Author: Fact File

रांचीः झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए होने वाले चुनाव में एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवानी के नामांकन को वैध पाया गया है. निर्वाचन पदाधिकारी ने नथवानी के नामांकन पर लगा होल्ड हटा लिया है. निर्वाचन पदाधिकारी ने लगभग चार घंटे तक सभी पक्षों की दलीलों को सुनने और दस्तावेजों को देखने के बाद नथवाणी के नामांकन पत्र को पूरी तरह वैध करार दिया है. निर्वाचन पदाधिकारी ने अपने फैसले में स्पष्ट किया कि उम्मीदवार परिमल नाथवानी संविधान के अनुच्छेद 102 या जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की धाराओं के तहत किसी भी प्रकार से अयोग्य नहीं हैं. धारा 36(4)…

Read More

रांचीः झारखंड में दो सीटों के लिए होने वाले राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवानी के नामांकन पत्र में तकनीकी गड़बड़ी को लेकर विधानसभा में सुनवाई जारी है. निर्वाचन पदाधिकारी रणजीत कुमार दोनों पक्षों का जवाब सुन रहे हैं. इस बीच विधानसभा के अंदर कांग्रेस के नेता, कार्यकर्ता नथवानी का नामांकन रद्द करने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं और बीजेपी के खिलाफ नारेबाजी भी कर रहे हैं. धरना प्रदर्शन में कांग्रेस की मंत्री दीपिका सिंह पांडेय, इरफान अंसारी भी शामिल हैं. कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के राजू भी विधानसभा पहुंचे हैं. कांग्रेस के…

Read More

भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू ने कांग्रेस के आरोपों को नकारते हुए कहा है कि बीजेपी पैसे की राजनीति नहीं करती है और न ही खरीद फरोख्त पर हमारी पार्टी विश्वास नहीं करती है. इसलिए कांग्रेस को बीजेपी पर आरोप लगाने से पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए. बीजेपी ने झारखंड में दो सीटों के लिए होने वाले चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार उद्योगपति परिमल नथवानी को समर्थन दिया है. समर्थन देने में बीजेपी की सहयोगी एनडीए के घटक, आजसू, जदयू और लोजपा (आर) के एक-एक विधायक भी शामिल हैं. एनडीए में 24 विधायक हैं और…

Read More

रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों और पेयजल स्वच्छता विभाग के इंजीनियरों से कहा है कि राज्य में जल जीवन मिशन को गति देने के साथ भूगर्भ जल के संरक्षण तथा वर्षा के पानी के संचयन को लेकर दीर्घकालीन योजना बनाएं. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने जल जीवन मिशन की राज्य में धीमी गति पर चिंता जतायी. दिसंबर 2028 तक का लक्ष्य मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाते हुए राज्य के प्रत्येक घर में पाइपलाइन एवं नल के जरिए शुद्ध पेयजल पहुंचाने के दिसंबर 2028 तक…

Read More

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की तर्ज पर 10 जून से रांची स्थित जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम परिसर में ‘झारखंड टी20 क्रिकेट लीग’ का आगाज होगा. लीग के सफल आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. उद्घाटन समारोह को यादगार बनाने के लिए विश्व कप विजेता कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. उद्घाटन समारोह लीग के शुरुआती मुकाबले के समापन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन होगा. इसमें बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर भी अपनी प्रस्तुति देंगी. बीसीसीआई की गाइडलाइन के अनुसार, यह आयोजन झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से कराया जा रहा है.…

Read More

बिहार की सियासत में एनडीए के घटक राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश को लेकर नया सवाल खड़ा हो गया है. क्या दीपक प्रकाश को मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ेगा. दरअसल, राज्य में 18 जून को विधान परिषद का चुनाव होने जा रहा है, जिसके लिए एनडीए के नौ उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है, लेकिन इनमें दीपक प्रकाश का नाम शामिल नहीं है. दीपक प्रकाश अभी सम्राट चौधरी की अगुवाई में चल रही बिहार में एनडीए क सरकार में पंचायती राज मंत्री हैं, लेकिन वो न तो विधानसभा और न ही विधान परिषद…

Read More

रांचीः झारखंड में दो सीटों के लिए होने वाले राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवानी के नामांकन पत्र को स्क्रूटनी (जांच) के दौरान पाई गई तकनीकी गड़बड़ियों के कारण होल्ड पर रखा गया है. उनके फॉर्म में नाम की वर्तनी में अंतर कहीं ‘परिमल नथवानी’ तो कहीं ‘नाथवानी परिमल’ लिखा होना बताया गया है. परिमल नथवानी के नामांकन पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है. नामांकन को होल्ड किए जाने के बाद परिमल नथवानी अपने वकील के साथ विधानसभा पहुंचे है. साथ में भाजपा के कई विधायक विधायक भी विधानसभा पहुंचे हैं. अब इस तकनीकी खामी पर सही…

Read More

हजारीबागः हजारीबाग के बरही थाना क्षेत्र के करसो पुल के निकट एक युवक की गोली मारकर की गई हत्या से इलाके में सनसनी फैल गी है. मृतक की पहचान हजारीबाग शहर के ओकनी निवासी विक्की सोनी के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक विक्की केदारनाथ की यात्रा पर जाने के लिए हजारीबाग से कोडरमा रेलवे स्टेशन जा रहे थे. कोडरमा से उन्हें आगे की यात्रा करनी थी. मिली जानकारी के अनुसार विक्की सोनी केदारनाथ तीर्थ यात्रा के लिए निकले थे. विक्की के एक मित्र ने बताया कि वह उन्हें कोडरमा रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहा था. इसी दौरान करसो…

Read More

रांचीः धरती आबा और उलगुलान के महानायक बिरसा मुंडा की पुण्य तिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही. बिरसा की जन्म स्थली खूंटी के उलिहातू में भी बिरसा ओड़ा में उनके वंशजों और गांव के लोगों ने पारंपरिक तौर पर उन्हें नमन किया. इधर रांची स्थित कोकर में बिरसा की समाधि स्थल को विशेष रूप से सजाया गया है. राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन, रांची की मेयर रोशनी खलखो सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. सभी ने धरती आबा के समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके संघर्षों…

Read More

रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (E-Waste) के उचित निष्पादन को लेकर दायर एक जनहित याचिका पर महत्वपूर्ण सुनवाई की. चीफ जस्टिस एमएस सोनक और जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ ने इस मामले को पर्यावरण और जनस्वास्थ्य के लिहाज से बेहद गंभीर बताया है. अदालत ने राज्य सरकार और झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (जेपीएससीबी) को नोटिस जारी कर इस संबंध में विस्तृत जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है. इस मामले में अगली सुनवाई दो जुलाई को होगी. हाइकोर्ट ने पूछा सुनवाई के दौरान खंडपीठ ने प्रतिवादियों (राज्य सरकार और प्रदूषण बोर्ड) से मुख्य रूप से यह जानना…

Read More