्ता पर कार्रवाई करने से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की हिचकिचाहट कई सवालों को जन्म दे रहा है. आखिर ऐसी क्या…

Read More

तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य अहमद हसन नदीमुल हक के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने छापेमारी की है. जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई कथित तौर पर सांप्रदायिक सौहार्द को प्रभावित करने वाले कंटेंट के प्रकाशन, अवैध वित्तीय लेनदेन और संदिग्ध सौदों के जरिए फंडिंग से जुड़ी शिकायतों के सिलसिले में की जा रही है. ईडी की टीम ने सभी संबंधित ठिकानों पर दस्तावेजों और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों की जांच की है. सोमवार की सुबह ही प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने सोमवार को उनके रांची, कोलकाता और दिल्ली से जुड़े आठ ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की. इस छापेमारी…

Read More

रांचीः झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की संयुक्त स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा (जेएसएसी-सीजीएल 2023) से जुड़े मामले में अपराध अनुसंधान विभाग ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है. जांच एजेंसी ने जारी बयान में बताया है कि पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र निवासी कुंदन कुमार को गिरफ्तार किया गया है. सीआईडी के अनुसार, जेएसएसी-सीजीएल प्रतियोगिता परीक्षा के संबंध में दर्ज कांड संख्या 01/2025 में यह कार्रवाई की गई है. खबरों के मुताबिक आरोप है कि कुंदन ने परीक्षा एजेंसी से मिलकर खुद और कम से कम 20 अभ्यर्थियों को जेएसएसी की परीक्षाओं में सफल कराया है. सीआईडी को…

Read More

झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार की पूरे राजकीय सम्मान के साथ गिरिडीह के उसरी नदी तट पर अंत्येष्टि की गई. उनके दस साल के बेटे श्रेयस ने पिता को मुखाग्नि दी. इस पीड़ादायक क्षण में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी परिवार के सदस्यों के साथ मौजूद रहे. इससे पहले सुदिव्य कुमार की शव यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा. अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग, समर्थक, जेएमएम के कार्यकर्ता समर्थक और विभिन्न दलों के नेता पहुंचे. पूरे रास्ते लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. माहौल गमगीन रहा और लोगों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी. उनके सम्मान में…

Read More

रांचीः हेमंत सोरेन सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का शनिवार देर रात गिरिडीह मे निधन हो गया है. वे गिरिडीह से जेएमएम के विधायक थे. सरकार में उच्च शिक्षा तकनीक मंत्री के साथ पर्यटन विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. सुदिव्य कुमार के निधन पर शोक संदेश का तांता लगा है. सत्तारूढ़ दलों साथ विपक्षी दलों के नेताओं ने उनके निधन पर गहरी संवेदना प्रकट की है. विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है, “सुदिव्य कुमार सोनू जी के निधन की खबर से मन अत्यंत व्यथित है. वे कुशल जनप्रतिनिधि एवं जनसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व थे. उनका…

Read More

रांचीः हेमंत सोरेन सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का शनिवार देर रात गिरिडीह मे निधन हो गया है. वे गिरिडीह से जेएमएम के विधायक थे. सरकार में उच्च शिक्षा तकनीक मंत्री के साथ पर्यटन विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. सुदिव्य कुमार सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता के साथ कुशल संगठक और रणनीतिकार भी थे. दिशोम गुरुजी शिबू सोरेन ने ही सुदिव्य को पार्टी में लाया था. उन्हें गुरुजी का विश्वासी और प्रिय माना जाता था. अस्सी के दशक के आखिरी में शिबू सोरेन गिरिडीह के दौरे पर थे. उनकी मुलाकात सुदिव्य कुमार से हुई. गुरुजी ने सुदिव्य…

Read More

रांचीः झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर दो दिनों का राजकीय शोक घोषित किया गया है. मंत्रिमंडल एवं समन्वय विभाग ने इसे लेकर आदेश जारी किया है। साथ ही सभी विभागीय सचिव, प्रमंडलीय आयुक्त और जिलों के उपायुक्तों को पत्र भेजा है. राजकीय शोक के दौरान जिन भवनों नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाते हैं, वहां राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे. इस दौरान सात सितंबर को राज्य सरकार के सभी कार्यालय, स्कूल आदि बंद रहेंगे। छह एवं सात सितंबर को कोई राजकीय समारोह आयोजित नहीं होगा. सुदिव्य कुमार की अंत्येष्टि रविवार छह सितंबर…

Read More