Author: Fact File

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में एक हादसे में तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी है. शुक्रवार की देर रात कार पर सवार तीनों पुलिसकर्मी धुर्वा डैम से गुजर रहे थे. कार अनियंत्रित होकर धुर्वा डैम में जा गिरी, जिसमें तीन पुलिसवालों की मौत हो गई. तीनों के शव बरामद कर लिए गए हैं. साथ ही उनके हथियार भी खोज लिए गए हैं. मृतकों की पहचान उपेंद्र कुमार सिंह, रोबिन कुजूर और सतेंद्र सिंह शामिल हैं. जमशेदपुर में एक जज के बॉडीगार्ड और सरकारी ड्राइवर के रूप में वेलोग कार्यरत थे. जानकारी के अनुसार कार पर सवार तीनों शुक्रवार की…

Read More

रांची: उलगुलान के महानयक बिरसा मुंडी की 150वीं जयंती पर उन्हें शिद्दत से याद किया जा रहा है. राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को रांची में बिरसा मुंडा की समाधि स्थल पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की. झारखंड के लिए 15 नवंबर की तारीख ऐतिहासिक है. 15 नवंबर 2000 को झारखंड अलग राज्य का गठन हुआ था. झारखंड अपनी स्थापना का 25वां वर्षगांठ मना रहा है. पूरे राज्य में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. शहीद स्थल पर श्रद्धांजलि देने के बाद राज्यपाल और मुख्यमंत्री बिरसा चौक पहुंचे, जहां बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर…

Read More

बिहार विधानसभा चुनाव में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने 25 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे. इनमें 23 उम्मीदवार मुस्लिम थे. इन 23 में से पांच उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है. चुनाव जीते ये सभी उम्मीदवार सीमांचल से हैं. उधर महागठन में 60 सीटों पर चुनाव लड़ी कांग्रेस को सिर्फ छह सीटों पर जीत मिली है. जबकि 15 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली विकासशील इंसान पार्टी खाता नहीं खोल सकी है. हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार में पांच सीटों पर मिली जीत पर कहा है कि ये बिहार की जनता का फैसला है. इसे कुबूल करना है.…

Read More

बिहार विधानसभा चुनाव परिणामों पर बीजेपी मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “लोहा लोहे को काटता है. बिहार में कुछ दलों ने तुष्टिकरण वाला एम-वाई फ़ॉर्मूला बनाया था. आज की जीत ने नया सकारात्मक एम-वाई फार्मूला दिया है- महिला और यूथ.” उन्होंने कहा, “बिहार देश के उन राज्यों में है जहां सबसे ज़्यादा युवाओं की संख्या है और इसमें हर धर्म हर जाति के युवा हैं. उनकी इच्छा है उनकी आकांक्षा और उनके सपनों ने जंगलराज वालों के पुराने सांप्रदायिक एम-वाई फ़ॉर्मूले को ध्वस्त कर दिया है. मैं बिहार के युवाओं, बहनों बेटियों, किसानों, श्रमिकों, दुकानदारों, मछलीपालकों को बधाई…

Read More

रांचीः झारखंड में घाटशिला विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में वोटों की गिनती जारी है. सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा के उम्मीदवार सोमेश सोरेन की बढ़त पहले राउंड से ही जारी है. जमशेदपुर पीआरडी द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 12वें राउंड की गिनती में सोमेश चंद्र सोरेन बीजेपी के उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन से 23,385 वोटों से आगे चल रहे हैं. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन 64, 637 वोटों के साथ पहले स्थान पर हैं. 12वें राउंड की गिनती के बाद दूसरे स्थान पर चल रहे भाजपा के उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन हैं, जिन्हें अब तक 41,252 वोट…

Read More

रांचीः झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर “नो योर टूरिस्ट पैलेस” के तहत युवाओं की टोली साइकिल रैली पर निकली है. पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार ने इस रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस मौके पर कई अधिकारी भी मौजूद थे. रांची के मोराबादी मैदान से निकली युवाओं की यह रैली लतरातु डैम (रिसोर्ट) तक जाएगी. 14 नवम्बर को प्रतिभागी लतरातु से रांची के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण करते हुए खूंटी जिले में रात्रि विश्राम करेंगे. 15 नवम्बर को रैली खूँटी से भगवान बिरसा मुंडा की…

Read More

रांचीः दिल्ली में हुए कार धमाका की घटना के बाद झारखंड की राजधानी रांची में चौकसी बढ़ा दी गयी है, रांची के एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर सिटी एसपी और ग्रामीण एसपी के संयुक्त नेतृत्व में बुधवार को पूरे शहर और ग्रामीण क्षेत्र के इलाकों में अभियान चलाया जा रहा है. एहतियातन चौकसी बढ़ाते हुए प्रमुख स्थलों पर अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं. इसके अलावा रांची में डॉग स्क्वायड (श्वान दल) और बम डिटेक्शन टीम लगातार निरीक्षण कर रही हैं. पुलिस अधिकारियों ने एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन पर भी सुरक्षा का जायजा लिया और पुलिसकर्मियों को आवश्यक…

Read More

रांचीः झारखंड प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि पार्टी जनजाति समाज के सर्वांगीण विकास करने के साथ उनके सम्मान ,गौरव को बढ़ाने केलिए संकल्पित और समर्पित है. पार्टी कार्यालय में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि 15 नवंबर झारखंड के लिए ऐतिहासिक दिन है. साल 2000 में इसी तारीख को अलग राज्य का गठन हुआ था. इसी दिन बिरसा जयंती भी है. उन्होंने कहा कि राज्य स्थापना दिवस,भगवान बिरसा जयंती, राष्ट्रीय जनजाति गौरव दिवस के स्वर्णिम संयोग पर पार्टी कई कार्यक्रमों का आयोजन करेगी. उन्होंने कहा कि जनजाति गौरव दिवस केवल जनजाति समाज का ही…

Read More

रांचीः झारखंड सरकार ने रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन का निलंबन समाप्त कर दिया है. हाल ही में उन्हें सुप्रीम कोर्ट से जमानत की सुविधा मिली है. जमानत मिलने के बाद उन्होंने निलंबन वापस लेने के लिए सरकार को आवेदन दिया था, जिस पर विचार करते हुए उनका निलंबन वापस लिया गया. अब उनकी पोस्टिंग की जायेगी. रांची में जमीन घोटाले से जुड़े मनी लाउंड्रिंग मामले में उन्हें ईडी ने गिरफ्तार किया था. वे करीब ढाई साल तक जेल में रहे.

Read More

रांचीः राज्यस्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक में एक बार फिर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की नाराजगी जाहिर करते हुए कहा है कि राज्य के 19 बैंकों के सामाजिक सुरक्षा क्षेत्र में खराब प्रदर्शन में सुधार जरूरी है. इसके साथ ही देवघर, पश्चिम सिंहभूम, रांची सहित छह जिलों में जिला स्तर पर बैठक नहीं होने पर उन्होंने चिंता प्रकट की. उन्होंने कहा कि योजनाबद्ध और समग्र प्रयास से इसमें कम समय में सुधार संभव है. बैठक के दौरान वित्त मंत्री ने यह जानना चाहा कि प्रति एक लाख जनसंख्या पर कितनी बैंक शाखाएं होनी चाहिए. इस पर राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (SLBC)…

Read More