Author: Fact File

सरायकेलाः सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र के रुचाप गांव में एक आदिवासी महिला के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार और उससे जुड़े वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने एएसआई यमुना राम को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है. साथ ही इस मामले में जांच करने को भी कहा है. जानकारी के अनुसार रुचाप गांव निवासी सोमवारी मुंडा ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक और एसडीपीओ को आवेदन देकर एएसआई यमुना राम पर गंभीर आरोप लगाए हैं. अपने आवेदन में उन्होंने कहा है कि एएसआई उनके भांजे बलराम सिंह मुंडा को…

Read More

रांचीः सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा ने राज्य में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया (SIR) के तहत गृह-गणना चरण में आ रही विसंगतियों को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को पत्र लिखा है. पार्टी के महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने इस संबंध में एक आधिकारिक पत्र लिखकर स्थिति साफ करने और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की है. झामुमो का कहना है कि गृह-गणना के दौरान जिन मतदाताओं के दस्तावेजों में विसंगति या अनमैप्ड स्थिति पाई जा रही है, उनके कागजातों के संग्रह और सत्यापन को लेकर अलग-अलग जिलों के निर्वाचन अधिकारियों के बीच भ्रम की स्थिति है और वे…

Read More

रांचीः रांची के धुर्वा क्षेत्र से विगत 12 दिनों से लापता मासूम बच्चों करण, अर्जुन एवं शिवा नायक की सकुशल बरामदगी की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी धुर्वा मंडल ने मशाल जुलूस निकाला. मंडल अध्यक्ष उमेश यादव के नेतृत्व में शनिवार को शालीमार बाजार (स्टेडियम रोड) से पुराना विधानसभा चौक तक विशाल मशाल जुलूस निकाला गया. जुलूस में भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर बच्चों की शीघ्र बरामदगी की मांग उठाई. रांची महानगर के अध्यक्ष वरूण साहू ने कहा है कि मासूम बच्चों के लापता हुए 12 दिन हो गए, पुलिस सुराग पाने में…

Read More

रामगढ़ः झारखंड के रामगढ़ जिले के सीसीएल अरगडा बंद भूमिगत खदान के विपरित वन क्षेत्र (काजू बगान)) में अवैध कोयला खनन के दौरान हुए एक दर्दनाक हादसे में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई है. इस हादसे की खबर से पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल देखने को मिला. बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण जुटे हैं. जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब नौ बजे अवैध रूप से कोयला निकालने के दौरान करीब 40 फीट सुंरग में घुसे चार युवक खदान के भीतर फंस गए. संभावना जतायी जा रही है कि अंदर ऑक्सीजन की कमी और कथित…

Read More

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने शुक्रवार को खाद्य व्यापार संचालकों (एफबीओ) को निर्देश किया है कि तत्काल प्रभाव से मेटल की पिन, स्टेपल पिन, वायर और अन्य इसी प्रकार की अन्य चीजों का इस्तेमाल खाने-पीने के उत्पादों को पैक करने और सुरक्षित रखने के लिए न करें, क्योंकि इससे ग्राहकों की सुरक्षा को लेकर खतरा पैदा हो रहा है. खाद्य नियामक ने कहा कि यह बात सामने आई है कि सजावटी केक के साथ-साथ खाने के पैकेट, केक बॉक्स, मिठाई के डिब्बे, स्नैक पाउच, टेकअवे फूड पार्सल और खाने के दूसरे पैकेजों को पैक करने के लिए…

Read More

रांचीः झारखंड राज्य कृषि विपणन परिषद ने किसानों को आधुनिक खेती की बारीकियों से रूबरू कराने के लिए राज्य के सभी पांच प्रमंडलों में दिवंगत दिशोम गुरुजी शिबू सोरेन की स्मृति में ‘आधुनिक कृषि प्रशिक्षण केंद्र’ स्थापित करने का का महतवपूर्ण निर्णय लिया है. इन केंद्रों के माध्यम से किसानों को नई तकनीक और उन्नत कृषि पद्धतियों की जानकारी दी जाएगी. इसके साथ ही केंद्र सरकार की ‘ई-नाम’ (e-NAM) योजना के तहत बाजार समितियों को मजबूत करने, अधिक से अधिक किसानों का ऑनलाइन पंजीकरण कराने और उन्हें डिजिटल कृषि व्यापार से जोड़ने के लिए विशेष प्रशिक्षण देने की रूपरेखा भी…

Read More

रांचीः भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने धुर्वा एवं जगरनाथपुर क्षेत्र से लापता तीन बच्चे करण, अर्जुन और शिवा के परिजनों से शुक्रवार को मुलाकात की. परिजनों से उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेने के बाद मामले को गंभीर बताते हुए पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार द्वारा बताई गई बातें और थाने में दर्ज प्राथमिकी के विवरण में गंभीर विरोधाभास दिखाई देता है. बच्चों की माता का बयान कुछ और है, जबकि एफआईआर में अलग बातें दर्ज हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि पीड़ित परिवार…

Read More

साहिबगंजः झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने कहा है कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा में हर कार्यकर्ता की भूमिका अहम है. पार्टी के कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ क्षेत्रों में जाकर मतदाता सूची का सत्यापन करें और छूटे हुए नाम जोड़ने तथा हटाए गए नामों को पुनः शामिल कराने में सक्रिय भूमिका निभाएं. उन्होंने एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि इसके माध्यम से योग्य मतदाताओं के नाम हटाने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने स्पष्ट कहा कि झामुमो इस तरह के प्रयासों का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करेगा और हर पात्र नागरिक…

Read More

रांचीः झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए होने वाले चुनाव में एनडीए समर्थित  राज्यसभा के निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी ने बुधवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास में नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस अवसर परिमल नाथवानी के पुत्र धनराज नाथवानी भी मौजूद थे. हालांकि यह शिष्टाचार मुलाकात थी. नथवानी ने इस मुलाकात को लेकर सोशल मीडिया के एक्स पर कहा है, “भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले चुने हुए प्रधानमंत्री बनने पर नरेंद्र मोदी को हार्दिक बधाई. 2014 से लगातार 4,399 दिनों तक सेवा करने का यह मील का पत्थर न केवल उनके लंबे राजनीतिक…

Read More

साहिबगंज: झारखंड में साहिबगंज जिले के बरहड़वा स्टेशन से आरपीएफ ने अप वनांचल एक्सप्रेस (13403) ट्रेन से दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस का दावा है कि दोनों के पास से चोरी के 174 मोबाइल बरामद किए गए हैं. बरहड़वा में आरपीएफ को इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया है कि गुप्त सूचना मिलने के बाद आरपीएफ निरीक्षक, बरहड़वा ट्रेन के एक जेनरल कोच से मालदा के कालियाचक निवासी मोहम्मद नासरुद्दीन एवं मोहम्मद रहमत शेख को पकड़ा गया है. तलाशी में उनके बैग से 174 पुराने एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए हैं. बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत 58 लाख 95 हजार…

Read More