Author: Fact File
रांचीः झारखंड विधानसभा का शीतकालीन शत्र शुक्रवार से शुरू हुआ. पहले दिन शोकप्रकाश से पहले संसदीय कार्यमंत्री राधाकृष्ण किशोर ने पिछले मानसून सत्र की अवधि में आश्वासनों पर कृत कार्रवाई प्रतिवेदन (एटीआऱ) सभा पटल पर रखा. कार्यवाही के बाद कार्यमंत्रणा समिति की बैठक हुई, जिसमें सोमवार 8 दिसंबर को राज्य की कानून व्यवस्था पर विशेष चर्चा कराने का निर्णय लिया गया. इससे पहले स्पीकर ने सत्र के संचालन को लेकर सभापति मनोनीत किया. साथ ही कार्यमंत्रणा समिति का गठन किया. विधानसभाध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने कहा है कि आठ दिसंबर को पहल् से निर्धारित सदन की कार्यवाही के अतिरिक्त एक घंटे…
रांचीः तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने शुक्रवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की. साथ में झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के राजू भी थे. इस दौरान विक्रमार्क ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को हैदराबाद में आगामी 8-9 दिसंबर को होने वाले ‘तेलंगाना राइजिंग ग्लोबल समिट’ में शामिल होने हेतु औपचारिक निमंत्रण प्रदान किया. मुलाकात के क्रम में तेलंगाना एवं झारखंड के बीच आपसी सहयोग के विभिन्न विषयों पर भी सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई.
रांचीः झारखंड की प्रख्यात लेखिका, कवयित्री, चिंतक और आदिवासी तथा महिला अधिकारों की सशक्त प्रवक्ता डॉ. रोज केरकेट्टा की जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए शिद्दत से याद किया गया. रांची स्थित एसडीसी सभागार में शुक्रवार को संवाद द्वारा लेखिका, कवयित्री और साहित्यकार डॉ. रोज केरकेट्टा की जयंती मनाई गई. कार्यक्रम की शुरुआत उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर की गई. सबसे पहले उनकी बेटी वंदना केरकेट्टा ने पुष्प अर्पित कर नमन किया. इस मौके पर रांची विश्वविद्यालय की पूर्व प्रोफेसर रेणु दीवान ने कहा कि रोज केरकेट्टा का जन्म 5 दिसम्बर 1940 को सिमडेगा में…
रांचीः भाकपा माले राज्य सचिव मनोज भक्त ने बीजेपी नेतृत्व से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की बढ़ती नजदीकियों के बारे में आ रही खबरों पर चिंता जताते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री को स्वयं इन खबरों के बारे में स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए. उन्होंने एक बयान जारी कर कहा है कि झारखंड के हितों पर लगातार चोट करने वाली भाजपा के साथ किसी भी तरह की समझौता परस्ती राज्य के लिए गंभीर मुसीबत को दावत देना है और आदिवासी हितों की कीमत पर कथित फासिस्ट एवं कॉरपोरेट शक्तियों को छूट देना है. यह हेमंत सरकार को मिले जनादेश के साथ विश्वासघात…
रांची: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर शराब घोटाला मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि जिस समय शराब नीति बन रही थी उसी समय मैंने मुख्यमंत्री और सरकार को पत्र लिखकर नेक्सस और गड़बड़ियों पर ध्यान दिलाया था. इसके बावजूद कार्रवाई नहीं हुई. इसका तो अर्थ यही लग रहा है कि इन लोगों के बीच उस समय कहीं ना कहीं लेन देन में कोई कम-बेसी हुई, तभी आईएएस अधिकारी विनय चौबे पर कार्रवाई हुई. बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि कार्रवाई से तो यही प्रतीत…
रांचीः भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा पांच दिसंबर को दो दिवसीय दौरे पर देवघर आएंगे. इस दौरान वे कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे. राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रमों को लेकर प्रदेश बीजेपी के नेता भी देवघर पहुंच रहे हैं. बीजेपी के द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार जेपी नड्डा शुक्रवार की शाम 07:30 बजे देवघर एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा. रात्रि 8:45 में वे राज्य अतिथिशाला, देवघर में झारखंड प्रदेश भाजपा कोर कमिटी के साथ बैठक करेंगे. शनिवार छह दिसंबर को सुबह नौ बजे वे प्रसिद्ध बाबा…
धनबादः झारखंड के धनबाद जिले में केंदुआडीह स्थित भूमिगत खदानों से कथित जहरीली गैस रिसाव की घटना में एक महिला की मौत और दर्जन भर लोगों के बीमार पड़ने के बाद के बाद उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक हुई है. उपायुक्त ने इस मामले में जांच के लिए कमेटी गठि करने के निर्देश दिए हैं. यह जांच माइंस एक्ट 1952 और आपदा प्रबंधन अधिनियम 2025 के तहत की जाएगी. इस बैठक में बीसीसीएल, डीजीएमएस, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, आपदा प्रबंधन व जेआरडीए के अधिकारी शामिल हुए. बैठक में गैस रिसाव की स्थिति पर समीक्षा की गई.…
रांचीः झारखंड की सियासत और सत्ता में उलटफेर की संभावना तथा जेएमएम की बीजेपी से नजदीकी को लेकर तमाम अटकलबाजी और कयासों को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्य के वित्त और संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने खारिज किया है. इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि दूर- दूर तक इसकी कोई संभावना नहीं है. आखिर ये बातें निकली कहां से. गुरुवार को विधानसभा में शीतकालीन सत्र को लेकर स्पीकर की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक आहूत थी. इसमें संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर भी शामिल थे. इस बैठक के बाद मीडिया ने उनसे सरकार के खजाना और सियासत में…
रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (सीजीएल) 2023 के रिजल्ट प्रकाशन को लेकर हाइकोर्ट के आदेश पर खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि सरकार युवाओं के साथ हर कदम पर पूरी मजबूती के साथ खड़ी है. तमाम चुनौतियों के बीच युवाओं का भविष्य संवारने का प्रयास निरंतर जारी है. गुरुवार को सफल अभ्यर्थियों का एक हुजूम आभार व्यक्त करने सीएम हाउस पहुंचा था. हेमंत सोरेन खुलकर युवाओं से मिले. उनकी खुशी में शामिल हुए और अपनी बातें कही. गुरुवार को ही हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया के अपने अकाउंट पर सीजीएल…
रांचीः झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने झारखंड बीजेपी के अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के साथ धनबाद के एक कोयला कारोबारी एलबी सिंह की मुलाकात की तस्वीर को लेकर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि जांच एजेंसी ईडी को दोनों के बीच संबंधों का खुलासा करना चाहिए. सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि 20, 21, 22 नवंबर को धनबाद में ईडी ने एलबी सिंह के यहां छापेमारी की थी. लेकिन गिरफ्तारी नहीं हुई. उन्होंने आरोप लगाया कि गिरफ्तारी इसलिए नहीं हुई क्योंकि कुछ डायरी में बीएलएम के नाम से बड़ी राशि हर माह…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us