Author: Fact File
गिरिडीहः झारखंड में गिरिडीह जिले के मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत दलान चलकरी गांव के तिरिलटांड़ टोला में एक आदिवासी दंपती की हत्या के मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियारों के साथ खून से सने कपड़े भी बरामद किए हैं. प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि जादू-टोना के संदेह तथा भूमि विवाद को लेकर इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया था. गिरिडीह के एसपी डॉ बिमल कुमार ने बताया है कि दो-तीन जून की दरमियानी रात दलानचकरी गांव निवासी पतिया हांसदा एवं उनकी पत्नी परनी देवी…
संगीत नाटक अकादमी द्वारा घोषित प्रतिष्ठित सम्मानों में झारखंड के कलाकारों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है. इनमें बोकारो जिले के चंदनकियारी प्रखंड अंतर्गत संथाल लाघला गांव की प्रतिभाशाली युवा लोक कलाकार बबीता हेम्ब्रम भी शामिल हैं, जिनका चयन प्रतिष्ठित बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार के लिए किया गया है. यह सम्मान संगीत नाटक अकादमी द्वारा युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रदान किया जाता है. संगीता की यह उपलब्धि पूरे झारखंड के लिए गौरव का विषय है और समृद्ध लोककला, लोकनृत्य एवं सांस्कृतिक विरासत की राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती पहचान का प्रमाण है. बबीता…
रांचीः नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई नीति आयोग की 11वीं शासी परिषद की बैठक में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य का पक्ष रखते हुए झारखंड को केवल खनिज निकालने वाले राज्य के रूप में देखने की परंपरा से अलग विकास की यात्रा में साझेदार बनाने पर जोर दिया है. राज्य के समग्र विकास को लेकर विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए हेमंत सोरेन ने केंद्र से सहयोग की अपेक्षा की. उन्होंने कहा कि झारखंड की खनिज संपदा तभी सार्थक होगी, जब उसे मानव पूंजी से जोड़ा जाए. क्रिटिकल मिनरल्स के लिए सहयोग मांगा हेमंत…
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) छोड़ने की चर्चाओं के बीच पार्टी के राज्यसभा सांसद बाबुल सुप्रियो ने अपना रुख़ साफ़ किया है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा कि मुश्किल समय में पार्टी का साथ छोड़ना ग़लत है. उन्होंने कहा, “मुझे लेकर जो भी भ्रम और अफ़वाहें फैलाई जा रही हैं, उस पर मैं अपना रुख़ साफ़ करना चाहता हूं.” “मैं न तो किसी गुट में शामिल होने जा रहा हूं और न ही किसी दूसरी पार्टी में. मेरा मानना है कि मुश्किल समय में पार्टी का साथ छोड़ना ग़लत है. मैं वही कर रहा हूं, जो मुझे सही…
दिल्ली हाई कोर्ट ने न्यूज वेबसाइट न्यूज़क्लिक और उसके संस्थापक और प्रधान संपादक प्रबीर पुरकायस्थ के ख़िलाफ़ दिल्ली पुलिस की एफ़आईआर और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की मनी लॉन्ड्रिंग जाँच को रद्द कर दिया है. लाइव लॉ और बार एंड बेंच के मुताबिक़, फ़ैसला सुनाते हुए दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि ‘यह कार्रवाई स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता के ख़िलाफ़ शक्तियों के दुरुपयोग का मामला है.’ न्यायमूर्ति नीना बंसल कृष्णा ने यह फ़ैसला 29 मई को दिया था लेकिन यह 10 जून को अपलोड हुआ. इस फ़ैसले में कोर्ट ने आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की एफ़आईआर और उसके आधार पर शुरू…
केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने एमटी सेट्टेबेलो तेल टैंकर हादसे के बाद लापता बताए जा रहे तीन भारतीयों के मौत की पुष्टि की है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सोनोवाल ने इस दुखद घटना पर खेद जताया है. केंद्रीय मंत्री ने कहा, ” पलाऊ के झंडे वाले एमटी सेट्टेबेलो पर हुई दुखद घटना के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। दुख की बात है कि शुरू में लापता बताए गए तीन भारतीय नाविकों के शव मिलने और उनकी पहचान होने के बाद अब उनकी मौत की पुष्टि हुई है.” उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि बचाए गए भारतीय नाविकों…
तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसदों के इस्तीफे का दौर थमता नहीं दिख रहा. पार्टी के राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बड़ाईक ने गुरुवार को राज्यसभा चेयरमैन को अपना इस्तीफ़ा सौंप दिया. हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उन्होंने आधिकारिक तौर पर पार्टी छोड़ी है या नहीं. राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन को सौंपे गए अपने पत्र में बड़ाईक ने लिखा है, ”मेरे इस्तीफ़े को तत्काल प्रभाव से स्वीकार किया जाए.” साथ ही उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान समर्थन के लिए सभापति और राज्यसभा सचिवालय का आभार भी व्यक्त किया है. आदिवासी समुदाय से आने वाले बड़ाईक ने समाचार एजेंसी एएनआई…
रांचीः झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य के ऑनलाइन भू-अभिलेखों में लगातार सामने आ रही गड़बड़ियों पर गंभीर टिप्पणी करते हुए बड़ा और अहम निर्देश जारी किया है. न्यायमूर्ति आनंद सेन की अदालत ने कहा है कि अब भूमि से संबंधित ऑनलाइन रिकॉर्ड को संबंधित अंचल अधिकारी (सीओ) भौतिक अभिलेखों से मिलान कर सत्यापित करेंगे और उसके बाद ही डिजिटल हस्ताक्षर के साथ पोर्टल पर प्रदर्शित किया जाएगा. अदालत ने राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव को इस आदेश का तत्काल पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. मामला लोहरदगा जिले के कुड़ू प्रखंड के बरीडीह गांव निवासी राम प्रकाश…
देवघर एंटी करप्शन ब्यूरो दुमका की टीम ने बुधवार को देवघर जिले करौं प्रखंड कार्यालय में पदस्थापित मनरेगा जूनियर इंजीनियर) संतोष कुमार को पांच रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. जेई ने एक लाभुक से योजना का बिल (विपत्र) पास करने के रिश्वत की मांग की थी. एसीबी की टीम गिरफ्तार करने के बाद आरोपी इंजीनियर को अपने साथ दुमका ले गई है. एसीबी ने जारी बयान में बताया है कि करौं प्रखंड के डिंडाकोली पंचायत अंतर्गत लकरछरा गांव में एक लाभुक भीम राणा की टीसीबी (Trench Cum Bunding) योजना स्वीकृत हुई थी. इस कार्य का सरकारी…
रांचीः झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने झारखंड राज्य सूचना आयोग में सूचना आयुक्त के पद पर वरिष्ठ पत्रकार और लेखक अनुज कुमार सिन्हा के अलावा डॉ तनुज खत्री, अमूल्य नीरज खलखो और शिवपूजन पाठक की नियुक्ति के संबंध में राज्य सरकार द्वारा भेजे गए प्रस्ताव पर बुधवार को सशर्त अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है. राज्यपाल की स्वीकृति के बाद राज्य सरकार द्वारा जल्द ही अधिसूचना जारी कर दी जाएगी. हलांकि, राज्यपाल द्वारा उक्त नियुक्तियां कुछ शर्तों के साथ अनुमोदित की गई हैं. उन्होंने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि झारखंड राज्य सूचना आयोग में मुख्य सूचना…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us